herzindagi
image

नवंबर-दिसम्बर में होने वाली है शादी, तो दुल्हन बनने से पहले इन एक्ट्रेस से लें लहंगा आइडियाज

अगर आपकी भी शादी होने वाली है और आप लहंगे की खरीदारी के लिए निकल रही है, तो आज हम आपको कुछ बॉलीवुड एक्ट्रेस के लहंगे लुक के बारे में बताएंगे, जिसे आप रीक्रिएट कर पहन सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2025-08-29, 19:14 IST

नवंबर दिसंबर के महीने में अधिकतर लड़कियों की शादी होती है। ऐसे में वह अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए कई प्रयास करती है। कुछ महिलाएं शादी के 3 से 4 महीने पहले ही खरीदारी करना शुरू कर देती है। ऐसे में अगर आपकी भी शादी होने वाली है और आप लहंगे की खरीदारी के लिए निकल रही है, तो यह खबर आपके लिए खास हो सकती है। आज हम आपको कुछ बॉलीवुड एक्ट्रेस के लहंगे लुक के बारे में बताएंगे, जिसे आप रीक्रिएट कर पहन सकती हैं।

ब्लश पिंक रॉ सिल्क जरी कढ़ाई वाला ब्राइडल लहंगा सेट

अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए और शादी वाले दिन अपने लुक को गॉर्जियस बनाने के लिए अगर आप खूबसूरत लाइट कलर का लहंगा ट्राई करने का सोच रही है, तो आप बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर का ब्लश पिंक रॉ सिल्क जरी कढ़ाई वाला ब्राइडल लहंगा सेट ट्राई कर सकती हैं। यह लहंगा आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगा और आपको रॉयल लुक देने में भी मदद करेगा।  

2 - 2025-08-29T190623.167

लाल दुल्हन लहंगा चोली सेट

अगर आप अपनी शादी में कुछ खास और डिफरेंट पहनने का सोच रही है, तो अब आपको फिक्र करने की जरूरत नहीं है। आप बॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति सेनन के इस खूबसूरत लाल दुल्हन लहंगा चोली सेट को रीक्रिएट कर पहन सकती हैं। इसके लिए आप बाजार से मैचिंग कपड़ा खरीद कर टेलर से लहंगा बनवा सकती हैं या फिर आपको इस तरह के लहंगे की डुप्लीकेट कॉपी भी मार्केट में मिल जाएगी। 

1 - 2025-08-29T190624.245

यह भी पढ़ें:  Maharashtrian Payal आपके पैरों की बढ़ा देगी खूबसूरती, दिखेंगी खूबसूरत

पेस्टल ग्रीन टिशू सिल्क लहंगा

अगर आप अपनी शादी में होने वाले रिसेप्शन के दौरान अपने लुक को सिंपल और गॉर्जियस बनाना चाहती हैं, तो आपके लिए यह खूबसूरत पेस्टल ग्रीन टिशू सिल्क लहंगा भी एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। एक्ट्रेस का यह लहंगा आपको रॉयल और डिफरेंट लुक देने में मदद करेगा। इसे भी आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती है। इसके साथ एक्सेसरीज शामिल कर आप अपने लुक को कंप्लीट कर सकती हैं।  

3 - 2025-08-29T190620.820

पर्पल सिल्क बनारसी लहंगा

अपनी खूबसूरती से सभी का दिल जीतने के लिए और शादी के फंक्शन को यादगार बनाने के लिए अगर आप भी अट्रैक्टिव आउटफिट की तलाश में है, तो आप एक्ट्रेस अनन्या पांडे का यह खूबसूरत पर्पल सिल्क बनारसी लहंगा लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं. इसमें आप किसी हसीना से कम नहीं लगेगी और अपने लुक को गॉर्जियस बना पाएंगी। आप इसके साथ मेकअप और एक्सेसरीज शामिल कर अपने लुक को खूबसूरत बना सकती हैं। 

4 - 2025-08-29T190625.705

यह भी पढ़ें:  कड़ा पायल डिजाइन आपके पैरों की खूबसूरती में लगा देंगे चार चांद, देखें डिजाइन

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit - instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।