दुनिया में किसके पास है सबसे ज्यादा सोना? शायद आप भी नहीं जानते होंगे इसका सही जवाब

Which Country Have Most Gold In The World: गोल्ड में इंवेस्ट करना हमेशा से ही मुनाफे का सौदा रहा है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में सबसे ज्यादा सोना किसके पास है? आइए जानें, दुनियाभर में सबसे ज्यादा सोना किसके पास है? 
  • Nikki Rai
  • Editorial
  • Updated - 2025-04-07, 15:50 IST
Which Country Have Most Gold In The World

Which Country Is The Richest in Gold In The World: सोने के दाम लगातार आसमान छू रहे हैं। सोना हमेशा से ही लोगों की पहली पसंद रहा है। आम लोगों से लेकर अमीरों तक सभी लोग गोल्ड में इंवेस्ट करना काफी अच्छा मानते हैं। निवेश के मामले में सोने की चमक कभी फीकी नहीं पड़ती। यह दुर्लभ और टिकाऊ धातु लगातार रिकॉर्ड बना रही है। भारत में लोग शादी और त्योहारों के मौके पर सोना खरीदना बहुत पसंद करते हैं। भारतीय लोग सोना पहनना भी बहुत पसंद करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में किस देश के पास सबसे ज्यादा सोना है? अगर आप सऊदी अरब या किसी और अरब देश का नाम सोच रहे हैं, तो बता दें आप यहां गलत है? आइए जानें, किस देश के पास दुनिया का सबसे ज्यादा सोना है?

दुनियाभर में अब तक कितना सोना निकल चुका है?

How much gold has been mined so far in the world

न्यूज 18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक दुनियाभर में करीब 2,12,000 टन सोना निकाला जा चुका है। इस पूरे सोने में से दो-तिहाई सोना साल 1950 के बाद निकाला गया है। यदि इस पूरे सोने को एक जगह रखा जाए, तो यह केवल तीन ओलंपिक स्विमिंग पूल को ही भर सकता है। दुनिया में आज के समय में सबसे ज्यादा सोना चीन, रूस और ऑस्ट्रेलिया ही निकालते हैं। वहीं, कनाडा, अमेरिका, दक्षिण अफ्रीका और पेरू जैसे बड़े देश सोने के सबसे बड़े उत्पादक माने जाते हैं।

सबसे ज्यादा सोना किस देश के पास है?

द इकोनॉमिक टाइम्स हिंदी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, विश्व का सबसे ज्यादा सोना अकेले अमेरिका के पास है। दुनिया की सबसे बड़ी इकॉनमी होने के साथ-साथ अमेरिका ही दुनिया के सबसे ज्यादा सोने के भंडार का मालिक भी है। बता दें, अमेरिका के पास करीब 8,133.5 टन गोल्ड का भंडार है। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर जर्मनी आता है। जर्मनी के पास करीब 3,351 टन सोना है। वहीं, करीब 2,452 टन सोने के भंडार के साथ इटली इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर आता है।

भारत के पास कितना सोना है?

How much gold does India have

अब आपके मन में यही सवाल होगा कि भारत में तो लोग इतना सोना पहनते हैं, तो हम किस पायदान पर आते हैं। बता दें कि भारत के पास करीब 876 टन सोना मौजूद है। द इकोनॉमिक टाइम्स हिंदी की रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया के सबसे ज्यादा सोने के भंडार वाले देशों में भारत 8वें स्थान पर आता है। भारत भी इस लिस्ट में कहीं पीछे नहीं है। वहीं, जापान 9वें स्थान पर आता है। जापान के पास करीब 846 टन सोना है।

यह भी देखें- 2015 में शुरू हुई इस सरकारी योजना में जमा हुआ था 31,164 किलो सोना, अब अचानक क्यों कर दी गई बंद? जानिए वजह

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: her zindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP