प्‍लेन में पालतू जानवर ले जाने से पहले जानें ये नियम

आजकल बहुत से लोग अपने साथ ही अपने पालतू जानवर को लेकर चलते हैं। ऐसे में आज हम आपको प्लेन से जुड़े कुछ नियमों के बारे में बताने वाले हैं।

How to carry your pet on a flight

कई लोग प्लने में अपने साथ पालतू जानवर को लेकर जाना चाहते हैं। ऐसे में उन्हें यह पता नहीं होता है कि प्लेन में पालतू जानवर को लेकर जाना अलाउड है या नहीं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको प्‍लेन के कुछ नियमों के बारे में विस्तार से बताने वाले हैं।

विमानों में अपने पालतू जानवरों के साथ सफर की सुविधा नई नहीं है। कई एयरलाइन कंपनिया इस सुविधा को दे रही हैं। जैसे एयर इंडिया, विस्तारा और स्पाइसजेट, पहले से ही अपने यात्रियों को यह सुविधा दे रहे हैं।

फ्लाइट में पालतू जानवरों को ले जाने के नियम

how to carry your pet on a flight know rules and charges

  • अपने पेट को आपको अलग से टिकट करवाना होगा।
  • जानवर खूंखार नहीं होने चाह‍िए।
  • सभी वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट भी होना चाहिए।
  • पालतू पेट एक कंटेनर में होना चाहिए।
  • पेट का वजन 5 किलो से अधिक नहीं होना चाहिए।
  • 5 किलो से अधिक वजन के पेट को कार्गो में ले जाना होगा।
  • पेट के मुंह पर जाली लगाकर रखना होगा।
  • हर उड़ान में 2 पालतू जानवर को ले जाने की अनुमति होती है।
  • वहीं लंदन होकर जान रहे प्लेन में पालतू पशुओं को ले जाने की इजाजत नहीं है।

जरूर पढ़े ये टिप्स

  • चेक इन कम से कम 1 घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचे।
  • छोटा बॉक्स की जगह पेट को थोड़े बड़े बॉक्‍स में रखें।
  • उनके साथ पानी की एक बोतल और उसमें खाने के लिए कुछ जरूर रखें।

पालतू जानवर का पासपोर्ट बनेगा और वीजा लगेगा

बता दें कि पालतू जानवर का पासपोर्ट या वीजा नहीं बनता है। पालतू जानवर आपके साथ एक बैगेज की तरह जाएगा, जिसके लिए आपको पहले ही दूसरे देश से इजाजत लेनी होगी। अगर आपको इजाजत मिलती है तभी आप अपने साथ पालतू जानवर को लेकर जा सकती हैं। उस देश की तरफ से एक सर्टिफिकेट मिलेगा, वही आपके पेट को साथ रखने के लिए जरूरी होगा। यह भी ध्यान रखना होगा कि आपके पालतू कुत्ते-बिल्ली को यात्री सीट नहीं मिलेगी और आपको उसके साथ सबसे पीछे वाली सीट पर बैठना होगा।

अगर आपका भी कोई सवाल है, तो उसे आप कमेंट बॉक्स में पूछें। हम अपनी स्टोरीज के जरिए आप तक जानकारी पहुंचाने की कोशिश करेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP