जब भी रोल का नाम सुनते हैं तो हमेशा हमारे दिमाग में वेज रोल, एग रोल, ब्रेड रोल का ही ख्याल आता है। इन रोल के अलावा और भी कई तरह के रोल आपको मार्केट में ट्राई करने को मिलेंगे। इन सबके अलावा क्या आपने कभी आइसक्रीम रोल टेस्ट किया है? जी हां आप बिल्कुल सही सुन रहे हैं।
आइसक्रीम रोल आइसक्रीम से तैयार किया जाने वाला एक खास डेजर्ट है। बच्चों से लेकर बड़े तक, सभी को आइसक्रीम रोल खूब पसंद आता है। अक्सर गर्मियों में आइसक्रीम का मजा लिया जाता है। गर्मियों के अलावा सर्द रातों में ठंडी-ठंडी आइसक्रीम का मज़ा तो कुछ और ही होता है।
आइसक्रीम रोल के बहुत से वैरायटी मार्केट में उपलब्ध हैं। अगर आप दिल्ली में हैं तो आप यहां की इन जगहों पर आइसक्रीम रोल के लिए एक्सप्लोर कर सकते हैं।
1. रॉ क्रीम्स-
डीयू नॉर्थ कैंपस में हडसन लेन के पास रॉ क्रीम्स नाम से ये एक आइसक्रीम पार्लर है। यहां आपकी पसंद और फेवरेट फ्लेवर के अनुसार आइसक्रीम रोल मिल सकता है। आप यहां अपने पसंद के हिसाब से आइसक्रीम रोल कस्टमाइज भी करवा सकते हैं।
2. पिंक कोको-
करोल बाग में पिंक कोको नाम से आइसक्रीम पार्लर मौजूद है। इसके नाम से ही पता चल रहा है कि यहां पर पिंक आइसक्रीम रोल मिलते हैं। यहां आपको आइसक्रीम रोल के अलावा बहुत से फ्लेवर के आइसक्रिम और शेक्स मिलेंगे। अगर आप गर्मियों में अच्छे कूल डेजर्ट की तलाश कर रहें हैं तो इस पार्लर में विजिट कर सकते हैं।
3. माइनस 5 डिग्री-
यह पार्लर डीएलएफ मॉल में मौजूद है। यहां आप अपने पसंद से आइसक्रीम (दिल्ली के इन जगहों पर आइसक्रीम के विजिट करें) रोल कस्टमाइज करवा सकते हैं। यहां डिफरेंट फ्लेवर और टेस्ट के आइसक्रीम रोल मिलते हैं, जिसे आप अपने पसंद के हिसाब से बनवा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- दुनिया की सबसे पॉपुलर डिश में तीसरे नंबर पर आया 'शाही पनीर', लिस्ट में शामिल हुए 6 भारतीय पकवान
4. इंस्टा फ्रीज-
इस आइसक्रीम (आइसक्रीम मेकिंग टिप्स) पार्लर में आपको अनोखा स्वाद और फ्लेवर टेस्ट करने को मिलेगा।इस आइसक्रीम पार्लर की खास बात यह है कि यहां आपको रोल वफल कप में सर्व किया जाता है। अपने बैड मूड को ठीक करने के लिए आप यहां के डिफरेंट फ्लेवर के आइसक्रीम रोल ट्राई कर सकते हैं।
5. आईज पैन क्रीमरी-
आईज पैन क्रीमरी में मिलने वाले आइसक्रीम रोल की बात ही कुछ और है। यदि आप दिल्ली में हैं तो आपको यहां एक बार जरूर विजिट करना चाहिए। इस पार्लर के आइसक्रीम (कच्चे आम की रेसिपी) रोल के आप दीवाने हो जाएंगे। आपको यहां रोल की कई वैरायटी और फ्लेवर मिल जाएंगे। मगर यहां का फरैरो रोशर आइसक्रीम रोल काफी मशहूर है।
इसे भी पढ़ें-घर पर वॉफल्स बना रही हैं तो इन टिप्स को करें फॉलो
आइसक्रीम रोल खाने के लिए आप भी अपने पार्टनर या फैमिली के साथ इन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। आपका पसंदीदा आइसक्रीम पार्लर कौन-सा है हमें कमेंट करके बताएं। अगर आपको यह लेख पसंद आया है तो इसे लाइक और शेयर करें और ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों