Fri Apr 17, 2026 | Updated 10:19 PM IST
image

Gardening Tips: तेज धूप में झुलस रहे हैं आपके पौधे? बस जड़ के पास गाड़ दें ये एक चीज, हफ्तों तक नहीं सूखेगी मिट्टी

गर्मी के मौसम में तेज धूप और लू से पौधों को बचाना मुश्किल होता है, जिससे पत्तियां जलने और मिट्टी सूखने लगती है। इस समस्या से निपटने के लिए एक आसान घरेलू उपाय है, पौधे की जड़ के पास सूती कपड़ा या स्पंज दबा दें।
Editorial
Updated:- 2026-04-16, 16:30 IST

गर्मियों का मौसम इंसानों के साथ-साथ बेजुबान पौधों के लिए भी किसी चुनौती से कम नहीं होता है।  बता दें कि तेज धूप और लू के थपेड़ों के कारण सुबह पानी देने के बावजूद शाम तक गमले की मिट्टी पत्थर जैसी सख्त होने लगती है और आपके पौधे मुरझाने लग जाते हैं। अगर आप भी इस बात से काफी परेशान हैं कि काम में बिजी होने के चलते या चिलचिलाती गर्मी की वजह से आपके पौधे सूख रहे हैं, तो एक छोटा सा घरेलू नुस्खा आपके बगीचे को फिर से हरा-भरा बना सकता है। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि पौधे पर तेज धूप का क्या असर पड़ता है और इससे कैसे बचें? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

पौधों पर तेज धूप और लू का असर कैसे पड़ता है?

  • तेज धूप के कारण पत्तियों के किनारे जले और काले होने लगते हैं, जिसे लीफ बर्न कहा जाता है। इससे पौधा अपना भोजन नहीं बना पाता।
  • गमले के ऊपर रखा पानी बहुत तेजी से भाप बनकर उड़ जाता है, जिससे जड़ें प्यासी रह जाती हैं और पौधा सदमे में चला जाता है।
  • गर्मी के स्ट्रेस के कारण पौधे अपने आपको बचाने के लिए कलियों और फूलों को गिरा देते हैं।

1 - 2026-04-16T133558.500

क्या करें?

मिट्टी में नमी बरकरार रखने का सबसे आसान और सस्ता तरीका है एक पुराना सूती कपड़ा या स्पंज का टुकड़े को मिट्टी में रखना।

इसे भी पढ़ें - अब फ्री में साफ होंगे Money Plant पर लगे हुए कीड़े, बस करना होगा ये एक काम

 पौधे की जड़ से थोड़ी दूर एक छोटा गड्ढा करें। वहां एक पुराने सूती कपड़े की मोटी तह या स्पंज का टुकड़ा दबा दें और ऊपर से मिट्टी ढक दें। जब आप पानी देंगी, तो यह कपड़ा या स्पंज पानी को सोखकर रिजर्वायर की तरह काम करेगा। जैसे-जैसे मिट्टी सूखेगी, जड़ें इस दबे हुए नम टुकड़े से धीरे-धीरे पानी खींचती रहेंगी। इसके अलावा, आप मिट्टी के ऊपर नारियल के छिलके भी बिछा सकती हैं, जो धूप को सीधे मिट्टी तक पहुंचने से रोकते हैं।

2 - 2026-04-16T133556.593

नोट - अपने घर के पौधों को कभी भी तेज धूप में पानी न दें। पानी देने का सबसे अच्छा समय सूरज निकलने से पहले या सूर्यास्त के बाद है। दोपहर में पानी देने से गर्म मिट्टी और पानी का तालमेल जड़ों को जला सकता है।

इसे भी पढ़ें - एलोवेरा की कटिंग में लौंग दबाने से क्या होता है? कमाल का यह हैक, रिजल्ट देख हो जाएंगी खुश

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।