
Korean Vegetarian Kimchi: अगर आप कोरियन ड्रामा के दीवाने हैं या आपको अलग-अलग तरह के ग्लोबल फूड्स ट्राई करना पसंद है, तो किम्ची का नाम आपने जरूर सुना होगा। किम्ची कोरिया का एक पारंपरिक व्यंजन है, जिसे फर्मेंटेड सब्जियों से बनाया जाता है। वैसे तो इस डिश में किम्ची में मछली का सॉस इस्तेमाल होता है, लेकिन भारत में कई लोग पूरी तरह वेजिटेरियन खाना पसंद करते हैं। अब ऐसे में अच्छी बात यह है कि इसे घर पर वेज किम्ची बना सकती हैं। इसके लिए आपको किसी तरह की अलग चीजों की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह स्वाद में चटपटा और तीखा होता हैं। नीचे देखें इसे बनाने की आसान रेसिपी-


इसे भी पढ़ें- Recipe Of The Day: लौकी-तोरई छोड़िए, इस बार खाने में बनाएं भुट्टे की स्वादिष्ट सब्जी; ये रही रेसिपी
अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
वेज किम्ची रेसिपी
सबसे पहले पत्ता गोभी को चार हिस्सों में काटें।
इसके बाद इसके छोटे चौकोर टुकड़े कर लें।
अब इस पर अच्छी मात्रा में नमक लगाकर करीब 2 से 3 घंटे के लिए छोड़ दें।
आधे-आधे घंटे पर इसे पलटते रहें।
गोभी जब नरम हो जाए, तो इसे 3-4 बार साफ पानी से धो लें।
अब एक छोटे पैन में थोड़ा पानी और 2 चम्मच चावल का आटा मिलाकर धीमी आंच पर पकाएं।
जब यह गाढ़ा हो जाए तो इसमें पिसा हुआ अदरक, लहसुन, और प्याज मिलाएं।
इसके बाद इसमें लाल मिर्च पाउडर और हल्की चीनी मिलाएं।
अब इसमें सोया सॉस का इस्तेमाल करें।
इसके बाद एक बड़े बर्तन में कटी हुई गाजर, मूली, हरा प्याज और तैयार किया हुआ मसाला पेस्ट डालें।
अब इसमें धुली हुई पत्ता गोभी डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
जब सारा मसाला गोभी पर अच्छे से लग जाए, तो इसे एक कांच के जार में कसकर भर दें।
जार को ऊपर तक न भरें, थोड़ी जगह खाली छोड़ दें।
किम्ची बनकर तैयार है। आप इसे तुरंत भी खा सकती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।