Mughal Harem: इतिहास के पन्नों में दर्ज अकबर और जोधा बाई की प्रेम कहानी से कौन वाकिफ नहीं है, भला। क्योंकि आज भी जोधा और अकबर की प्रेम कहानी की मिसाल दी जाती है। साथ ही, इन दोनों की प्रेम कहानी पर आधारित कई फिल्म और पुस्तकें भी लिखी जा चुकी हैं। लेकिन क्या आपको मुगल बादशाह अकबर की बेगम बीबी दौलत शाद के बारे में पता है?
अगर नहीं, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीबी दौलत शाद अकबर की पहली नजर की प्रेमिका थीं, जिन्हें पहली बार देखने के बाद बादशाह ने उससे निकाह कर लिया था। लेकिन कहां जाता है कि बीबी दौलत शाद पहले से ही शादीशुदा थीं। आइए जानते हैं इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि अकबर और बीबी दौलत शाद पूरी कहानी क्या है लेकिन इससे पहले जानते हैं मुगल साम्राज्य और बादशाह अकबर के बारे में..
मुगल साम्राज्य का दौर लगभग सन 1526 से 1707 तक रहा, जिसकी स्थापना बाबर ने पानीपत की पहली लड़ाई में इब्राहिम लोदी को हराकर की थी। इसके बाद हुमायूं, अकबर, जहांगीर, शाहजहां आदि के बाद अंतिम मुगल शासक औरंगजेब था, जिन्होंने अपने शासन के दौरान समाज का निर्माण किया था।
हालांकि, कई इतिहासकारों का मानना है कि सन 1707 से लेकर सन 1857 तक मुगल साम्राज्य के पतन यानि विघटन दौर से गुजर रहा था। इसके अलावा, कुछ महिलाएं भी थीं, जिन्होंने अपना योगदान नीति-निर्माण में दिया था।
इसे ज़रूर पढ़ें- मुगल बादशाह अकबर की इन बेगमों के बारे में कितना जानते हैं आप?
अकबर मुगल साम्राज्य का सबसे महान बादशाह था। जिसका जन्म 15 अक्टूबर 1542 को सिंध के राजपूत किले, अमरकोट में हुआ था। अकबर का पूरा नाम जलालुद्दीन मोहम्मद अकबर था। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अकबर मुगल साम्राज्य का तीसरा बादशाह था, जिसने अपने शासनकाल में कई ऐतिहासिक और सांस्कृतिक कार्य करवाए थे।
बीबी दौलत शाद अकबर की खास बेगमों में से एक थीं। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि बीबी दौलत शाद अकबर की कौन-से नंबर की बेगम थीं। बता दें कि बीबी दौलत शाद एक खूबसूरत महिला थीं, जिन्हें एक बार देखने के बाद लोग उनकी और आकर्षित हुआ करते थे।
इतिहास के अनुसार बीबी दौलत शाद जिनके पिता का नाम मुबारक शाह खानदेश बताया जाता है। हालांकि, बीबी दौलत शाद के परिवार के बारे में जानकारी स्पष्ट नहीं है। लेकिन इतिहास के अनुसार वह एक आम खानदान से ताल्लुक रखती थीं।
अकबर ने बीबी दौलत शाद से निकाह सन 1562 में किया था। हालांकि, बीबी दौलत शाद अकबर की पसंद थीं, जिसे अकबर ने पहली नजर में ही पसंद कर लिया था। बता दें कि 1562 में अकबर शिकार करने के लिए गया हुआ था।
इस दौरान अकबर की नजर बीबी दौलत शाद पर पड़ी और अकबर बेगम की खूबसूरती को देख फिदा हो गया था। इसके बाद, अकबर ने बीबी दौलत शाद से निकाह करने का ऐलान किया।
आपको यह जानकर हैरानी होगी कि बीबी दौलत शाद पहले से ही शादी शुदा थीं और अपने पति के साथ जिंदगी का गुजारा कर रही थीं। जी हां, बता दे कि बीबी दौलत शाद का पति का नाम अबुल वासी था, जो एक उच्च श्रेणी के मुगल नोबेल थे। लेकिन उन्हें मजबूरन अपनी पत्नी बीबी दौलत शाद को तलाक देना पड़ा था।
जब अकबर ने बीबी दौलत शाद को देखा, तो बादशाह से रहा नहीं गया और उसने बीबी शाद के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान अकबर को पता चला कि बीबी दौलत शाद पहले से ही शादीशुदा हैं और अबुल वासी की बेगम हैं। (मुगल साम्राज्य की इन शक्तिशाली महिलाएं)
यह जानने के बाद अकबर ने अबुल वासी को एक संदेश भेजा जिसमें बादशाह ने अपनी बेगम यानि बीबी दौलत शाद को तलाक देने का आदेश दिया और अबुल वासी को बादशाह का यह हुक्म मानना पड़ा।
इसे ज़रूर पढ़ें- मुगल बादशाह अकबर की पहली बेगम के बारे में कितना जानते हैं आप?
इसके बाद अबुल वासी ने अपनी बेगम को अकबर के हरम भेज दिया और फिर अकबर ने बीबी दौलत शाद से निकाह कर लिया। इन दौरान बीबी दौलत शाद ने दो बच्चों को भी जन्म दिया था। हालांकि, बीबी दौलत शाद के अलावा भी अकबर की कई बेगमों थीं, जिनका नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज है। आपको लेख पसंद आया हो तो इसे शेयर और लाइक ज़रूर करें, साथ ही, ऐसी अन्य जानकारी पाने के लिए जुड़े रहें हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- (@Blog, wordperss, Google)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।