herzindagi
image

इन इंडोर पौधों की वजह से घर में नहीं आएंगे बरसात के कीड़े! मकड़ियां भी रहेगी कोसो दूर

अगर आप भी इन बरसाती कीड़ों से परेशान हो गई है और उन्हें भगाने के लिए कई उपाय भी कर चुकी है, तो आज हम आपको कुछ ऐसे इनडोर प्लांट्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप अपने घर में रखकर इन बरसाती कीड़ों से राहत पा सकती हैं। आईए जानते हैं प्लांट्स के बारे में।
Editorial
Updated:- 2025-09-19, 12:37 IST

बरसात के मौसम में छोटे-मोटे बरसाती कीड़े घर में आना एक आम समस्या है, जिससे अधिकतर महिलाएं परेशान रहती है। अगर आप भी इन बरसाती कीड़ों से परेशान हो गई है और उन्हें भगाने के लिए कई उपाय भी कर चुकी है, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको कुछ ऐसे इनडोर प्लांट्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप अपने घर में रखकर इन बरसाती कीड़ों से राहत पा सकती हैं। आईए जानते हैं प्लांट्स के बारे में।

बरसाती कीड़ों से छुटकारा पाने के तरीके 

अगर आपके घर पर भी बहुत सारे बरसाती कीड़े हैं और आप इन बरसाती कीड़ों से छुटकारा पाना चाहती है, तो अब आप अपने घर में लेमन ग्रास का पौधा जरूर रखें। यह पौधा न सिर्फ आपके घर से कीड़े मकोड़े को दूर करेगा, बल्कि आपके घर की खूबसूरती में भी चार चांद लगा देगा। इस तरह के पौधों को आप ऑनलाइन मंगा सकती हैं या नर्सरी से खरीद सकती हैं।

1 - 2025-09-02T181135.721

नीम का पौधा

इसके अलावा आप अपने घर में नीम का पौधा भी रख सकती हैं। नीम की तेज गंध की वजह से कीड़े मकोड़े और मच्छर दूर भागते हैं। यही कारण है कि अगर आप नीम के पौधे को घर में रखती है, तो इसकी खुशबू से कमरे में कीड़े मकोड़े नहीं आ पाएंगे। इस पौधे को भी आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती है। 

यह भी पढ़ें:  छोटी-छोटी बातों पर चिढ़ जाता है आपका बच्चा, तो हो सकते हैं ये 4 कारण! जानें उसके स्वभाव को ठीक करने का सही तरीका

तुलसी का पौधा

अगर आप बरसाती कीड़ों से या मच्छर से परेशान हो गई है और इसके लिए बाजार से कई महंगे प्रोडक्ट भी खरीद चुकी है, लेकिन फिर भी आपको राहत नहीं मिल रही है, तो अब आप अपने घर में तुलसी के पौधे को भी रख सकती हैं। तुलसी के पौधे से आने वाली खुशबू की वजह से भी कीड़े मकोड़े दूर भागते हैं।

2 - 2025-09-02T181133.620

रोजमेरी का पौधा

आप चाहे तो अपने घर में रोजमेरी का पौधा भी रख सकती हैं। यह आपके घर की खूबसूरती को बढ़ाने के साथ-साथ कीड़े मकोड़े को भगाने में मदद करेगा। रोजमेरी का पौधा आपके नजदीकी नर्सरी में मिल जाएगा या आप इसे ऑनलाइन भी खरीद सकती हैं। इन सभी पौधों की मदद से आप अपने घर की खूबसूरती को बढ़ा सकती है साथ ही कीड़े मकोड़े को दूर कर सकती हैं।  

यह भी पढ़ें:  अपका बच्चा भी बनेगा फाइनेंशियल स्मार्ट! Pocket Money देने के साथ ऐसे सिखाएं उसे पैसों की बचत, भविष्य में ये ट्रिक्स आएंगी काम

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit - freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
बरसात के कीड़े भगाने के लिए क्या करें ?
बरसात के कीड़े भगाने के लिए आप कुछ पौधो का इस्तेमाल कर सकती है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।