How To Protect Cauliflower From Insects: इस समय कई लोग गार्डन में गोभी उगाने की तैयारी कर रहे हैं, कई लोगों ने पौधा लगा भी लिया है। उन्हें उम्मीद है कि सर्दियों तक उन्हें ढेर सारी गोभी मिल जाएगी। कुछ लोग ऐसे हैं, जो बीज की मदद से पौधा उगाने की तैयारी कर रहा है। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो नर्सरी से पौधे खरीदकर गार्डन में लगा रहा है। ऐसे में अगर आपने पौधों को सही तरीके से नहीं लगाया, तो इसमें कीड़े लग सकते हैं। गोभी में कीड़े आसानी से लग जाते हैं। जब आप मार्केट से गोभी खरीदती होंगी, तो आपको भी कीड़े खाए हुई गोभी देखने को मिलती होगी। आज के इस आर्टिकल में आपको बताएंगे कि आपको गोभी लगाते हुए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
गोभी का पौधा लगाने का सही महीना सितंबर-अक्टूबर माना जाता है। अगर आप इसे सही मौसम में नहीं लगाती हैं, तो इसमें कीड़े पड़ने के ज्यादा चांस रहते हैं। अगर आप पौधा बहुत ज्यादा गर्मी में या अधिक ठंड में लगाने की कोशिश करती हैं, तो इसका ख्याल रखना मुश्किल हो जाता है।
कीड़े लगने का एक सबसे बड़ा कारण पानी भी है। जिन्हें पौधों की सही समझ नहीं होती, अक्सर वह इस तरह की गलती करते हैं। अधिक पानी देने से गोभी के पत्ते खराब होने लगते हैं, जिससे कीड़े आकर्षित होते हैं।गोभी का पौधा लगाते समय ध्यान रखने वाली बातें है।
इसे भी पढ़ें- Tulsi Plant Care: हर दिन तेजी से झड़ रहे हैं तुलसी के पत्ते, तो हो सकते हैं ये 3 कारण
जब आप पानी देते हैं, तो इसका सही प्रोसेस नहीं जानते। पत्तियों पर पानी डालने से फफूंद लगने लगता है, क्योंकि यह जल्दी सुख नहीं पाता। पत्तों में पानी जमा ही रहता है, जिससे कीड़े लगने का खतरा बढ़ जाता है।
अगर कीट नियंत्रण समय-समय पर नहीं डालेंगी, तो कीड़े लगने का खतरा ज्यादा होता है। गोभी ऐसा पौधा है, जिसमें कीड़े ज्यादा लगते हैं। इसलिए, इसे बचाने के लिए आपको नीम का पानी का छिड़काव कर सकती हैं। यह पौधों को कीड़े से बचाने का सही तरीका है।
इसे भी पढ़ें- काले पड़ गए हैं तुलसी के पत्ते, तो इन टिप्स की मदद से फिर से बनाएं हरा-भरा
अगर पौधों को धूप नहीं मिलेगी, तो कीड़े लगने लगते हैं। इसलिए, आपको ऐसी जगह पर पौधा लगाना चाहिए, जहां धूप पड़े। अगर मिट्टी में लगातार नमी बनी रहेगी, तो पौधों में कीड़े लगने का खतरा ज्यादा रहता है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik, shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।