हिंदू धर्म में भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व है। भगवान गणेश को विघ्नहर्ता और बुद्धि, समृद्धि और सौभाग्य के देवता माना जाता है, हिन्दू धर्म में विशेष स्थान रखते हैं। उन्हें हाथी के सिर वाला देवता माना जाता है और उनका पूजन किसी भी नए कार्य की शुरुआत से पहले किया जाता है। वहीं भगवान गणेश की पूजा में दूर्वा अर्पित किया जाता है। लेकिन अगर दूर्वा न मिले, तो कुछ ऐसे पत्ते भी हैं। जिन्हें अगर भगवान को अर्पित किया जाए, तो व्यक्ति को शुभ परिणाम मिल सकते हैं। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
भगवान गणेश को केतकी की पत्तियां जरूर चढ़ाएं। इससे विघ्नहर्ता प्रसन्न होते हैं। साथ ही जातकों को शीघ्र फल देते हैं। साथ ही अगर आपके जीवन में किसी तरह की कोई परेशानी आ रही है, तो आप बुधवार के दिन भगवान गणेश को केतकी की पत्तियां जरूर चढ़ाएं।
भगवान गणेश को अर्जुन के पेड़ के पत्ते चढ़ाने से शुभ परिणाम मिल सकते हैं। इसके अलावा अगर आपकी नौकरी या प्रमोशन में किसी तरह की कोई बाधा आ रही है, तो आप 5 या 7 अर्जुन वृक्ष के पत्ते चढ़ाएं। बुधवार के दिन इस पत्ते को विशेष रूप से चढ़ाने से लाभ हो सकता है।
इसे जरूर पढ़ें - भगवान गणेश को क्यों कहते हैं गणपति बप्पा?
भगवान गणेश को बुधवार के दिन आक के पत्ते चढ़ाएं। ऐसा कहा जाता है कि आक के पत्ते चढ़ाने से सौभाग्य में वृद्धि हो सकती है और बप्पा के साथ-साथ भगवान शिव की कृपा भी बनी रहती है। आक के पत्ते आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए शुभ फलदायी माने जाते हैं। इसलिए आप आक के पत्ते भगवान गणेश को अवश्य चढ़ाएं।
इसे जरूर पढ़ें - Ganesh Mantra: इस एक मंत्र के जाप से मिलेगी गणपति की कृपा, घर आएगी समृद्धि
भगवान गणेश को कनेर की पत्तियां अवश्य चढ़ानी चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि अगर आपके जीवन में बार-बार परेशानियां आ रही हैं, तो आप भगवान गणेश को 5 या 11 कनेर की पत्तियां जरूर चढ़ाएं। इससे शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है और जातकों को ग्रहदोष से भी छुटकारा मिल जाता है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।