herzindagi
image

मानसून में गोजर ने कर दिया है परेशान, तो इस घरेलू उपाय से 5 मिनट में छुटकारा पाएं

How to get rid of millipedes: बारिश में मौसम में घर से लेकर गार्डन में कीड़े ही कीड़े दिखाई देते हैं। ऐसे में अगर आप भी मानसून में गोजर से परेशान होने लगी हैं, तो इस घरेलू उपाय से 5 मिनट के अंदर छुटकारा मिल सकता है। 
Editorial
Updated:- 2025-07-09, 17:01 IST

How to get rid of millipedes from home: बारिश के मौसम में गार्डन से लेकर घर की कई जगहें कीड़े-मकोड़े का घर बन जाता है। नमी और सीलन की वजह से मानसून में अन्य कीड़ों की तरह घर में गोजर आने की वजह से भी कई महिलाएं परेशान रहती हैं। गोजर कई बार रेंगते-रेंगते घर के अंदर भी पहुंच जाते हैं। गोजर एक ऐसा कीड़ा है, जो अक्सर किचन या बाथरूम की नाली के अलावा, खिड़की से भी घर के अंदर पहुंच जाता है। कई बार इनके काटने से बीमारी भी फैल जाती है। ऐसे में इन्हें गार्डन और घर के अंदर आने से रोकना बहुत जरूरी होता है। इस आर्टिकल हम आपको कुछ ट्रिप बताने जा रहे हैं, जिन्हें फॉलो करके गोजर को गार्डन और घर से दूर रख सकती हैं।

नीम के पत्तों का उपयोग करें

सेहत को दुरुस्त रखने के लिए आपने कई बार नीम के पत्तों का उपयोग किया होगा। इस बार आप इसके इस्तेमाल से मानसून में लगने वाले गोजर को चंद मिनटों में आप भगा सकती हैं। नीम के पत्तों को कीटनाशक के रूप में उपयोग किया जाता है। इसकी तेज गंध की वजह से गोजर के अलावा, अन्य कई बरसाती कीड़े भी 5-10 मिनट के अंदर छू-मंतर हो सकते हैं।

गोजर भगाने के लिए कीटनाशक स्प्रे बनाएं

how to get rid of millipedes

गोजर भगाने के लिए नीम के पत्तों से कीटनाशक स्प्रे बनाना बहुत ही आसान है। इसके लिए कुछ अन्य चीजों की भी जरूरत पड़ेगी। जैसे-

सामग्री

  • 2 कप नीम के पत्ते
  • 2-3 चम्मच नींबू का रस
  • 1/2 लीटर पानी
  • 1 चम्मच नमक

इसे भी पढ़ें: घर में नहीं दिखेगा 1 भी मच्‍छर...तुलसी की सूखी लकड़ी का यह उपाय बचाएगा आपके 100 रुपये

स्प्रे बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका

  • सबसे पहले नीम के पत्तों को साफ कर लीजिए।
  • इसके बाद मिक्सर में 3 कप पानी के साथ नीम के पत्तों को डालकर महीन पीस लीजिए।
  • अब मिश्रण को अच्छे से छानकर कीटनाशक स्प्रे बोलत में भर लें।
  • इसके बाद मिश्रण में पानी, नींबू का रस और नमक को डालकर अच्छे से मिक्स कर दीजिए और 2 मिनट के छोड़ दीजिए।
  • 2 मिनट बाद मिश्रण को एक बार शेक कर लीजिए उन जगहों पर छिड़काव कीजिए जहां से गोजर आने की संभवाना अधिक है।
  • अगर आप सप्ताह में 2-3 बार इस प्रक्रिया को करती हैं, तो बारिश में घर के अंदर गोजर कभी नहीं आएगा।

नीम के पत्ते और कपूर की गोली का उपयोग करें

how to get rid of millipedes from home

गार्डन से लेकर घर में लगने वाले गोजर को चंद मिनटों में भगाने के लिए नीम के पत्ते और कपूर की गोली भी एक बेस्ट कीटनाशक स्प्रे का काम कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल से घर भी सुगंधित रहेगा और अन्य किअदे भी भाग जाएंगे। स्प्रे बनाने और इस्तेमाल के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स-

सामग्री

  • 2-3 कपूर की गोलियां
  • 2 कप नीम के पत्ते
  • 1/2 लीटर पानी
  • 1 बेकिंग सोडा

इसे भी पढ़ें: बरसात में तरह-तरह के कीड़ों ने कर दिया है तंग, 20 रुपये का नुस्खा करेगा Insects की घर में एंट्री बैन

स्प्रे बनाने और उपयोग करने का तरीका

  • सबसे पहले नीम के पत्तों को साफ कर लें।
  • अब 2-3 कप पानी और नीम के पत्तों को मिक्सर में डालकर महीन पीस लीजिए और छानकर स्प्रे बोतल में भर लीजिए।
  • अब कपूर की गोलियों को दरदरा पीस कर मिश्रण में डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए।
  • इसके बाद स्प्रे बोतल में पानी और बेकिंग सोडा को भी डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
  • अब स्प्रे का छिड़काव, किचन, नाली, खिड़की या गार्डन में अच्छे से कर दें।
  • मिश्रण की तेंज गंध की वजह से गोजर आसपास भी भटकने की हिम्मत नहीं करेगा।

इन टिप्स को भी आप फॉलो कर सकती हैं

what kills millipedes instantly

नीम के पत्तों के अलावा, अन्य कई घरेलू चीजों के इस्तेमाल से गोजर को भगा सकती हैं। जैसे-केरोसिन ऑयल की तेज गंध से कोई भी कीड़ा आसानी से भाग जाता है। इसके अलावा, आप विनेगर और हाइड्रोजन पेरॉक्साइड का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
       
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@shutterstocks,hz,freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
गोजर भगाने का आसान तरीका क्या है?
गोजर भगाने के लिए नीम पत्ते का कीटनाशक स्प्रे बनाकर इस्तेमाल कर सकती हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।