धौला कुआं को कैसे मिला यह नाम...क्या सच में है यहां कोई कुआं, जान लीजिए इसके पीछे की असल कहानी

Delhi Dhaula Kuan Name Interesting Story: क्या आप जानते हैं कि दिल्ली का धौला कुआं इलाका बहुत ही भीड़भाड़ वाला माना जाता है, लेकिन क्या आपको ये पता है कि इसका ये नाम पड़ा कैसे? आइए जानें, धौला कुआं को यह नाम कैसे मिला? 
  • Nikki Rai
  • Editorial
  • Updated - 2025-03-12, 15:41 IST
Delhi Dhaula Kuan Name Interesting Story

Dhaula Kuan Name Interesting Story: दिल्ली में कई ऐसे इलाके हैं, जो काफी फेमस हैं। धौला कुआं भी ऐसे ही इलाकों में से एक माना जाता है। पूरी दिल्ली को आपस में जोड़ने वाला रिंग रोड यहीं हैं। इसके अलावा, दिल्ली को गुड़गांव, जयपुर, अजमेर और मुंबई से जोड़ने वाले नेशनल हाईवे-8 भी यहीं से होकर गुजरता है। धौलाकुआं नाम अपने आप में काफी अनोखा है। ऐसे में सवाल ये बनता है कि आखिर इसे ये नाम मिला कैसे? क्या आप जानते है आखिर इस इलाके को धौलाकुआं ही क्यों बोलते हैं? अगर नहीं जानते हैं, तो आइए जानें, धौलाकुआं को उसका यह नाम कैसे मिला? धौलाकुआं का इतिहास क्या है?

दिल्ली के मुख्य मार्गों में से एक

One of the main routes of Delhi

धौला कुआं दिल्ली के सबसे प्रमुख मार्गों में से एक माना जाता है। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट जाने वाला मुख्य रास्ता भी यहीं से होकर जाता है। चाणक्य पुरी और दिल्ली कैंट भी इसी के पास हैं। दिल्ली मेट्रो की एयरपोर्ट लाइन का मेट्रो स्टेशन भी इसी स्थान पर है। इसकी गिनती दिल्ली के सबसे ज्यादा भीड़भाड़ वाले इलाको में होती है।

अंग्रेजों ने करवाया था जाम मुक्त

इस इलाके में हमेशा से ही बहुत जाम रहता था। इसी को ध्यान में रखते हुए 1990 और 2000 के दशक में अंग्रेजों ने इस इलाके के जाम को कम करने के लिए यहां पर अंग्रेजी के 8 नंबर के आकार का फ्लाईओवर और अंडरपास बनवाया था। यह काफी हद तक इनफिनिटी के साइन जैसा दिखता है।

धौला कुआं क्यों है नाम?

Why is it named Dhaula Kuan

इसका नाम सुनकर सभी को ऐसा लगता है कि इसके आसपास कोई कुआं होगा। अगर आप भी यही सोच रहे हैं, तो आप बिल्कुल ठीक हैं। पहले के समय में यहां पर एक कुआं था, जो सफेद मिट्टी से बना हुआ था। उसके अंदर देखने पर भी सफेद मिट्टी ही दिखती थी। इतिहास के जानकारों के मुताबिक, मुगल बादशाह शाह आलम द्वितीय ने इस इलाके में कुएं का निर्माण करवाया था। इसी वजह से इस इलाके का नाम धौला कुआं पड़ा।

आज भी मौजूद है वह कुआं

That well still exists today

आज भी एयरपोर्ट की तरफ जाने वाली सड़क के पास एक गार्डन है, जिसमें वह कुआं मौजूद है। डीडीए ने अब इस पर एक पंप लगवा दिया है, जिससे गार्डन की सिंचाई का काम किया जाता है। इस कुएं को सुरक्षित रखने के लिए इसे जाल से ढक दिया गया है।

यह भी देखें- क्या आप जानते हैं दिल्ली के कालकाजी मंदिर से जुड़े ये रोचक तथ्य और इतिहास ?

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit:Instagram@love_u_delhi/@lianumbara

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP