घर पर आइसक्रीम बनाना बहुत ही अच्छा लगता है और ये बहुत ही आसान सा काम लगता है, लेकिन कई लोगों की ये दिक्कत होती है कि हमेशा उनकी आइसक्रीम बिगड़ जाती है। आइसक्रीम के बिगड़ने के कई कारण हो सकते हैं, लेकिन उसे ठीक से बनाने के कुछ एक कारण ही होंगे। अगर आपकी आइसक्रीम भी ठीक तरह से नहीं जमती है तो क्यों न हम आपको कुछ ऐसी टिप्स बताएं जिससे आपकी आइसक्रीम ठीक से बनने लगे।
आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप अपने घर के फ्रिज में बाज़ार जैसी आइसक्रीम जमा सकती हैं और चाहें किसी भी फ्लेवर की आइसक्रीम बना रही हों आपको ये टिप्स जरूर याद रखनी चाहिए।
घर पर आइसक्रीम बनाने की सबसे बड़ी दिक्कत ये होती है कि अधिकतर लोगों की आइसक्रीम में बर्फ जम जाती है और छोटे-छोटे आइसक्रिस्टल्स टेस्ट को खराब करते हैं। इससे बचने के लिए आप तीन खास टिप्स अपना सकती हैं-
इसे जरूर पढ़ें- सिर्फ इन 3 चीजों से घर पर ही आसानी से बनाएं पीनट बटर बनाना आइसक्रीम
अगर आप कोई भी फ्लेवर आइसक्रीम में मिलाना चाहती हैं तो ये तभी करें जब दूध का बैटर ठंडा हो जाए। कई लोग इसके गर्म रहते में ही वनीला एसेंस, बादाम, चॉकलेट चिप्स आदि डाल देते हैं जिससे आइसक्रीम का टेक्सचर खराब हो जाता है। आइसक्रीम बैटर को ठंडा कर उसे फेंटने से पहले इसे न मिलाएं। साथ ही इसे फ्रीजर में सीधे न डालें बल्कि पहले इसे 1 घंटे तक नॉर्मल फ्रिज में रखें ताकि इसमें ठंडक आ जाए और फिर इसे फ्रीजर में डालें।
आइसक्रीम को जमाने के लिए आपको इस तरह के कंटेनर्स का इस्तेमाल करना चाहिए जो फ्लैट हों और ज्यादा गहरे न हों। कई लोग कटोरे आदि में आइसक्रीम को जमा देते हैं जो सही नहीं होता। इससे आइसक्रीम की कंसिस्टेंसी सही नहीं रह जाती है और ये खराब दिखती है और टेस्ट भी अलग कंसिस्टेंसी के कारण अलग आता है।
सामग्री-
इसे जरूर पढ़ें- सिर्फ इन 3 चीजों से आप घर पर ही आसानी से बनाएं क्रीमी टेस्टी मैंगो आइसक्रीम
विधि-
तो अब आप भी अपने घर में आइसक्रीम बनाएं और इसका स्वाद चखें। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।