रिश्ते बेहद ही पेचीदा होते हैं। कभी-कभी एक-दूसरे को बेहद प्यार करने वाले कपल्स के बीच में कुछ समस्याएं हो जाती हैं और उनमें दूरियां बढ़ जाती हैं। कभी-कभी दूरियां इस हद तक बढ़ जाती हैं कि वह अलग हो जाते हैं। लेकिन तलाक जिन्दगी रूकने का नाम नहीं है। यकीनन तलाक के बाद दोनों ही पार्टनर को काफी दर्द होता है। लेकिन कभी-कभी तलाक के बाद भी इंसान को फिर से प्यार होता है।
इस लिस्ट में सिर्फ आम इंसान का ही नाम नहीं है, बल्कि ऐसे कई बॉलीवुड सेलेब्स हैं, जो शादी के बाद अलग हो गए। लेकिन तलाक के बाद इन्हें दोबारा प्यार हुआ और इन्होंने अपने पार्टनर के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने का निश्चय किया। बड़े परदे से लेकर छोटे परदे तक ऐसी कई एक्ट्रेस हैं, जिनकी पहली शादी असफल रही और फिर इन्होंने अपने नए पार्टनर के साथ लिव इन रिलेशन डेवलप किया। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे मे बता रहे हैं-
मलाइका अरोड़ा की पहली शादी अरबाज खान के साथ हुई थी और इस कपल को हमेशा ही बॉलीवुड में एक परफेक्ट कपल के रूप में देखा जाता था। लेकिन शादी के करीबन 18 सालों बाद इस जोड़े ने तलाक ले लिया। जिसके बाद, मलाइका को अर्जुन कूपर के रूप में अपना प्यार मिला। अब अर्जुन कपूर के साथ लिव इन रिलेशन में रहती हैं और फैन्स जल्द ही इनकी शादी की खबर सुनने को बेताब हैं।
इसे भी पढ़ें : लारा दत्ता से लेकर अंकिता लोखंडे तक ब्रेकअप से पहले रह चुकी हैं लिव इन रिलेशनशिप में
बॉलीवुड एक्ट्रेस कल्कि की शादी पहले फिल्म मेकर अनुराग कश्यप के साथ शादी हुई थी। लेकिन शादी के कुछ वक्त बाद ही उनके बीच में समस्याएं हो गई और उनका तलाक हो गया। जिसके बाद कल्कि गाय हर्षबर्ग को डेट करने लगीं। इतना ही नहीं, यह दोनों लिव इन रिलेशन में भी रहने लगे। इतना ही नहीं, बिना शादी के ही कल्कि ने गाय हर्षबर्ग की बेटी को भी जन्म दिया।
काम्या पंजाबी छोटे परदे का एक जाना माना नाम है। उनकी पहली शादी बंटी नेगी से हुई थी, जो करीबन एक दशक तक चली थी। लेकिन साल 2013 में उन्होंने तलाक ले लिया था। इसके बाद काम्या पंजाबी के जीवन में दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन शलभ डांग आए। शलभ डांग भी पहले से ही तलाकशुदा है। जहां कॉम्या की पहली शादी से एक बेटी है, वहीं शलभ डांग का पहली शादी से एक बेटा है। यह जोड़ा शादी के बंधन में बंधने से पहले कुछ समय तक लिव इन रिलेशन में रहा था। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली।
उतरन सीरियल फेम रश्मि देसाई को सेट पर अपने को-स्टार नंदीश सिंह संधू के साथ साल 2012 में शादी रचाई थी, लेकिन यह लव मैरिज जल्द ही खत्म हो गई और साल 2016 में उनका तलाक हो गया था। इसके बाद रश्मि देसाई बिग बॉस में नजर आई थीं। जहां पर यह पता चला था कि रश्मि और अरहान एक रिलेशन में रह चुके हैं। यहां तक कि वो रश्मि के साथ उनके घर पर ही रहने लगे थे। ऐसे में तलाक के बाद रश्मि देसाई अरहान के साथ लिव इन रिलेशन में कुछ वक्त तक रही थीं।
इसे भी पढ़ें : भारत में पैदा नहीं हुई हैं ये बॉलीवुड एक्ट्रेस, जानिए
कई फिल्मों में नजर आ चुकी पूजा बत्रा ने साल 2019 में एक्टर नवाब शाह के साथ शादी रचाई थी। हालांकि, यह पूजा बत्रा की दूसरी शादी थी। नवाब शाह से मैरिज करने से पहले साल 2002 में पूजा बत्रा ने सोनू अहलूवालिया के साथ शादी रचाई थी, लेकिन यह शादी जल्द ही टूट गई। जिसके बाद पूजा बत्रा की लाइफ में नवाब शाह आए और फिर वह दोनों लिव इन रिलेशन में रहने लगे। कुछ वक्त लिव इन रिलेशन में रहने के बाद पूजा ने नवाब शाह से शादी कर ली।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकीअपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।