20 अगस्त 1944 को जन्मे राजीव गांधी एक हमले में 46 साल की उम्र में मारे गए थे। उस दौर में जब लव मैरिज समाज में बड़ी बात मानी जाती थी, तब राजीव गांधी ने इटली की एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाली लड़की सोनिया से शादी करके सबको चौंका दिया था। आज राजीव गांधी के जन्मदिन के मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं राजीव गांधी और सोनिया गांधी की खूबसूरत प्रेम कहानी से जुड़े कुछ पहलू। राजीव गांधी का जीवन जितना संघर्षों से भरा रहा, उतनी उनकी प्रेम कहानी भी दिलचस्प और प्रेरणादायी रही। राजीव गांधी और सोनिया गांधी की पहली मुलाकात इंग्लैंड में हुई थी। धीरे-धीरे दोस्ती ने गहरी मोहब्बत का रूप लिया और दोनों ने जीवनभर साथ निभाने का वादा किया। सोनिया ने न केवल राजीव का साथ निभाया बल्कि भारत आकर यहां की परंपराओं को भी अपनाया। उनकी यह प्रेम कहानी आज भी युवाओं को यह सिखाती है कि सच्चा प्यार कभी खत्म नहीं होता है।
इसे जरूर पढ़ें-प्रियंका गांधी के बारे में ये 5 बातें नहीं जानती होंगी आप
लंदन में पढ़ाई के दौरान राजीव गांधी अक्सर अपने दोस्तों के साथ बाहर जाया करते थे। राजीव गांधी 1956 की ऐसी ही एक शाम को दोस्तों के साथ लंदन के वरसिटी रेस्त्रां में बैठे थे और वहीं उनके सामने आईं खूबसूरत सोनिया माइनो (Sonia Maino), राजीव गांधी को सोनिया गांधी से उसी वक्त प्यार हो गया। उस समय सोनिया कैम्ब्रिज में पढ़ रही थीं और साथ ही साथ पार्ट-टाइम वेट्रेस की तरह उसी होटल में काम कर रही थीं।
राजीव गांधी ने अपने दोस्त और रेस्त्रां के मालिक चार्ल्स एंटोनी से कहा की कुछ ऐसा इंतज़ाम किया जाए कि सोनिया राजीव के थोड़ा करीब रह सकें। इसके लिए राजीव ने उन्हें रिश्वत भी दी। इसके बाद सोनिया के लिए राजीव ने पेपर नैपकिन में एक कविता लिखी और बेस्ट वाइन भेजी जो चार्ल्स के जरिए सोनिया तक पहुंची। इसके बाद शुरू हुआ दोनों की मुलाकातों का दौर।
राजीव गांधी और सोनिया गांधी एक दूसरे के इतने प्यार में थे कि राजीव गांधी ने इसके बारे में अपनी मां को बता दिया। ये बात थी 1965 की। इंदिरा गांधी उस समय भी काफी खुले विचारों की थीं और वो सोनिया से मिलने लंदन पहुंच गईं। वैसे तो राजीव के परिवार में इस रिश्ते की सहमति थी, लेकिन सोनिया के पिता को इससे थोड़ी दिक्कत थी। उनका मानना था कि उनकी बेटी राजनीतिक परिवार में जाएगी तो ये गलत होगा।
इसे जरूर पढ़ें: क्यों सोनिया गांधी का परिवार मीडिया से रहता है दूर, जानिए उनके बारे में
राजीव गांधी 1967 में भारत वापस आए और उन्होंने 1968 को सोनिया गांधी को भी भारत बुलवा लिया गया। उन्हें तेजी बच्चन के घर रखा गया। राजीव गांधी परिवार और बच्चन परिवार की बहुत गहरी दोस्ती थी। हरिवंश राय बच्चन ने ही राजीव के पिता की भूमिका निभाई और दोनों की शादी 25 फरवरी 1968 को हो गई। 1970 जून में राहुल गांधी का जन्म हुआ और 1972 जनवरी में प्रियंका गांधी का।
इसे जरूर पढ़ें- सादगी से भरी सोनिया की इंदिरा गांधी से कैसी थी पहली और आखिरी मुलाकात
राजीव गांधी कभी राजनीति में नहीं आना चाहते थे। सोनिया गांधी के परिवार ने यही शर्त भी रखी थी। लेकिन पारिवारिक मजबूरियों के चलते उन्हें आना पड़ा। 1980 जनवरी में संजय गांधी की एक प्लेन हादसे में मौत हो गई। इसके बाद 1984 में इंदिरा गांधी की हत्या। इसके बाद राजीव गांधी को मजबूरन प्रधानमंत्री बनना पड़ा। राजीव गांधी ने अपनी भूमिका बखूबी निभाई, लेकिन 1991 में उनकी भी हत्या कर दी गई। इसके बाद सोनिया गांधी ने राजनीति की कमान संभाली जो वो कभी करना नहीं चाहती थीं।
सोनिया गांधी के सामने राजीव गांधी की मौत के बाद दो ही विकल्प बचे थे। या तो वो अपने परिवार की विरासत छोड़कर अपने बच्चों का हाथ थामें वापस चली जाएं या फिर वो टूटती हुई कांग्रेस को सहारा दें। राजीव गांधी की हत्या के बाद 1997-98 में कांग्रेस का बंटवारा निश्चित हो गया था। लेकिन उस समय सोनिया गांधी ने कमान संभाली और कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष चुनी गईं।
इसके साथ ही वो भारत की राजनीति में दाखिल हुईं और कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर सबसे ज्यादा दिनों तक सेवारत रहने का रिकॉर्ड भी उनके ही नाम है।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।