herzindagi
image

Harshita Kejriwal wedding:एक्स सीएम अरविंद केजरीवाल की लाडली हर्षिता शादी के बंधन में बंधीं, देखिए वायरल तस्वीरें

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बेटी शादी के बंधन में बंध गई हैं। उन्होंने अनुभव जैन के साथ उन्होंने शादी सात फेरे लिए हैं। आइए नजर डालते हैं शादी की तस्वीरों पर
Editorial
Updated:- 2025-04-19, 15:01 IST

आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की लाड़ली हर्षिता केजरीवाल शादी के बंधन में बंध गई हैं। उनकी शादी संभव जैन के साथ हुई है। खबरों के मुताबिक यह शादी 18 अप्रैल को दिल्ली के कपूरथला हाउस में संपन्न हुई, जिसमें मीका सींह, राघव चड्ढा, भगवांत, मनीष सिसोदिया के साथ कुछ बेहद करीबी लोग शामिल हुए। जानकारी के मुताबिक 17 अप्रैल को मेहंदी फंक्शन हुआ था। वहीं, 20 साल अप्रैल को रिसेप्शन का कार्यक्रम होगा। बता दें कि शादी की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

हर्षिता-संभव का वेडिंग लुक

harshita sambhav

दुल्हा-दुल्हन के लुक की बात करें, तो हर्षिता सुर्ख लाल जोड़े में खूबसूरत लग रही हैं, उन्होंने अपने लुक को माथा पट्टी, हेवी जूलरी से कंप्लीट किया है। वहीं, संभन ने क्रीम कलर की शेरवानी पहने नजर आ रहे हैं। अरविंद केजरीवाल भी सफेद रंग की शेरवानी में नजर आए तो वहीं, उनकी पत्नी लाल रंग की साड़ी में नजर आईं।

कौन हैं अरविंद केजरीवाल के दमाद संभव जैन?

बता दें कि हर्षिता अरविंद केजरीवाल की बड़ी बेटी हैं। उन्होंने ने आईआईटी दिल्ली से पढ़ाई की है। हर्षिता की तरह की उनके पति संभव जैन भी एक आईआईटी इंजिनियर हैं। उन्होंने हर्षिता के साथ ही पढ़ाई की है। कैंपस में ही उनकी मुलाकात हर्षिता से हुई। दोनों अच्छे दोस्त बनें और अब यह रिश्ता शादी में बदल गया है। संभव जैन एक निजी कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंट के रूप में काम करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने हर्षिता के साथ मिलकर एक स्टार्टअप भी शुरू किया है।

यह भी पढ़ें-अपनी पुरानी या टूटी हुई ज्वेलरी से फोन कवर को दे सकती हैं एलिगेंट लुक, यहां देखें यूनिक आइडियाज

 

सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें केजरीवाल जमकर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। स्टेज पर केजरीवाल अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ पुष्पा 2 फिल्म के गाने पर कदम से कदम मिलाते नजर आ रहे हैं। उनकी ये वीडियो लोगों का दिल जीत रही है।

यह भी पढ़ें-घर की खुदाई में निकला सोना आपकी संपत्ति है या सरकार की? जानिए क्या कहता है कानून

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।