Ajwain Plant Grow: हर्ब्स प्लांट सिर्फ देखने में ही खूबसूरत नहीं लगते, बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं। कई बार डॉक्टर भी हर्ब्स प्लांट्स का सेवन करने की सलाह देते हैं। ऐसे में आप भी अपने किचन में हर्ब्स लगा सकते हैं। कहा जाता है कि कुछ हर्ब्स ऐसी भी होती हैं जिनकी ग्रोथ इस मौसम में काफी अच्छी होती है।
अगर आप भी अपने किचन में हर्ब्स लगाने के लिए सोच रही हैं, तो आप तुलसी का पौधा, एलोवेरा का पौधा, लेमन ग्रास, पुदीना का पौधा आदि का पौधा लगा सकते हैं। कई बार आयुर्वेदिक एक्सपर्ट भी इन पौधे के फल-फूल या पत्तों का सेवन करने की सलाह देते हैं।
एक ऐसा ही पौधा है जिसके बारे में कहा जाता है कि इसके सेवन से पेट की कई बीमारी आसानी से दूर हो सकती हैं। जी हां, इस पौधे का नाम है अजवाइन। हालांकि, अजवाइन का इस्तेमाल व्यंजन बनाने के लिए भी किया जाता है। ऐसे में आप भी आसानी से किचन में अजवाइन का पौधा उगा सकते हैं और वो भी प्लास्टिक की बोतल में...कैसे? आइए जानते हैं।
प्लास्टिक की बोतल में हर तरह का पौधा नहीं लगाना चाहिए, लेकिन कुछ प्लांट ऐसे हैं जो आसानी से बोतल में उग जाते हैं। इसी में अजवाइन का पौधा भी आता है, उसकी ग्रोथ अच्छी होती है। कहा जाता है कि प्लास्टिक की वजह से मिट्टी लगभग 5 डिग्री तक गर्म हो जाती है।
ऐसे में पौधे की ग्रोथका ज्यादा माहौल मिलता है। इसमें से वीड ग्रोथ भई कम होती है और इस वजह से कम स्पेस में लगाया गया पौधा ज्यादा बेहतर तरीके से बढ़ सकता है।
इसे जरूर पढ़ें- प्लास्टिक की पुरानी बोतल में भी उगाया जा सकता है टमाटर का पौधा, जानें कैसे
अब बात करते हैं बोतल में अजवाइन का पौधा कैसे लगाया जाए....। ये बहुत मुश्किल नहीं है और बहुत ही आसानी से अजवाइन का पौधा लगाया जा सकता है। इसकी मेंटेनेंस भी बहुत ज्यादा नहीं लगती है, तो चलिए जानते हैं क्या प्रोसेस है।
इसे जरूर पढ़ें- Gardening Tips: सर्दियों से पहले घर पर आसानी से फूलगोभी कैसे उगाएं?
उम्मीद है कि आपको यह लेख पसंद आया होगा, लेकिन अगर आपको कोई और हैक पता है तो हमें नीचे कमेंट करके जरूर बताएं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
IMAGE Credit- (@Freepik)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।