herzindagi
image

इस वजह से टूटी थी करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन की सगाई, सालों बाद इस शख्स ने बताई सच्चाई, कहा 'संजय के लिए वो...'

90 के दशक की एक्ट्रेस करिश्मा कपूर अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। करिश्मा और अभिषेक की सगाई हुई थी लेकिन अचानक से उनके रास्ते अलग हो गए थे और फिर एक्ट्रेस संजय कपूर के साथ शादी के बंधन में बंध गई थीं। अब सालों बाद एक शख्स ने दोनों के ब्रेकअप की सच्चाई बताई है और कहा है कि कुछ बातें दफन हो जानी चाहिए।
Editorial
Updated:- 2025-07-25, 16:17 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। साल 2002 में करिश्मा और अभिषेक का रिश्ता काफी सुर्खियों में रहा था। दोनों ने सगाई कर ली थी और एक्ट्रेस जल्द ही बच्चन परिवार की बहू बनने वाली थीं। लेकिन, फिर कुछ महीनों बाद अचानक से दोनों का रिश्ता खत्म हो गया। इनके ब्रेकअप की खबरों ने फैंस को हैरान कर दिया था क्योंकि दोनों की जोड़ी फैंस को काफी पसंद थी। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि दोनों के बीच केमिस्ट्री नहीं थी इसलिए दोनों के रास्ते अलग हो गए। वहीं, कई रिपोर्ट्स में इसकी वजह जया बच्चन को बताया गया था। अब 22 साल बाद एक दिग्गज फिल्ममेकर ने इन दोनों के रिश्ते पर खुलकर बात की है। साथ ही, संजय कपूर संग करिश्मा से अचानक शादी को लेकर भी कई बड़े खुलासे किए हैं। चलिए, आपको बताते हैं पूरी डिटेल्स।

इस वजह से टूटी थी अभिषेक बच्चन-करिश्मा कपूर की सगाई

karisma kapoor abhishek bachchan breakup reason
सीनियर जर्नलिस्ट विक्की लालवानी के साथ बातचीत में फिल्ममेकर सुनील दर्शन ने करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन के ब्रेकअप और संजय कपूर के साथ उनकी शादी के बारे में अपनी राय रखी है। बता दें कि निर्माता-निर्देशक सुनील ने साल 2002 में आई फिल्म 'हां मैंने भी प्यार किया' में करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन के साथ काम किया है। उन्होंने उन दावों को खारिज किया है, जिसमें कहा गया था कि केमिस्ट्री की कमी के कारण दोनों के रास्ते अलग हुए। उन्होंने कहा कि दोनों का ब्रेकअप इस वजह से नहीं हुआ था कि उनके बीच केमिस्ट्री या तालमेल की कमी थी बल्कि बाहरी दबावों के कारण उनका रिश्ता टूटा था। फिल्ममेकर ने कहा कि कभी-कभी बाहर की बातें परेशानी पैदा करती हैं और चीजों को बिगाड़ देती हैं और यहां भी ऐसा हुआ था।

यह भी पढ़ें- प्यार, शादी और फिर तलाक...कुछ ऐसी थी संजय कपूर और करिश्मा कपूर की लव स्टोरी

संजय कपूर के लिए ट्रॉफी वाइफ बन गई थीं करिश्मा कपूर

karisma kapoor and sunjay kapoor relation
सुनील दर्शन ने संजय और करिश्मा की शादी के बारे में भी इस इंटरव्यू में बात की। उन्होंने बताया कि करिश्मा कपूर, संजय कपूर की बहन की बचपन की दोस्त थीं। दोनों के परिवार पहले से जुड़े हुए थे लेकिन दोनों को कभी साथ में एक कपल के तौर पर नहीं देखा गया। ऐसे में उनका साथ आना काफी चौंकाने वाला था। उन्होंने यह भी बताया कि शादी के बाद करिश्मा संजय और उनके परिवार के लिए ट्रॉफी वाइफ की तरह बन गई थीं और यहीं से उनके रिश्ते में दिक्कत की शुरुआत हुई थी। करिश्मा और संजय की शादी में उतार-चढ़ाव पर उन्होंने इशारों में बात करते हुए कहा कि कुछ बातें दफन हो जानी चाहिए।


यह भी पढ़ें- कौन है संजय कपूर की पहली पत्नी नंदिता महतानी? करिश्मा और रणबीर कपूर से क्या है इनका नाता


आपको करिश्मा कपूर कितनी पसंद हैं, हमें कमेंट्स में बताएं। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।