घर पर वॉफल्स बना रही हैं तो इन टिप्स को करें फॉलो

अगर आपके बच्चे अक्सर वॉफल्स खाना पसंद करते हैं और आप इसे घर पर ही तैयार करना चाहती हैं तो ऐसे में आपको कुछ छोटे-छोटे टिप्स को अवश्य फॉलो करना चाहिए।

tips to follow while making waffles at home in hindi

वॉफल्स का नाम सुनते ही बच्चों के चेहरे पर एक मुस्कान छा जाती है। अक्सर बच्चे बाजार से वॉफल्स खरीदकर खाना पसंद करते हैं। लेकिन एक मां होने के नाते शायद आप बच्चों को बाजार की चीजें खिलाने के पक्ष में ना हों। ऐसे में अधिकतर मां घर पर ही वॉफल्स बनाने की कोशिश करती हैं। इसके लिए वे अलग से वॉफल्स मशीन भी खरीदकर लाती हैं। लेकिन अगर घर पर सही ढंग से वॉफल्स ना बनें, तो यकीनन बेहद दुख होता है।

हो सकता है कि आपने भी वॉफल्स बनाने का वीडियो देखा या रेसिपी पढ़ी हो और फिर वॉफल्स बनाया हो, लेकिन वह उम्मीद के मुताबिक ना बना हो। दरअसल, ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि वॉफल्स बनाते समय आपको कई छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देना होता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें फॉलो करके आप घर पर भी बाजार जैसे वॉफल्स आसानी से बना सकती हैं-

बैटर पर दें ध्यान

आपके वॉफल्स कैसे बनेंगे, यह मुख्य रूप से इस बात पर निर्भर करता है कि आपका बैटर कैसा है। हमेशा याद रखें कि सही मात्रा में तेल या मक्खन डालना वॉफल्स बैटर में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है क्योंकि वे तय करते हैं कि बैटर वफ़ल मेकर से चिपकेगा या नहीं। आप वॉफल्स को चिपकने से बचाने के लिए, मक्खन या तेल की मात्रा को थोड़ा बढ़ाने की कोशिश कर सकती हैं। इसके अलावा, हमेशा कोशिश करें कि आपके बैटर की कंसिस्टेंसी गाढ़ी और चिकनी होनी चाहिए। आप या तो अपने हाथों से बैटर को फेंट सकती हैं या इसके लिए ब्लेंडर का उपयोग भी किया जा सकता है। (घर पर ब्रेड बनाते वक्त न करें ये गलतियां)

अलग करें एग व्हाइट

egg white

अपने वॉफल्स को लाइटर और अधिक फ्लफी बनाने के लिए आपको एग व्हाइट और यॉक को अलग करना चाहिए। सबसे पहले, आपको एग यॉक को अच्छी तरह फेंटना चाहिए और फिर उसमें गीली सामग्री में मिलाना चाहिए। इसके बाद आप एग व्हाइट को अलग से फेंटें। इसके बाद, आप एक स्पैटुला का उपयोग करके एग व्हाइट को बैटर में डालें। इससे आपको सही कंसिस्टेंसी मिलने में भी आसानी होती है।

ना करें ओवर मिक्स

अक्सर लोग वॉफल्स बनाते समय इस बात पर ध्यान नहीं देते हैं और फिर उनके वॉफल्स उतने फ्लफी नहीं बनते हैं, जैसे कि वास्तव में बनने चाहिए। दरअसल, जब आप बैटर को ओवर मिक्स करती हैं तो यह आटे को ग्लूटेन में बदल देता है, जिससे उसकी फ्लफीनेस कम हो जाती है। हमेशा कोशिश करें कि आप वॉफल्स के बैटर को मिक्स करने के लिए रबर स्पैटुला का उपयोग करें। साथ ही, केवल कुछ देर तक जेंटल तरीके से मिक्स करें। आप बैटर को चिकना होने तक मिलाएं और इसे ओवर मिक्स ना करें।

इसे भी पढ़ें :क्या है हलीम जिसे मुस्लिम घरों में बड़े चाव से बनाया जाता है

वॉफल्स मेकर का उपयोग करें

waffles at home

अगर आप सच में घर पर बाजार जैसे वॉफल्स बना चाहती हैं तो इसके लिए अलग से वॉफल्स मेकर का उपयोग करना अच्छा माना जाता है। परफेक्ट वफ़ल बनाने के लिए सबसे अच्छा पैन आयरन वॉफल्स मेकर है। हालांकि, बाजार में कई तरह के वॉफल्स मेकर उपलब्ध हैं। आप चाहें तो नॉन-स्टिक आयरन वॉफ़ल्स मेकर खरीदें और उसका उपयोग करें। आप अपने वॉफल्स को बनाने के लिए सिलिकॉन वॉफल्स मोल्ड का भी उपयोग कर सकते हैं। लेकिन अगर आप एक बिगनर हैं, तो आपको इसमें परेशानी हो सकती है। याद रखें कि भले ही आप नॉन-स्टिक वॉफल्स आयरन का उपयोग कर रहे हों, लेकिन बैटर डालने से पहले इसे चारों तरफ से मक्खन से अच्छी तरह से ग्रीस अवश्य कर लें।

तो अब आप जब भी घर पर वॉफल्स बनाएं, तो इन टिप्स को जरूर फॉलो करें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP