herzindagi
pooja bedi affair

प्यार में पूजा बेदी बनी थीं नूरजहां, जानें अभिनेत्री से जुड़े किस्से

पूजा बेदी किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको अभिनेत्री से जुड़े कुछ खास किस्से बताने वाले हैं।  
Editorial
Updated:- 2023-05-15, 11:28 IST

पूजा बेदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे विवादित सितारों में से एक रही हैं। चाहे बात हम उनकी पर्सनल लाइफ की करें या फिर प्रोफेशनल लाइफ की अभिनेत्री अक्सर सुर्खियों में बनी रहती थी। आज के इस आर्टिकल में हम कंट्रोवर्सी के अलावा अभिनेत्री की लव लाइफ के बारे में भी कुछ खास किस्सा बताने वाले हैं।

प्यार में किया धर्म परिवर्तन

अभिनेत्री की लव लाइफ काफी सुर्खियों में बनी रही थी। उनकी लाइफ में 1 नहीं बल्कि 5 लड़के आए थे। प्यार में पागल पूजा बेदी ने कभी अपना धर्म भी प्यार के लिए बदला था। इतना ही नहीं रियालिटी शो के दौरान भी अभिनेत्री को प्यार हुआ था। चलिए जानते है पूजा बेदी से जुड़ी कुछ खास बातें विस्तार से।

साल 1992 में किया था करियर की शुरुआत

know interesting love story of pooja bedi

बता दें कि पूजा बेदी ने 1992 से अपने करियर की शुरुआत की थी। वहीं साल 1992 में उनकी मुलाकात इब्राहिम फर्नीचरवाला से हुई थी। दोनों ने तीन साल एक- दूसरे को डेट किया और अभिनेत्री ने 6 मई 1994 को फरहान से शादी कर ली थी। इसी दौरान अभिनेत्री ने इस्लाम को अपनाया था। धर्म परिवर्तन के साथ ही अभिनेत्री ने अपना नाम भी बदल लिया था। 12 साल के बाद अभिनेत्री ने इस रिश्ते को खत्म करने का फैसला किया।

इसे भी पढ़ें :बेहद बोल्ड थीं पूजा बेदी की मां प्रोतिमा, बेटे की मौत ने बना दिया था सन्यासी

बॉयफ्रेंड मानेक कॉन्ट्रैक्टर संग रचाई सगाई

तलाक के बाद अभिनेत्री का नाम टीवी एक्टर हनीफ हिलाल, आकाशदीप सहगल, आदित्य पंचोली और द्विती विक्रमादित्य संग जोड़ा गया था। इतना ही नहीं हनीफ संग पूजा ने रियलिटी शो झलक दिखला जा और नच बलिए में हिस्सा भी लिया था। इतना ही नहीं, साल 2019 में पूजा बेदी ने अपने बॉयफ्रेंड मानेक कॉन्ट्रैक्टर से सगाई रचा ली थी। 48 की उम्र में प्यार और सगाई करके अभिनेत्री एक बार फिर सुर्खियों में आ गई थी।

इसे भी पढ़ें :50 की उम्र में भी पूजा बेदी दिखती हैं यंग, ये हैं ब्‍यूटी सीक्रेट्स

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।