
ईद का त्योहार बेहद खास होता है। इसकी शुरूआत ही मीठे के साथ होती है। ऐसे में घरों में सेवाईयां बनाई जाती हैं। साथ ही कई लोग तो स्पेशल शीर खुरमा तैयार करते हैं, ताकि ये खाने के बाद ईद की मिठास और बढ़ जाए। आप इस बार कुनाफा आइसक्रीम को तैयार करें। आइसक्रीम खाने के साथ-साथ बनाने में भी काफी आसान है। साथ ही ये कुछ अलग तरह का डेजर्ट हो जाएगा। आइए इसकी सिंपल रेसिपी को आपके साथ शेयर करते हैं, ताकि आप भी ईद पर इसे ट्राई कर सके।
इसे भी पढ़ें: Dubai Special Kunafa Recipe: घर पर इस आसान रेसिपी से बनाएं दुबई का स्पेशल कुनाफा
इसे भी पढ़ें: मार्केट जैसा कुरकुरा ब्रेड कुनाफा यूं करें तैयार, यह रही आसान रेसिपी
इस तरह से ईद पर आप भी कुनाफा आइस्क्रीम को बना सकती हैं, जिसे बनाना भी आसान है और टेस्ट तो बहुत ज्यादा लाजवाब होता है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इस शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
क्रीमी कुनाफा आइसक्रीम रेसिपी
सबसे पहले बारीक सेवइयों को हाथों से अच्छी तरह क्रश कर लें। अब एक पैन में मक्खन गर्म करें और सेवइयों को सुनहरा और कुरकुरा होने तक धीमी आंच पर भूनें।
भूनने के बाद इन्हें एक बाउल में निकाल लें। आधा कप चीनी और थोड़ा पानी मिलाकर एक तार की चाशनी बना लें। भुनी हुई सेवइयों में 2 चम्मच चाशनी और थोड़े बारीक कटे पिस्ता मिलाएं।
इसे ठंडा होने दें। यही आपके कुनाफा को असली अरब स्वाद देगा। एक बड़े बाउल में ठंडी व्हिप्ड क्रीम लें और उसे तब तक फेंटें जब तक वह फूलकर दोगुनी न हो जाए।
अब इसमें धीरे-धीरे कंडेंस्ड मिल्क और इलायची पाउडर मिलाएं। ध्यान रहे कि क्रीम की फ्लफीनेस बनी रहे।
अब तैयार आइसक्रीम मिक्सचर में तैयार की हुई 70% भुनी हुई सेवइयां (कुनाफा क्रंच) डाल दें और हल्के हाथों से मिलाएं।
बाकी बची 30% सेवइयां ऊपर से सजावट के लिए रखें। इस मिश्रण को एक एयर-टाइट कंटेनर में डालें।
ऊपर से बची हुई कुरकुरी सेवइयां, पिस्ता की कतरन और केसर के धागे सजाएं। कंटेनर को अच्छी तरह बंद करके 7-8 घंटे या पूरी रात के लिए फ्रीजर में रख दें।
कुनाफा आइसक्रीम को स्कूप से निकालें।
ऊपर से थोड़ा सा शहद या हल्का गर्म शुगर सिरप डालें। इसका 'क्रंची' और 'क्रीमी' टेक्सचर आपके मेहमानों का दिल जीत लेगा।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।