herzindagi
Maharashtra Nagpur Name Interesting Story

नागपुर को कैसे मिला यह नाम? क्या सच में यहां रहते थे कभी नाग...जानें नाम के पीछे की असली कहानी

Maharashtra Nagpur Name Interesting Story: नागपुर महाराष्ट्र का एक बड़ा शहर है, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि इस शहर को यह नाम मिला कैसे? क्या आपको भी यही लगता है कि यहां कभी ढेरों नाग हुआ करते होंगे? आइए जानें, नागपुर शहर को यह नाम कैसे मिला? 
Editorial
Updated:- 2025-04-23, 14:56 IST

Nagpur Name History: महाराष्ट्र के ऐसे कई शहर हैं, जो बहुत ही फेमस हैं। महाराष्ट्र के इन मशहूर शहरों में देशभर से लोग घूमने के लिए आते हैं। इसी तरह से एक शहर है नागपुर। नागपुर को महाराष्ट्र की उपराजधानी के तौर पर भी जाना जाता है। यह एक प्रमुख शहर है। नागपुर को महाराष्ट्र की शीतकालीन राजधानी भी कहा जाता है। नागपुर महाराष्ट्र का तीसरा सबसे बड़ा शहर है। यह शहर दुनियाभर में 'ऑरेंज सिटी' के नाम से मशहूर है। इसका कारण है यहां के संतरे, जो पूरे भारत में फेमस हैं। 

इस शहर की स्थापना 18वीं शताब्दी में की गई थी। इसका अपना एक इतिहास है। नागपुर अपने आप में एक बहुत ही अनोखा नाम है। इसके नाम से बहुत से लोगों को लगता है कि इस शहर में कभी नागों या सांप बहुत ज्यादा होंगे। इस कारण इसका यह नाम पड़ा होगा, लेकिन इसके नाम के पीछे की असल कहानी बहुत कम ही लोग जानते हैं। आइए जानें, नागपुर शहर का यह नाम कैसे पड़ा? नागपुर का इतिहास क्या है?

यह भी देखें- धौला कुआं को कैसे मिला यह नाम...क्या सच में है यहां कोई कुआं, जान लीजिए इसके पीछे की असल कहानी

संतरों के लिए है मशहूर

It is famous for oranges

नागपुर शहर पूरे भारत में अपने रसीले और मीठे संतरों के लिए जाना जाता है। यहां के संतरे भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी भेजे जाते हैं। इस शहर का इतिहास करीब तीन हजार साल पुराना है। संतरों के लिए मशहूर इस शहर का नाम भला नागपुर कैसे पड़ा? ये सवाल बहुत से लोगों के मन में है। 

नागपुर को कैसे मिला यह नाम?

इस शहर का नाम सुनकर यही लगता है कि यहां कभी नाग बहुत हुआ करते होंगे। अगर आप भी अब तक ऐसा ही सोचते आ रहे हैं, तो बता दें कि आप गलत हैं। इस शहर का नाम नागों के कारण नहीं पड़ा। असल में नागपुर शहर का नाम यहां बहने वाली नाग नदी के कारण पड़ा है। नाग यहां बहने वाली एक नदी का नाम है, जिसके साथ पुर जोड़ा गया। पुर का अर्थ होता है गांव या शहर। 

नागपुर का पुराना नाम क्या था?

What was the old name of Nagpur

बता दें कि आज का नागपुर पहले किसी और नाम से जाना जाता था। पहले नागपुर को फनिपुर या फणीन्द्रपुरा के नाम से जाना जाता था। ये नाम मराठी भाषा से लिए गए हैं। इनका अर्थ होता है सांप का फन। इतिहास के मुताबिक, इस शहर में पहले कभी नागफणी के जंगल ही हुआ करते थे। इन जंगलों में नाग बहुत ज्यादा थे। 

यह भी देखें- नागपुर में हैं तो इन बेहतरीन जगहों पर जरूर घूमें

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit:Instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।