Gular Ke Ped Ka Ghar Ke Samne Hone Ka Matlab: वास्तु शास्त्र में कई पेड़-पौधों को घर के लिए शुभ माना गया है तो वहीं, कुछ पेड़-पौधों को घर के बहुत ही अशुभ बताया गया है। इन्हीं में से एक है गूलर का पेड़। हालांकि गूलर के पेड़ की दिशा और स्थान उसके शुभ या अशुभ होने को निर्धारित करती है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि अगर गूलर का पेड़ घर के सामने हो तो यह शुभ होता है या अशुभ।
गूलर के पेड़ का संबंध शुक्र ग्रह से बताया गया है। साथ ही, गूलर के पेड़ में कुबेर देव (कुबेर देव के मंत्र) का वास होता है। ऐसे में गूलर का पेड़ बहुत शुभ माना जाता है और धन को आकर्षित करता है। हालांकि यह दिशा और स्थान पर निर्भर करता है कि गूलर के पेड़ का प्रभाव अच्छा पड़ेगा या बुरा।
यह भी पढ़ें: मरने के बाद मृतक की नाक में क्यों लगाई जाती है रूई?
अगर गूलर का पेड़ घर के ठीक सामने है और उसकी दिशा पूर्व या दक्षिण है तो यह बहुत अहितकारी माना जाता है। घर के सामने इन दो दिशाओं में गूलर का पेड़ घर में बीमारी को बढ़ावा देता है और तरक्की को बाधित करता है। उत्तर या पश्चिम दिशा में गूलर का पेड़ शुभ होता है।
घर के सामने उत्तर या पश्चिम दिशा में गूलर का पेड़ होना घर में मां लक्ष्मी (मां लक्ष्मी की पूजा के नियम) के वास और आर्थिक स्थिति में तेजी से सुधार को दर्शाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि जहां एक ओर पश्चिम दिशा मां लक्ष्मी की मानी जाती है तो वहीं, कुबेर देव की दिशा उत्तर है। यह दोनों दिशाएं धन आकर्षित करती हैं।
यह भी पढ़ें: हिन्दू धर्म में क्यों है रात को दीया जलाने की मनाही?
घर के ठीक सामने गूलर का पेड़ है और अगर उसकी दिशा पूर्व या दक्षिण है तो उसे फौरन वहां से हटा दें। अगर हटाना संभव न तो हर शुक्रवार को कुबेर देव के मंत्रों का जाप करते हुए गूलर के पेड़ को कलावा बांधें। इससे गूलर के पेड़ का पड़ने वाला बुरा प्रभाव खत्म हो जाएगा।
अगर आपके घर के आसपास भी गूलर का पेड़ है तो इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान लें कि आखिर घर के सामने या आसपास गूलर का पेड़ होना शुभ है या अशुभ है। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit: shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।