प्रोतिमा बेदी एक मशहूर डांसर और मॉडल थी, लेकिन सबसे ज्यादा अपने अफेयर और न्यूड तस्वीरों को लेकर चर्चा में रहीं। बताया जाता है उनकी जिंदगी एक खुली किताब की तरह थी, वह अपनी पर्सनल लाइफ को किसी से छुपाती नहीं थीं। 70 के दशक में वह एक बेहतरीन मॉडल थी, उन्होंने फैशन और डांस की दुनिया में जबरदस्त शोहरत हासिल की थी। वहीं प्रोतिमा बेदी ने एक्टर कबीर बेदी से शादी की थी, कुछ सालों तक साथ रहने के बाद दोनों अलग हो गए थे
कबीर बेदी से तलाक के बाद प्रोतिमा बेदी की जिंदगी में कई लोग आए, जिसमें पंडित जसराज भी शामिल हैं। उन्होंने आत्मकथा में बताया कि वह जिंदगी में हमेशा पुरुष प्यार तलाशती रहीं, जिसके बदले में उन्हें मिला भी। हालांकि जिन भी पुरुषों के साथ वह रिलेशनशिप में रहीं, वह पहले से शादीशुदा थे, जो एक वक्त के बाद अपने-अपने परिवार के पास वह वापस लौट गए। आजाद पक्षी की तरह प्रोतिमा अपनी शर्तों पर जीवन जीना पसंद करती थी।
बेहद बोल्ड थी प्रोतिमा बेदी
पूजा बेदी की मां प्रोतिमा 70 के दशक की बेहद बोल्ड मॉडल थीं। उनकी एक न्यूड तस्वीर ने इंडस्ट्री में सनसनी फैला दी थी। उनकी इस तस्वीर को एक मैग्जीन के कवर पेज पर छापा गया था। इस तस्वीर में प्रोतिमा मुंबई के जुहू बीच पर न्यूड दौड़ती नजर आ रही थीं। इस तस्वीर की वजह से प्रोतिमा बेदी उस वक्त अक्सर चर्चा में बनी रहती थीं। प्रोतिमा अपनी इस तस्वीर को लेकर एक अलग विचार रखती थीं। उनके मुताबिक ''अगर मैं नंगी थी तो इससे क्या हो जाता है? यह बिल्कुल नैचुरल है। मेरी बॉडी अच्छी है, मुझे कोई शर्म नहीं।''
इसे भी पढ़ें:धवन परिवार की ये महिलाएं रहती हैं लाइमलाइट से बिल्कुल दूर, आपस में है स्पेशल बॉन्ड
प्रोतिमा बेदी के अफेयर
प्रोतिमा बेदी ने अपनी ऑटोबायोग्राफी 'टाइमपास' में अपनी जिंदगी के कई राज खोले हैं। वह कुछ भी छुपाने में विश्वास नहीं रखती थीं। कबीर बेदी से शादी करने से पहले वह उनके साथ रिलेशनशिप में रही थीं। जब वह गर्भवती हुईं तब वह 19 साल की थीं, इसके बाद उन्होंने शादी करने का फैसला किया। हालांकि शादी के कुछ वक्त साथ रहने के बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया। इसके बाद प्रोतिमा बेदी का नाम कई लोगों के साथ जुड़ा जिसमें गायक पंडित जसराज के अलावा रजनी पटेल और मनु जैसे ताकतवर नेता भी शामिल थे। हालांकि प्रोतिमा की वजह से उनकी पारिवारिक जिंदगी में कई तूफान आए, ऐसे में उनके रिश्तों में दूरी आती चली गई। (एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के मायाजाल)
इसे भी पढ़ें:Birthday Special: रानी मुखर्जी को क्यों और कैसे हुआ आदित्य चोपड़ा से प्यार, जानिए
बेटे की मौत ने बनाया सन्यासी
अपनी शर्तों पर जीने वाली प्रोतिमा बिंदास और बेबाक थीं, उन्होंने कई लोगों से रिश्ता बनाया और तोड़ा, लेकिन वह टूटी नहीं। हालांकि बेटे के सुसाइड करने पर वह बुरी तरह टूट गईं थीं। इसकी वजह से उन्होंने ग्लैमर इंडस्ट्री से बिल्कुल किनारा कर हिमालय की तरफ रुख किया। यही नहीं उन्होंने अपना नाम बदलकर प्रोतिमा गौरी कर लिया और अपना सिर भी मुंडवा लिया। बताया जाता है कि कैलाश मानसरोवर की यात्रा के दौरान लैंडस्लाइड हुई थी, जिसमें उनकी मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स की माने कई दिनों तक खोजबीन करने के बाद उनकी लाश मिली थी।
Recommended Video
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों