अम्बानी परिवार हमेशा अपने फैशनेबुल लुक को लेकर सुर्ख़ियों में रहता है। बात करें अंबानी परिवार की बहू और बेटियों की, तो उनके लुक्स अधिकतर महिलाओं को बेहद पसंद आते हैं। ऐसे में अगर आप भी अंबानी परिवार की बहू और बेटियों की तरह अपने लुक को खास बनाना चाहती हैं, तो ये खबर आपके लिए खास हो सकती हैं। आज हम आपको ईशा अम्बानी, श्लोका अंबानी, नीता अंबानी और राधिका अंबानी के कुछ ऐसे लुक्स बताएंगे, जिन्हें आप रीक्रिएट कर सकती हैं।
अगर आप ईशा अम्बानी की तरह अपने लुक को खास और डिफरेंट बनाना चाहती हैं, तो आपके लिए ईशा का ये बांधनी कॉउचर गाउन लुक परफेक्ट हो सकता है। इस तरह के ऑउटफिट को पहनकर आप किसी हसीना से कम नहीं लगेंगी। इस तरह के ऑउटफिट को आप बाजार से कपड़ा लेकर बनवा सकती हैं या इसे ऑनलाइन भी खरीद सकती हैं। इस ऑउटफिट को आप अपने घर की शादी में पहन सकती हैं।
यही नहीं अगर आपके घर कोई खास फंक्शन हैं और आप उस फंक्शन में अपनी खूबसूरती से सभी का दिल जीतना चाहती हैं, तो आप श्लोका अम्बानी की तरह इस खूबसूरत ऑफ शोल्डर प्रिंटेड लहंगा आउटफिट को ट्राई कर अपने लुक को गॉर्जियस बना सकती हैं। यह आउटफिट आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगा और आपको रॉयल लुक देने में भी मदद करेगा।
यह भी पढ़ें: कड़ा पायल डिजाइन आपके पैरों की खूबसूरती में लगा देंगे चार चांद, देखें डिजाइन
आप चाहें तो अपने घर, दोस्त या रिलेटिव के यहां शादी में नीता अंबानी की तरह इस खूबसूरत ब्लू वेलवेट लहंगा को पहनकर अपने लुक को खास और डिफरेंट बना सकती हैं। इस तरह के लहंगे को आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं। इसके साथ आप खूबसूरत डिजाइनर ब्लाउज बनवाकर अपने साड़ी लुक को अट्रैक्टिव बना सकती हैं। इस साड़ी के साथ आप एक्सेसरीज भी शामिल कर सकती हैं।
राधिका अम्बानी भी अपने लुक को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। ऐसे में अगर आप भी राधिका की तरह खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो अब आप उसके इस शिफॉन जाली साड़ी लुक को ट्राई कर अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं। इस तरह के आउटफिट्स के साथ आप एक्सेसरीज और मेकअप कर अपने लुक को खास बना सकती हैं। ऐसे ऑउटफिट को आप बाजार से कपडा लेकर बनवा सकती हैं या ऑनलाइन भी इसे खरीद सकती हैं।
यह भी पढ़ें: ये 4 ब्लाउज स्लीव्स डिजाइन आपके साड़ी लुक को बना देंगे खास
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
image credit : instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।