क्या आपके भी घर के सामने है कुआं? जानें इसके शुभ-अशुभ प्रभाव

घर के सामने जो भी कुछ होता है उसका सीधा प्रभाव घर और घर के लोगों पर पड़ता है। ठीक ऐसे ही आज जानेंगे कि अगर घर के सामने कुआं हो तो इसका क्या मतलब है।   
Is it good to have well in front of a home

वास्तु शास्त्र में जितना घर के अंदर की चीजों के बारे में बताया गया है उतना ही घर के बाहर की चीजों के बारे में भी जानकारी दी गई। वास्तु शास्त्र कहता है कि घर के बाहर के हिस्से में फिर चाहे वो घर कांगन हो या घर के सामने का भाग, उस स्थान का बहुत महत्व है। सरल शब्दों में कहें तो जितना घर के अंदर का वास्तु मायने रखता है उतना ही घर के बाहर या घर के सामने के स्थान का वास्तु भी आवश्यक है।

ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि घर के सामने जो भी कुछ होता है उसका सीधा प्रभाव घर और घर के लोगों पर पड़ता है। उदाहरण के तौर पर, अगर घर के सामने शुभ पेड़ जैसे कि अशोक, आम, पीपल आदि हो तो अच्छा माना जाता है लेकिन वहीं, अगर घर के सामने बंजर जमीन हो तो यह अशुभ माना जाता है। ठीक ऐसे ही आज जानेंगे कि अगर घर के सामने कुआं हो तो इसका क्या मतलब है।

घर के सामने कुआं होने से क्या होता है?

घर के सामने कुआं होना अशुभ माना जाता है। हालांकि शहरों में अब घर के आसपास कुआं नजर आना मुश्किल ही नहीं लगभग नामुमकिन ही है, मगर गांव में या छोटे शहरों में आज भी आपको कई घरों के सामने कुआं दिख जाएगा। ऐसे में अगर आपके भी घर के सामने कुआं है तो बता दें कि यह आपके घर के लिए अच्छा नहीं है।

ghar ke samne kuan hona achcha ya bura

घर के सामने कुआं होने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है और सकारात्मक ऊर्जा घटती चली जाती है। घर के सामने अगर पूर्व दिशा में कुआं हैं तो इससे सफलता प्राप्ति के मार्ग में बाधाएं आती हैं। करियर में कई सारी मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। नौकरी या व्यापार में स्थिरता नहीं आ पाती है और संकट बना रहता है।

यह भी पढ़ें:घर के सामने खाली जमीन होना शुभ या अशुभ, जानें

घर के सामने कुआं अगर उत्तर दिशा में है तो इससे घर में हमेशा धन की कमी बनी रहती है। आप कितना भी कमा लें लेकिन हमेशा आपको वो धन कम ही पड़ेगा। कर्ज, अधिक खर्च, अटका हुआ धन जैसी आर्थिक परेशानियां आपको घेरे रहेंगी। ऐसी स्थिति में धन दोष भी लग सकता है जिससे घर में दरिद्रता का वास हो सकता है।

घर के सामने अगर कुआं पश्चिम दिशा में है तो इससे आपके पारिवारिक रिश्तों में तनाव पैदा होता है और घर में क्लेश बढ़ने लग जाता है। छोटी-छोटी बातों पर परिवार के लोग लड़ने लगते हैं। वहीं, घर के सामने अगर दक्षिण दिशा में कुआं है तो यह घर में बीमारी लेकर आता है। घर में कोई न कोई बीमार बना ही रहता है।

यह भी पढ़ें:क्या घर के सामने गूलर का पेड़ उगना होता है शुभ?

अगर आपके भी घर के सामने कुआं है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है आप या तो उस कुएं को तुड़वाकर वहां कुछ और निर्माण करवा लीजिए और अगर यह संभव नहीं है तो रोजाना उस कुएं को हल्दी कुमकुम का टीका लगाएं और उसकी पूजा करें। इससे कुएं से उत्पन्न होने वाली नकारात्मकता दूर होगी।

ghar ke samne kuan hone ka kya matlab hai

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

FAQ

  • घर के सामने अशोक का पेड़ होना शुभ होता है या अशुभ? 

    घर के सामने अशोक का पेड़ होना शुभ माना जाता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है और पारिवारिक शांति बनी रहती है।