herzindagi
madhya pradesh viral news

पति ने पत्नी को तोहफे में दिया 'ताजमहल' जैसा घर, इस सपने के आशियाने को बनाने में लगे इतने साल

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर के रहने वाले आनंद चौकसे ने अपनी पत्नी को ताजमहल जैसा घर तोहफे में दिया है। आइए देखें इसकी खूबसूरत तस्वीरें।
Editorial
Updated:- 2021-11-22, 16:07 IST

दुनिया भर की सात अजूबों में भारत का ताजमहल भी शामिल है, जिसका दीदार करने के लिए सैलानियों की भीड़ हमेशा लगी रहती हैं। इस खूबसूरत चीज को शाहजहां ने 17वीं शताब्दी में अपनी पत्नी मुमताज की याद में बनवाया था। इसलिए इसे मोहब्बत की निशानी भी कहा गया है। इस खूबसूरत चीज जैसा कोई दूसरा आज तक नहीं बन पाया है। वहीं अपनी पत्नी मुमताज के लिए ताजमहल बनवाकर शाहजहां ने बेपनाह प्यार की मिसाल पेश की थी।

उनकी मोहब्बत आज भी लोगों के बीच एक उदाहरण है, लेकिन हाल ही में एक शख्स ने कुछ ऐसा ही अपनी पत्नी के लिए किया है। मध्य प्रदेश के इस शख्स ने पत्नी के लिए ताजमहल नहीं बल्कि ताजमहल जैसा घर बना डाला। जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर वो चर्चा का विषय बने हुए हैं। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर का रहने वाला ये शख्स ने पत्नी को तोहफे में ताजमहल जैसा घर गिफ्ट किया है। इस घर को खास तरीके से बनाया गया और इसे बनने में तीन साल लग गए। आइए जानते हैं इस बारे में-

बुरहानपुर में हुई थी मुमताज की मौत

Gift Taj Mahal Home

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर के रहने वाले आनंद चौकसे हमेशा सोचते थे कि उनके शहर में ताजमहल क्यों नहीं बनाया गया, क्योंकि शाहजहां की पत्नी मुमताज की मौत उसी शहर में हुई थी। यही नहीं ऐसा कहा जाता है कि ताजमहल का निर्माण ताप्ती नदी के किनारे होना था, लेकिन बाद में आगरा में बनाया गया। अब अपनी इसी इच्छा को दूर करने के लिए आनंद चौकसे ने अपनी पत्नी मंजूषा को ताजमहल जैसा घर गिफ्ट किया है।वहीं लाइटिंग से लेकर घर के अंदर की डेकोरेशन तक ताजमहल को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। यह बिल्कुल हूबहू ताजमहल की तरह ही दिखता है। यही नहीं रात के अंधेरे में यह बिल्कुल असली ताजमहल की तरह चमकता है।

इसे भी पढ़ें:घर पर इन आसान तरीकों से तैयार करें बुकशेल्फ

घर को बनाना नहीं था आसान

इस घर को बनाने से पहले आनंद चौकसे और उनकी पत्नी मंजूषा चौकसे ने काफी बारीकी से ताजमहल को देखा और जाना। इंजीनियरों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस घर को बनाना काफी मुश्किल काम था, ऐसे में वह खुद ताजमहल जाकर पहने उसकी तकनीक और क्षेत्रफल को बारीकी से समझा। इस घर का डोम 29 फीट उंचा रखा गया है। इस घर में ताजमहल जैसा 2 बेडरूम नीचे और 2 बेडरूम ऊपर रखा है। इसके अलावा एक बड़ा हॉल, किचन, लाइब्रेरी और मेडिटेशन रूम बनाया गया है। वहीं असली ताजमहल की तरह इसमें मीनारें भी हैं और घर की फ्लोरिंग राजस्थान के मकराना और फर्नीचर मुंबई के कारीगरों द्वारा तैयार करवाया गया है।

इसे भी पढ़ें:जानें कितने बेरहम थे भारत के सबसे क्रूर शासक

मशहूर कारीगरों की मदद से तैयार हुआ है घर

Madhya Pradesh New

ताजमहल की तरह दिखने वाला ये घर जितना खूबसूरत बाहर से है और उतना ही अंदर से भी है। इस घर की नक्काशी बंगाल और इंदौर के कलाकारों की मदद से ली गई है। यही नहीं इसे बनाने के लिए आगरा के मशहूर कारीगरों को बुलाया गया था। वहीं घर में मौजूद फर्नीचर सूरत और मुंबई के कारीगरों द्वारा तैयार करवाए गए हैं। खास बात है इस घर को इंडियन कंस्ट्रक्टिंग अल्ट्राटेक आउट स्टैंडिंग स्ट्रक्चर ऑफ एमपी का अवार्ड भी मिल चुका है। सामने आई घर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही है। तस्वीरों को देखने के बाद असली ताजमहल और इस घर में काफी समानताएं देखने को मिल सकती हैं।

उम्मीद है कि आपको यह जानकारी अच्छी लगी होगी। साथ ही, आपको यह आर्टिकल कैसा लगा? हमें कमेंट कर जरूर बताएं और इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।