herzindagi
indra nooyi history

PepsiCo की Ceo इंदिरा नूई की सक्सेस स्टोरी के बारे में जानें

इंदिरा नूई उन नामी हस्तियों में से एक हैं जिन्होंने विश्व भर में देश का नाम ऊंचा किया है। ऐसे में जानें उनकी इंस्पायरिंग कहानी।
Editorial
Updated:- 2022-08-03, 16:23 IST

जब कोई महिला बड़ा मुकाम हासिल करती है, तो वो अन्य महिलाओं के लिए भी आगे बढ़ने के रास्ते खोल देती है। कुछ ऐसा ही कार्य भारत की इंदिरा नूई ने भी किया है। बता दें कि इंदिरा पहली भारतीय महिला हैं, जिन्होंने ग्लोबल कंपनी के CEO पद पर काम किया है। यही वजह है कि इंदिरा की कहानी अन्य महिलाओं को प्रेरित करती है।

आज के इस लेख में हम आपको इंदिरा नूई की जर्नी के बारे में बताएंगे-

इंदिरा नूई का बचपन

who is indra nooyi

इंदिरा नूई की जन्म 28 अक्टूबर 1955 में चेन्नई के एक तमिल परिवार में हुआ। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा चेन्नई से ही पूरी की थी। इसके बाद इंदिरा ने मद्रास यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा की पढ़ाई पूरी की। फिर पोस्ट ग्रेजुएशन के इंदिरा 1976 में कोलकाता चली गईं। जहां उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट कोलकाता से डिग्री हासिल की। साल 1980 में उन्होंने पब्लिक एंड प्राइवेट मैनेजमेंट से मास्टर्स की डिग्री हासिल की।

इंदिरा नूई की शादी

इंदिरा नूई की शादी साल 1981 में एमसॉफ्ट सिस्टम के प्रेजिडेंट राज के.नूई से हुई थी। उस वक्त वो दुनिया भर में काफी प्रतिष्ठित थे।

इसे भी पढ़ें-देश के लिए पहला ऑस्कर अवार्ड लाने वाली भानु अथैया के बारे में जानें

इंदिरा नूई का करियर

first woman to run a  fortune company

पढ़ाई पूरी करने के बाद इंदिरा नूई ने अपने करियर की शुरुआत की भारत के जॉन्सन एंड जॉन्सन कंपनी से की। इसके बाद उन्होंने मोटोरोला और बॉस्टन कंसल्टिंग ग्रुप में भी काम किया।

1994 में रचा इतिहास

साल 1994 में इंदिरा ने PepsiCo ज्वाइन किया। लगातार काम कंपनी से जुड़े रहने के बाद साल 2006 में उन्हें PepsiCo के CEO का पद संभालने का मौका मिला। इंदिरा नूई ने के कार्यभार संभालने के बाद PepsiCo को 78% का प्रॉफिट हुआ। 2006 से 2018 तक इंदिरा CEO के पद पर काबिज रहीं। आखिरकार 2018 में उन्होंने PepsiCo के पद से इस्तीफा दे दिया।

इसे भी पढ़ें-कॉलेज क्वीन से लेकर पहली महिला राष्ट्रपति बनने तक का सफर, जानिए प्रतिभा पाटिल के बारे में

इंदिरा नूई को मिल चुके हैं कई अवार्ड

इंदिरा नूई भारत की सफल महिलाओं में एक हैं, इस बात में कोई शक नहीं है। अपनी मेहनत और लगन के कारण साल 2007 में उन्हें पद्मभूषण से सम्मानित किया, साथ ही काफी समय से इंदिरा नूई हर साल दुनिया की अमीर महिलाओं की सूची में शामिल रहती हैं, जो देश के लिए गर्व की बात है।

तो ये थी इंदिरा नूई से जुड़ी अहम जानकारियां। आग आपको हमारा यह आर्टिकल अगर पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें, साथ ही ऐसी जानकारियों के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।