Checked Baggage Allowance: फ्लाइट से जुड़े तरह-तरह के प्रश्न आपको गूगल पर देखने के लिए मिल जाएंगे। इन्ही प्रश्नों में से एक सवाल का जवाब हम आपके लिए आज लेकर आए हैं। दरअसल बहुत से लोग जाना चाहते हैं कि फ्लाइट में कितना सामान ले जाया जा सकता है।
अगर आप सोच रहे हैं कि फ्लाइट में कोई भी जितना मन हो उतना सामान ले जा सकता है तो यह जान लें कि ऐसा नहीं है। सामान ले जाने की एक लिमिट होती है। इस आर्टिकल में हम आपको इसी लिमिट के बारे में बताने वाले हैं।
हर कंपनी के अलग नियम होते हैं। ऐसे में आप कितना किलो वजन ले जा सकते हैं यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस फ्लाइट से जा रहे हैं। जैसे अगर आप इंडिगो से जाएंगे तो आपके लिए नियम अलग होंगे और एयर इंडिया से जाएंगे तो अलग। ना सिर्फ कपंनी बल्कि नार्मल फ्लाइट और बिजनेस क्लास का वजन भी सामान ले जाने के अलग नियम होते हैं।
इसे भी पढ़ेंःफ्लाइट अटेंडेंट्स आपको कभी नहीं बताते प्लेन से जुड़े ये सीक्रेट्स
फ्लाइट के रूट पर भी निर्भर करता है कि आप कितना सामान ले जा सकते हैं आप। जैसे अगर आप पटना जा रहे हैं तो आपके लिए वजन का नियम अलग होगा और मुंबई के लिए अलग।
इंडिगो की फ्लाइट में आप 15 किलो तक का बैग और 7 किलो तक का हैंड बैगेज (ऐसा बैग जिसे आपको फ्लाइट के अंदर लेकर जाना है) ले जा सकते हैं। इससे ज्यादा का भार होने पर या तो आपका बैग फ्लाइट में जा नहीं पाएगा या आपको अधिक भुगतान करना पड़ेगा।
स्पाइसजेट की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक अगर आप दिल्ली से मुंबई तक का सफर तय कर रहे हैं तो आप 15 किलो वजन और 7 किलो का कैबिन बैग ले जा सकते हैं आप। (IRCTC ने बदला ट्रेन बोर्डिंग से जुड़ा एक जरूरी नियम)
इसे भी पढ़ेंःफ्लाइट लेने से पहले एयरपोर्ट पर बिल्कुल भी न करें ये काम
तो ये थी फ्लाइट में वजन ले जाने से जुड़ी सारी जानकारी। अगर आप इसके अलावा किसी और विषय के बारे में जानकारी लेना चाहते हैं इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में सवाल करें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Photo Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।