27 अगस्त से गणेश उत्सव शुरू हो रहा है। सभी गणेश भक्तों में अलग ही उत्साह देखा जा सकता है। कई लोग अपने घरों में भी गणपति स्थापना करेंगे और उनकी पूजा भी करेंगे। अगर आप भी इस बार अपने घर गणपति स्थापना कर रही हैं, तो विधि से पूजा-पाठ करने के साथ-साथ आप यह भी जान लें कि गणेश जी को जितने दिन भी आप स्थापित कर रही हैं उतने दिन आपको उनकी पसंद का खाना उन्हें अर्पित करना होगा। खासतौर पर श्री गणेश को कुछ विशेष प्रकार के पत्ते बहुत पसंद हैं, तो आपको उन्हें यह पत्ते भी जरूर से अर्पित करने चहिए। इस विषय में हमारी बात पंडित मनीष शर्मा से हुई है। वह कहते हैं, "तुलसी छोड़कर 21 तरह के पत्ते हैं, जो भगवान गणेश को अर्पित किए जा सकते हैं। इन सभी पत्तों का अलग-अलग फल होता है। आप इसे अपनी राशि के अनुसार गणेश जी को अर्पित कर सकती हैं।"
पंडित जी हमें यह भी बताते हैं कि यह 21 पत्तों के अलग-अलग फल राशि अनुसार क्या हो सकते हैं-
शमी वृक्ष को हिंदू धर्म में बहुत अधिक महत्व दिया गया है और यह विजय और आदरणीयता का प्रतीक माना गया है। इसकी पत्तियां गणेश जी को किसी भी राशि के जातक अर्पित कर सकते हैं। इससे आपकेा सौभाग्य और विजय प्राप्त होगी।
कर्क, वृश्चिक, मीन राशियों के जातकों को श्री गणेश को भृंगराज के पत्ते चढ़ाने चाहिए। वैसे तो यह पत्ता त्रिदेव की आराधना के लिए उपयोगी माना जाता है, मगर आप इसे श्री गणेश को अर्पित करती हैं, तो आपका स्वास्थ अच्छा बना रहता है।
बेलपत्र को भगवान शिव को प्रिय है, लेकिन गणेश जी को भी यह अर्पित किया जा सकता है। इस पत्ते को आप यदि श्री गणेश को अर्पित करती हैं, तो आपको इससे मानसिक शांति प्राप्त होती । वैसे तो इस पत्ते को किसी भी राशि का जातक भगवान शिव पर चढ़ा सकता है, मगर मेष, सिंह और तुला राशि के जातकों को ऐसा जरूर करना चाहिए।
दूर्वा घास विशेष रूप से गणपति जी को अर्पित करनी चाहिए। यह घास कोई भी गणपति को चढ़ा सकता है। इससे आपके आपके जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और आपको समृद्धि प्राप्त होती है।
बेर के पत्ते मिलना बहुत ही दुर्लभ होता है। मगर इन्हें आप यदि श्री गणेश को अर्पित करती हैं, तो इसके बहुत ज्यादा शुभ फल प्राप्त होते हैं। खासतौर पर अगर आपकी राशि कन्या है तो आपको समृद्धि और जीवन में संतुलन बनाए रखने के लिए श्री गणेश को बेर के पत्ते जरूर चढ़ाने चाहिए।
धतूरा वह बाधाएं दूर करता है, जो किसी भी तरह से दूर नहीं हो पाती हैं। इसलिए हर किसी को श्री गणेश को धतूरा और धतूरे का पत्ता अर्पित करना चाहिए।
पान का पत्ता गणेश जी को बहुत ही पसंद है। अगर आपकी राशि कर्क है, तो आपको रोज श्री गणेश को 1 मीठा पान जरूर चढ़ाना चाहिए। गणेश जी को पान अर्पित करने से आर्थिक स्थिति अच्छी होती है।
इसे जरूर पढ़ें- धतूरा फूल से इस तरह घर पर बनाएं कीड़ों को मारने वाला नेचुरल कीटनाशक स्प्रे
सेम की पत्ती गणेश जी अर्पित करने से आपकेा ऊर्जा प्राप्त होती है। धनु, मकर और मीन राशि के जातकों को यह पत्ती श्री गणेश को जरूर चढ़ानी चाहिए।
अपामार्ग,के पत्ते आपको आसानी से नहीं मिलेंगे, मगर मिल जाएं तो इन्हें श्री गणेश को अर्पित करें। इससे आपको जीवन में शांति प्राप्त होगी।
अगर आपके परिवार में कैंसर, उच्च रक्तचाप या किसी और बीमारी से पीडि़त कोई सदस्य है, तो आपको यह पत्ता श्री गणेश को अर्पित करना चाहिए क्याों कि यह रोग निवारण का माध्यम समझा जाता है।
यह सिर्फ एक विशेष पत्ती नहीं, बल्कि आराधना की ऊर्जा का प्रतीक है। आप सिंदूर की पत्ती भगवान श्री गणेश को अर्पित करती हैं, तो इससे आपकी पूजा पूर्ण होती है और मनोकामना भी पूरी होती है।
तेजपत्ता हिंदू धर्म में बहुत ही शुभ फल देने वाला माना जाता है। इसे आप श्री गणेश को अर्पित करती हैं, तो यह आपके स्वास्थ्य और समृद्धि के लिए बहुत ही अच्छा होता है। आपकी राशि सिंह, धनु और कुंभ है, तो आपको गणेश उत्सव के दौरान रोज ही गणेश जी तेज पत्ता अर्पित करना चाहिए।
ऋषि अगस्त्य से जुड़ी यह पत्ती विद्यार्थियों को श्री गणेश को जरूर अर्पित करनी चाहिए। यह शिक्षा, ज्ञान एवं आध्यात्मिक मार्गदर्शन का प्रतीक है।
कनेर का उपयोग धार्मिक अनुष्ठानों में होता है, जहां यह सौंदर्य और पवित्रता का प्रतीक होता है, वहीं यह आपको जीवन की बाधाओं से भी बचाता है। आपको इस पत्ते को श्री गणेश को जरूर अर्पित करना चाहिए।
केले का पत्ता भगवान श्री गणेश को अतिप्रिय है और किसी भी अवसर पर और किसी भी राशि के जातक इसे भगवान जी को अर्पित कर सकते हैं। यह समृद्धि, सौभाग्य, और शुभता का प्रतीक माना जाता है।
आक की पत्तियां भी हिन्दू धर्म में बहुत विशेष मानी गई हैं। यह शक्ति का प्रतीक होती हैं और भगवान श्री गणेश को इसे अर्पित करने से आप प्रभावशाली बनते हैं।
मेष राशि के जातकों को अर्जुन की पत्तियां गणेश जी को अर्पित करनी चाहिए। इससे आपको अच्छा स्वास्थ्य और ऊर्जा प्राप्त होगी।
देवदार की पत्तियां शांति, स्थिरता और देवत्व का संकेत देती हैं। अगर आपका मन अशांत हैं तो आपको यह पत्तियां भगवान श्री गणेश को अर्पित करनी चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें- 14 दिनों तक खाली पेट अर्जुन की छाल का पानी पीने से क्या होता है? आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानें
मरुआ , जिसे पारंपरिक औषधियों में प्रयोग किया जाता है, वह स्वास्थ्य की दृष्टि से लाभकारी बताई जाती है। अगर आप मीन राशि के जातक हैं, तो आपको ह
कचनार के पत्ते भी श्री गणेश को अतिप्रिय हैं। अगर आप की राशि वृष है तो आपको इसके पत्तों को जरूर से श्री गणेश को अर्पित करना चाहिए क्योंकि इससे आपको जीवन में सही दिशा नजर आएगी।
केतकी की पत्तियां श्री गणेश को अर्पित करने से कर्क, सिंह और मीन राशि के लोगों फायदा होता है।
तो आप भी ऊपर बताई गई पत्तियों को भगवान श्री गणेश को अर्पित कर सकती हैं और मनभावन फल प्राप्त कर सकती हैं। जानकारी पसंद आई हो तो लेख को शेयर और लाइक करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।