herzindagi
Sonia Gandhi family tree

क्यों सोनिया गांधी का परिवार मीडिया से रहता है दूर, जानिए उनके बारे में

इस लेख में हम आपको सोनिया गांधी के परिवार के बारे में बताएंगे।
Editorial
Updated:- 2022-09-11, 14:07 IST

हमारे देश में कई सारे राजनीतिक दल हैं। कांग्रेस पार्टी भी उनमें से एक है। गांधी परिवार देश की प्रमुख राजनीतिक दल कांग्रेस पार्टी होने की वजह से चर्चा में बना रहता है। आपको बता दें कि पार्टी की मुखिया सोनिया गांधी मूल रूप से इटली की रहने वाली हैं। आज हम आपको उनके परिवार के बारे में बताएंगे।

पिता रहे हैं मुसोलिनी के समर्थक

सोनिया गांधी के पिता का नाम स्टेफनो माइनो था। वह इटली में फासिस्ट नेता बेनितो मुसोलिनी के जबरदस्त समर्थक रहे थे और राष्ट्रीय फासीवादी पार्टी का भी हिस्सा थे।

आपको बता दें कि जर्मनी के साथ मुसोलिनी का गठबंधन होने की वजह से वे हिटलर की सेना के साथ रूस में लड़ने भी गए थे।

वहां पर रूस की सेना ने उन्हें युद्ध में बंदी बना लिया गया था। सेकंड वर्ल्ड वार खत्म होने के बाद जब उन्हें रिहाई दी गई तो इटली लौटने के बाद उन्होंने साल 1960 के दशक में कंस्ट्रक्शन बिजनेस भी शुरू किया था। वे इटली के सफल कारोबारियों में शामिल हो गए थे।

इसे जरूर पढ़ें- सादगी से भरी सोनिया की इंदिरा गांधी से कैसी थी पहली और आखिरी मुलाकात

ओरबसानो में बसा है परिवार

gandhi parivar

आपको बता दें कि सोनिया गांधी मूल रूप से इटली के वेनेतो शहर के लूसियाना इलाके की रहने वाली हैं। उनके पिता का नाम स्टेफनो माइनो और मां का नाम पाओला माइनो था। सोनिया गांधी की मां एक गृहिणी थी। उनका परिवार रोमन कैथोलिक ईसाई धर्म को मानता है। बाद में उनका परिवार ट्यूरिन के ओरबासानो में जाकर बस गया था।

इसके बाद वहीं पर सोनिया गांधी ने पढ़ाई की थी। आपको बता दें कि सोनिया गांधी की दो बहनें भी हैं।

एक बहन सोनिया गांधी से छोटी हैं और एक बहन बड़ी है। सोनिया गांधी से छोटी बहन का नाम नादिया है। नादिया की शादी स्पेन के एक राजनयिक से हुई है। वे अब स्पेन में रहती हैं। उनकी बड़ी बहन का नाम अनुष्का और उनकी बेटी का नाम अरुणा है। उन्होंने ओरबासानो में ही रहने वाले वॉल्टर विंची से शादी की है।

आपको बता दें कि वे अपनी मां के साथ ही रहती थीं। उनकी बेटी अरुणा ओरबसानो में ही भारतीय सामान से जुड़ी दुकान चलाती हैं।

इसे जरूर पढ़ें- सोनिया गांधी से पहली मुलाकात के लिए राजीव ने दी थी रिश्वत, जानिए इनकी प्रेम कहानी

राजीव गांधी की हत्या

rajiv gandhi

सोनिया गांधी की राजीव गांधी से शादी पर माइनो परिवार को कोई आपत्ति तो नहीं थी लेकिन जब साल 1991 में राजीव गांधी की हत्या हुई तो उनका परिवार बहुत डर गया था।

ऐसा कहा जाता है कि तब पाओला माइनो (सोनिया गांधी की मां) ने सोनिया गांधी को कॉल करके उनके दोनों बच्चों के साथ इटली वापस आ जाने के लिए कहा था लेकिन तब सोनिया गांधी ने साफ इनकार कर दिया था।

उन्होंने मां से कहा था कि अब वे अपने आपको भारतीय ज्यादा महसूस करती हैं इसलिए वे भारत छोड़कर इटली नहीं आएंगी।

मीडियाकर्मियों से नहीं करती हैं बात

इटली और स्पेन में बसने के बाद सोनिया गांधी की दोनों बहनें गांधी परिवार के बारे में मीडिया के लोगों से कभी कोई बात नहीं करती है।

कई मीडिया को लोगों ने इटली में रह रही बड़ी बहन अनुष्का से बात करने की काफी कोशिश की लेकिन अब तक सफल नहीं हुए हैं। आपको बता दें कि तीनों बहनों का एक-दूसरे के घर यहां आना-जाना होता रहता है।

तो यह थी सोनिया गांधी के बारे में जानकारी।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image credit- jagran

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।