गर्मी और उमस से जब जी घबराता है तो मन अच्छा करता है कि कहीं से टेस्टी आइसक्रीम का स्वाद लिया जाए। आइसक्रीम की ठंडक और बेहतरीन स्वाद मूड को तुंरत अच्छा कर देते हैं। अगर अपनी फेवरेट आइसक्रीम खाने को मिल जाए तो सोने पर सुहागा हो जाता है। चाहें लंच के बाद आइसक्रीम खाई जाए या फिर डिनर के बाद, आइसक्रीम का स्वाद लेना खुद को तरोताजा कर लेने जैसा है। दिल्ली में कई ऐसी जगहें हैं, जहां पर आपको आइसक्रीम के एक से बढ़कर एक ऑप्शन्स मिलते हैं और इन आइसक्रीम प्लेसेस पर आप बढ़िया एंबियंस को एंजॉय करते हुए अपनी फेवरेट आइसक्रीम का स्वाद ले सकती हैं। तो आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ बेहतरीन आइसक्रीम प्लेसेस के बारे में-
Giani's
Image Courtesy: Giani's
1956 से यह स्पॉट दिल्ली वालों को सर्व करता आ रहा है और दिल्ली के सबसे मशहूर आइसक्रीम प्लेस के रूप में चर्चित है। यहां की सभी आइसक्रीम्स मुंह में पानी ला देने वाली हैं, लेकिन जब आप यहां जाएं तो यहां की ‘Giani Special’ का स्वाद जरूर चखें। इसके अलावा यहां का रॉयल फलूदा भी आपको बहुत टेस्टी लगेगा। यह फलूदा आपको रूहआफ्जा के साथ सर्व किया जाता है। इस पर वनीला आइसक्रीम की टॉपिंग होती है साथ में थोड़े से चिया सीड्स से गार्निशिंग भी की जाती है।
पता: 4-B/60, शंकर रोड, ओल्ड राजेंद्र नगर, नई दिल्ली
इसे जरूर पढ़ें:कूल-कूल कोकोनट और मैंगो फ्लेवर वाली आइसक्रीम के दीवाने हुए इंडियन, स्वाद से मिलती है सेहत
Naturals
Image Courtesy: Naturals
कनॉटप्लेस में स्थित इस आइसक्रीम जॉइंट में आपको आइसक्रीम के कई फ्रेश फ्लेवर्स का स्वाद चखने को मिलता है, क्योंकि यहां प्रिजरवेटिव्स का इस्तेमाल बहुत कम किया जाता है। आपको यहां एक बार नारियल वाली आइसक्रीम का मजा जरूर लेना चाहिए। सीजन के हिसाब से यहां आइसक्रीम के कई फ्लेवर्स को आप एंजॉय कर सकती हैं। स्ट्रॉबेरी से लेकर वॉटरमेलन और चीकू से लेकर मैंगो तक, आपको यहां कई वैराएटी की आइसक्रीम सर्व की जाती हैं। इसीलिए एक बार तो यहां आना बनता ही है।
पता: L-8, आउटर सर्कल, कनॉट प्लेस, नई दिल्ली
इसे जरूर पढ़ें:गर्मियों में टेस्टी संडे आइसक्रीम घर पर इस तरह से बनाइए और फैमिली के साथ इसका लुत्फ उठाइए
Whipped
Image Courtesy: Whipped
अगर आपको घर की बनी आइसक्रीम्स का स्वाद ज्यादा अच्छा लगता है तो आपको यहां आइसक्रीम टेस्ट करने के लिए जरूर आना चाहिए। Whipped में आपको डैजर्ट्स का स्वाद पूरी तरह से अलग फील होगा। यहां पेस्ट्री भी बड़े साइज में सर्व की जाती हैं। अगर आपको तेज भूख लगी हो तो निश्चित तौर पर आपकी क्रेविंग खत्म होने के साथ आपको टेस्टी डेजर्ट्स का स्वाद चखने की संतुष्टि महसूस होगी। आप यहां बेल्जियन चॉकलेट, बैलीज, मिनी चॉको डिप, मिक्स्ड बैरी, तिरामिसू और जावा चिप का आपको यहां जरूर मजा लेना चाहिए।
पता: 3, डिफेंस कॉलोनी मार्केट, सिटीबैंक के पास, डिफेंस कॉलोनी, नई दिल्ली
Gelato Roma
Image Courtesy: Gelato Roma
अगर आपको इटेलियन आइसक्रीम्स का मजा लेना है तो आपको Gelato Roma जरूर आना चाहिए। यह एक छोटी सी वैन है। आइसक्रीम वाले जिस तरह से गलियों में अपनी गाड़ियां लेकर आते हैं, कुछ उसी तरह का फील Gelato Roma के साथ भी आता है। यहां आपको कई वैराएटी की सीजनल और फ्रूट फ्लेवर वाली आइसक्रीम टेस्ट करने को मिलती हैं। इसके अलावा chocolate का असली स्वाद लेने जैसे कि स्विस या डार्क चॉकलेट वाली आइसक्रीम का स्वाद भी यहां की खास पहचान है। इसके अलावा coffee flavour वाली आइसक्रीम, Whisky Cream और फेमस almond gelato का स्वाद भी ऐसा है कि आपको हमेशा के लिए याद रह जाएगा।
पता: हौज खास गांव, नई दिल्ली
Niice Cream
Image Courtesy: Niice Cream
अगर आपको नए-नए स्वाद ज्यादा अपीलिंग लगते हैं तो आपको साकेत में स्थित Niice Cream की आइसक्रीम्स का टेस्ट काफी अपीलिंग लग सकता है। यहां नए फ्लेवर्स के बजाय आने वालों से उनकी मर्जी पूछी जाती है और उसी के अनुसार आइसक्रीम तैयार की जाती है। आप अगर अलग तरह के कॉम्बिनेशन्स का एक्सपेरिमेंट करना चाहती हैं तो यहां आपको उसकी पूरी छूट मिलती है और आप अपनी तरह का नया स्वाद ईजाद कर सकती हैं। एक और खास बात ये है कि आप यहां पर नाइट्रोजन वाली आइसक्रीम्स का भी मजा ले सकती हैं। दरअसल इनमें लिक्विड नाइट्रोजन मिलाई जाती है, जिससे आइक्रीम को स्मोकी फ्लेवर और फ्रोजन टेक्शचर मिलता है।
पता: फूड कोर्ट, सेलेक्ट, सिटी वॉक, साकेत, नई दिल्ली
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों