herzindagi
image

Bollywood की इन 3 एक्ट्रेस ने कम उम्र में शुरू किया डेब्यू, अब बनी लाखों फैंस की फेवरेट

बॉलीवुड में ऐसी कई एक्ट्रेसेस हैं, जिन्होनें अपने करियर की शुरुआत कम उम्र में कर दी थी और आज वे लाखों लोगों की फेवरेट बानी हुई हैं। अगर आप भी उनके बारे में जानना चाहती हैं, तो ये खबर आपके लिए खास हो सकती हैं।  
Editorial
Updated:- 2025-09-16, 19:37 IST

बॉलीवुड इंडस्ट्री में वैसे तो बहुत सारी एक्ट्रेस है, जिन्हें लोग बेहद पसंद कर रहे हैं। लेकिन कुछ ऐक्ट्रेस ऐसी है, जिनकी उम्र को कम है, लेकिन उनकी धमाकेदार एक्टिंग ने सभी लोगों को दीवाना बनाकर रखा है। इन एक्ट्रेस ने कम उम्र में ही अपने करियर की शुरुआत कर दी थी। अगर आप भी उन सभी एक्ट्रेस के बारे में जानना चाहती हैं, तो यह खबर आपके लिए खास हो सकती है।  क्योंकि आज हम आपको कुछ ऐसी कम उम्र वाली एक्ट्रेसेस के बारे में बताएंगे, जिन्होंने बहुत जल्द ही डेब्यू किया था और पूरी इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना ली थी।  

एक्ट्रेस अनीत पड्डा

इन दिनों अधिकतर लोगों में सैयारा मूवी का बहुत क्रेज देखा गया है। हर कोई इस मूवी को देखने के लिए बेताब था।  लेकिन इस मूवी को देखने के बाद कई महिलाओं के मन में एक्ट्रेस अनीत पड्डा की उम्र को लेकर काफी सवाल आ रहे थे।  लेकिन आपको बता दें कि अनीत पड्डा ने भी कम उम्र में ही अपने करियर की शुरुआत कर दी थी। उन्होंने बॉलीवुड में अपना डेब्यू फिल्म 'सलाम वेंकी' से किया था। वहीं उनका जन्म 14 अक्टूबर 2002 को हुआ था।  

1 (45)

शनाया कपूर

इसके अलावा अगर बात करें शनाया कपूर कि, तो शनाया ने भी कम उम्र में ही बॉलीवुड में कदम रख दिया था।  उन्होंने विक्रांत मैसी के साथ 'आंखों की गुस्ताखियां' से अपने करियर की शुरुआत की है।  हालांकि कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया था। उनका जन्म 3 नवंबर 2000 को हुआ था। शनाया कपूर अब सोशल मीडिया पर भी कई लोगों का दिल जीत चुकी है।     

2 (47)

यह भी पढ़ें:   September OTT Release 2025: 'सैयारा' से लेकर 'इंस्पेक्टर झेंडे' तक! सितंबर में ओटीटी पर होगा डबल धमाका, जानें इस महीने की रिलीज होने वाली मूवीज और सीरीज की पूरी लिस्ट

एक्ट्रेस नितांशी गोयल

बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस नितांशी गोयल ने भी कम उम्र में ही करियर की शुरुआत कर दी थी। उन्होंने 18 साल में ही किरण राव की 'लापता लेडीज' में अपनी दमदार एक्टिंग से लाखों लोगों का दिल जीत लिया था। इतनी कम उम्र में वे कई लोगों की चहेती बन गई है। लापता लेडीज के अलावा भी नितांशी ने सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरती से कई लोगों का दिल जीत है।  

3 (15)

राशा थडानी

इन तीनों एक्ट्रेस के अलावा बात करें रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी की तो उन्होंने भी काफी  कम उम्र में बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रख दिया था और लाखों लोगों को अपना दीवाना बना दिया था।  उन्होंने 20 साल की उम्र में ही सबसे पहली फिल्म आजाद से अपने करियर की शुरुआत कर दी थी। आजाद फिल्म में अपनी एक्टिंग से राशा ना सभी को खुश कर दिया था और आज भी उन्हें लोग काफी पसंद करते हैं। 

4 (14)

यह भी पढ़ें:   हॉरर नहीं, लेकिन दिमाग से खेलने वाली हैं ये 4 वेब सीरीज, जिन्हें देख कर उड़ जाएगी नींद!

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइटहरजिंदगी के साथ।

Image Credit - instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।