एक्ट्रेस जहान्वी कपूर अपने हर लुक में बेहद खूबसूरत लगती है। खासकर उनके साड़ी लुक अधिकतर महिलाओं को बेहद पसंद आते है। इनमें से कुछ महिलाएं तो उनके अधिकतर साड़ी लुक को रीक्रिएट करने का सोचती है। अगर आप भी जाह्नवी कपूर की तरह दिखना चाहती हैं और उनकी तरह साड़ी पहनकर अपने लुक को गॉर्जियस बनाना चाहती हैं, तो यह खबर आपके लिए खास हो सकती है। आज हम आपको जाह्नवी कपूर के कुछ टॉप 4 साड़ी लुक बताएंगे, जिन्हें आप रीक्रिएट कर सकती हैं।
जहान्वी कपूर की तरह अपनी खूबसूरती से सभी का दिल जीतने के लिए अगर आप भी उनकी तरह दिखना चाहती हैं, तो आप उनका यह खूबसूरत ऑफ व्हाइट प्रिंटेड कॉटन साड़ी लुक रीक्रिएट कर सकती है। इस तरह की साड़ी आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह मिल जाएगी।उसके साथ आप जाह्नवी के ब्लाउज की डिजाइन की तरह सेम डिजाइनर ब्लाउज को टेलर से बनवा सकती हैं।
जाह्नवी कपूर का यह पिंक टिश्यू सिल्क साड़ी लुक भी अधिकतर महिलाओं को बहुत पसंद आ रहा है। ऐसे में आप इस तरह की साड़ी को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से मंगवा कर इसे पहन सकती हैं। इसके साथ आप जाह्नवी की तरह ब्लाउज भी बनवा सकती हैं और एक्ट्रेस ने जिस तरह की एक्सेसरीज पहनी है वैसी एक्सेसरीज भी आप ट्राई कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें: Black Saree Designs: काले रंग की इन 4 साड़ी को पहनकर दिखेंगी अप्सरा, कलीग और दोस्त भी देखते रह जाएंगे
जाह्नवी कपूर की तरह अपने लुक को गॉर्जियस बनाने के लिए आप इस तरह की खूबसूरत रॉयल चंदेरी हैंडलूम टिश्यू सिल्क साड़ी को भी बाजार से या ऑनलाइन खरीद कर पहन सकती हैं। इसकी डुप्लीकेट साड़ी आपको आसानी से मिल जाएगी। इसके साथ आप डिजाइनर कंट्रास्ट ब्लाउज शामिल कर मिनिमल मेकअप के साथ अपने लुक को कंप्लीट कर सकती हैं। इस तरह की साड़ी में आप बला की खूबसूरत लगेंगी।
बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर के साड़ी लुक्स फैंस को खूब पसंद आते हैं। ऐसे में आप जाह्नवी की तरह इस कांजीवरम गोल्ड सिल्क साड़ी को ट्राई कर सकती है। ऐसी साड़ी आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह मिल जाएगी। इसके साथ आप जाह्नवी कपूर ने जिस तरह का ब्लाउज पहना है, उस तरह का ब्लाउज भी बनवा सकती है। यह ब्लाउज आपकी साड़ी लुक को गॉर्जियस बनाने में मदद करेगा।
यह भी पढ़ें: हर आउटफिट के साथ जचेंगे ये 5 Hand kada Designs दिखेंगी खूबसूरत
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit - instagram/jjanhvikapoor
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।