Mon Apr 20, 2026 | Updated 07:38 PM IST
image

क्या सफेद कीड़ों ने खराब कर दिए हैं आपके पौधे? नीम का तेल छोड़िए, स्प्रे बोतल में भरें यह एक चीज और पाएं तुरंत छुटकारा

यह लेख पौधों पर लगने वाले सफेद चिपचिपे कीड़ों से छुटकारा पाने के तरीके बताता है। ये कीड़े पौधों का रस चूसकर उन्हें खराब कर देते हैं। महंगे कीटनाशकों के बजाय, पानी में लिक्विड डिश वॉश और बेकिंग सोडा मिलाकर एक प्रभावी घरेलू स्प्रे बनाने की विधि बताई गई है।
Editorial
Updated:- 2026-04-20, 17:34 IST

अगर आपको गार्डनिंग पसंद हैं, तो आपने देखा होगा कि कभी-कभी पौधों की पत्तियों के नीचे या टहनियों पर छोटे-छोटे सफेद रंग के चिपचिपे कीड़े मौजूद हो जाते हैं। इन्हें मिलीबग्स या सफेद मक्खी कहते हैं। बता दें कि ये देखने में छोटे होते हैं लेकिन लेकिन ये धीरे-धीरे पौधे का सारा रस चूस लेते हैं, जिससे पत्तियां पीली हे जाती हैं और नीचे गिरने लगती हैं, जिससे पौधा मुरझाकर झड़ जाता है। ऐसे में अक्सर लोग इनके लिए बाजार से महंगे कीटनाशक या नीम का तेल लेकर आते हैं, लेकिन कई बार वे भी असरदार नहीं होते हैं। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि चुटकियों में इन सफेद कीड़ों का सफाया कैसे करें? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

पौधों पर सफेद कीड़े क्यों आते हैं?

जब हम ज्यादा पानी देते हैं या वेंटिलेशन की कमी हो जाती है तो इसके कारण पौधों के आसपास नमी बढ़ने लग जाती है, जो इन कीड़ों के पनपने के लिए सबसे अच्छा माहौल है।

2 - 2026-04-20T165629.962

बता दें कि चींटियों को इन सफेद कीड़ों की रक्षक माना जाता है क्योंकि ये कीड़े एक मीठा पदार्थ छोड़ते हैं जिसे चींटियां खाती हैं। अगर गमले में चींटियां हैं, तो समझ लीजिए कि सफेद कीड़े भी जल्द आएंगे।

कई बार हम नर्सरी से नया पौधा लाते हैं और उसमें पहले से ही ये कीड़े छिपे होते हैं, जो धीरे-धीरे आपके बाकी गार्डन में भी फैल जाते हैं।

सफेद कीड़ों को हटाने के टिप्स

एक लीटर पानी लें और उसमें केवल एक चम्मच लिक्विड डिश वॉश या कोई भी माइल्ड शैम्पू मिलाएं। इसमें आधा चम्मच बेकिंग सोडा डालना सोने पर सुहागा होगा।

इसे भी पढ़ें -Gardening Tips: तेज धूप में झुलस रहे हैं आपके पौधे? बस जड़ के पास गाड़ दें ये एक चीज, हफ्तों तक नहीं सूखेगी मिट्टी

इस घोल को अच्छी तरह हिलाएं और सीधे उन सफेद कीड़ों पर स्प्रे करें। डिश वॉश कीड़ों की सुरक्षात्मक परत को तोड़ देता है, जिससे वे तुरंत खत्म हो जाते हैं।

अगर कीड़े ज्यादा हैं, तो पहले सादे पानी की तेज धार से उन्हें झाड़ दें और उसके बाद इस स्प्रे का इस्तेमाल करें।

1 - 2026-04-20T165632.339

नोट - कीटनाशक स्प्रे का यू कभी भी कड़क धूप में न करें। हमेशा शाम के समय स्प्रे करें, वरना पत्तियों के जलने का डर रहता है। इससे अलग पूरे पौधे पर छिड़काव करने से पहले एक-दो पत्तियों पर इसे आजमाकर देखें। अगर अगले दिन पत्तियां ठीक रहती हैं, तभी पूरे पौधे पर इस्तेमाल करें।

इसे भी पढ़ें -मरती हुई तुलसी भी हो जाएगी हरी-भरी, बस चाकू से करना होगा यह एक जरूरी काम

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।