बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई जोड़ी को देखकर आप भी हैरान हो जाएंगी हालांकि प्यार में सेलेब्स उम्र नही देखते है। कई सेलेब्स है जिन्होने अपने से बड़े उम्र में शादी रचाई है। वैसे ही शबाना और जावेद अख्तर की भी जोड़ी है। दोनों का एक- दूसरे से शादी करना इतना आसान नही था।
बॉलीवुड इंडस्ट्री की दिग्गज एक्ट्रेस शबाना आजमी किसी पहचान की मोहताज नही है। वही बात जावेद अख्तर की करें तो वह कवि होने के साथ ही हिन्दी फिल्मों के गीतकार और पटकथा लेखक हैं। पुराने दौर की सबसे खूबसूरत और टैलेंटेड अभिनेत्री में उनका भी नाम आता है। ऐसे में आज हम आपको शबाना आजमी और जावेद अख्तर की इंटेस्टिग लव स्टोरी के बारें में बताने वाले हैं।
बता दें कि जावेद अख्तर उम्र में शबाना आजमी से 10 साल बड़े हैं। शबाना से निकाह के दौरान जावेद अख्तर शादी शुदा थे और दो बच्चों के पिता भी थे। शबाना और जावेद की शादी से शबाना की मां और पिता दोनों ही खुश नही थे। शादीशुदा जावेद से शादी के लिए शबाना का परिवार तैयार नहीं था। परिवार के खिलाफ जाकर शबाना ने जावेद अख्तर से शादी करने का फैसला किया था।
इसे जरूर पढ़ें-जानें अभिनेत्री शबाना आजमी के जीवन से जुड़ी रोचक बातें
शबाना आजमी के पिता का कहना था कि उनकी बेटी की वजह से ही जावेद और हनी के बीच दरार आई है। शबाना आजमी के पिता नहीं चाहते थे कि शबाना एक ऐसी व्यक्ति से शादी करें जो पहले से शादीशुदा हो। इसके बावजूद भी शबाना ने किसी का भी नहीं सुना और जावेद अख्तर से शादी करने का मन बना लिया।
इसे जरूर पढ़ें-बेहतरीन अदाकारी की मिसाल रहीं शबाना आजमी का फिल्मी सफर कैसा रहा, जानिए
आपको बता दें कि शबाना आजमी ने अपने पिता को इस बात का भरोसा दिलाया था कि उनकी वजह से जावेद अख्तर की पहली शादी नही टूट रही है। ऐसे में काफी मनाने का बाद शबाना आजमी के पिता शादी के लिए तैयार हो गए थे।
जावेद अख्तर की पहली पत्नी का नाम हनी ईरानी था। जब हनी ईरानी को इस बारे में पता चला तो घर में रोज झगड़े होने लगे। जावेद और हनी के दो बच्चे फरहान अख्तर और जोया अख्तर भी थे। वहीं जावेद की पहली पत्नी समझ गई थी कि इस रिश्ते में अब कुछ नही बचा है ऐसे में उन्होंने जावेद अख्तर को दूसरी शादी करने की इजाजत दे दी।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Pic Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।