herzindagi
where is kamathipura detail

दुनिया के 5 सबसे पुराने रेड लाइट एरिया में भारत के इस इलाके का भी है नाम, जानें

Red Light Area In The World: रेड लाइट एरिया का अस्तित्व सदियों से है। इस आर्टिकल में आज हम आपको बताने वाले हैं दुनिया के पांच सबसे पुराने रेड लाइट एरिया के बारे में, जिसमें भारत का एक नाम भी शामिल है। 
Editorial
Updated:- 2024-08-23, 21:04 IST

Red Light Area Across The World: संकरी गलियां, सटे-सटे मकान और उसपर पान की पीक, दीवारों से सीलन की बदबू.... हर छोटे-बड़े शहरों में एक ऐसा इलाका जरूर होता है, जहां दिन में सरीफ लोग गुजरने से भी बचते हैं। हालांकि, शाम के समय यही गलियां लोगों से गुलजार नजर आती हैं। दरअसल, हम बात कर रहे हैं- हीरामंडी की, जिसका इतिहास तो मुगल काल से ही जुड़ा हुआ है। उस वक्त यह क्षेत्र साहित्य और कला का केंद्र हुआ करता था, लेकिन आज ऐसी जगहों पर वेश्यावृत्ति और कई गैर कानूनी धंधे होने लगे हैं। इसलिए अब इसे रेड लाइट एरिया कहा जाता है। आज हम आपको दुनिया के पांच सबसे पुराने रेड लाइट एरिया के बारे में बताने वाले हैं, जिसमें भारत के भी एक इलाके का नाम शामिल है।

भारत का कौन सा इलाका शामिल है?

 India red light area

दुनिया के पांच सबसे पुराने रेड लाइट एरिया में से भारत के मुंबई का कमाठीपुरा शामिल है, जो एशिया का सबसे बड़ा और पुराना रेडलाइट एरिया है। 1795 में पुराने बांबे के इस इलाके में निर्माण क्षेत्र में काम करने वाली आंध्रा महिलाओं ने देह व्यापार का धंधा शुरू किया था। स्कूपहूप की रिपोर्ट के अनुसार, 1880 में यह क्षेत्र अंग्रेजों के लिए ऐशगाह बन गया। उस समय यूरोपीय सेक्स वर्कर्स आकर वेश्यावृत्ति करती थीं। आजादी के बाद यहां भारतीयों का बोलबाला हो गया। कमाठीपुरा आज भी देश का सबसे बड़ा रेड लाइट एरिया में से एक है। भारत में इसके अलावा, कोलकाता के सोनागाछी, दिल्ली के जीबी रोड, मध्य प्रदेश के ग्वालियर के रेशमपुरा और उत्तर प्रदेश के मेरठ के कबाड़ी बाजार भी मशहूर हैं।

नीदरलैंड का डी वालेन 

नीदरलैंड्स की राजधानी एम्स्टर्डम में स्थित सबसे बड़े रेड लाइट एरिया में शुमार है-डी वालेन का नाम। यह इलाका यौन व्यापार, नाइटलाइफ और वेश्यावृत्ति के लिए काफी मशहूर है। डी वालेन एम्स्टर्डम के सबसे पुराने और ऐतिहासिक हिस्सों में से एक माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस शहर को लगभग 1270 के आसपास बसाया गया था।

इसे भी पढ़ें- आखिर क्या है नथ उतराई और अंगिया रस्म, तवायफ बनने से पहले क्यों होता था ये काम

पेरिस का पिगाले

paris red light area

पेरिस का एक लोकप्रिय क्षेत्र पिगाले है, जो अपनी नाइटलाइफ, कैबरे और रेड लाइट एरिया के लिए काफी हद तक प्रसिद्ध है। पेरिस का यह इलाका साल 1880 के आसपास बसाया गया था और आज यह दुनिया के सबसे पुराने रेड लाइट एरिया में से एक माना जाता है।

इसे भी पढ़ें- क्या होता है अगर लंबे समय तक ना बनाए जाएं फिजिकल रिलेशन?  

पाकिस्तान का हीरामंडी

हीरामंडी का इतिहास मुगल काल से जुड़ा हुआ है। उस दौर में यह क्षेत्र कला और साहित्य का गढ़ हुआ करता था। उस वक्त दरबारियों, शाही परिवारों और अमीर लोगों के लिए मनोरंजन का केंद्र माना जाता था। वही क्षेत्र आज के समय में एक रेड लाइट एरिया बन गया है। फिल्हाल यह पाकिस्तान के लाहौर में स्थित है और  हीरामंडी में आज हर तरह के गैरकानूनी अपराध होते हैं।

इसे भी पढ़ें- आखिर क्यों संजय लीला भंसाली की ज्यादातर फिल्मों में नजर आता है रेड लाइट एरिया

थाईलैंड का पटपोंग मार्केट

Thailand red light area

थाईलैंड के बैंकॉक शहर में स्थित एक बड़ा नाइट मार्केट और रेड लाइट एरिया पटपोंग मार्केट है। यह क्षेत्र अपने नाइटलाइफ, बार, क्लब और विशेष रूप से सेक्स शो के लिए मशहूर है। आपको बता दें, पटपोंग मार्केट बैंकॉक के सिलॉम जिले में स्थित है। शाम के समय इस जगह पर आपको यहां टूरिस्टों की भारी भीड़ दिखेगी। ये रेड लाइट एरिया का नाम भी दुनिया के कुछ सबसे पुराने रेड लाइट एरिया में शामिल है।

इसे भी पढ़ें- आखिर क्या है रेड लाइट एरिया का लाल रंग से संबंध

 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- ScoopWhoop, Meta AI

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।