भारतीय समाज में महिलाओं को दुर्गा, काली आदि कई देवियों के नामों से जाना जाता है। शक्ति भी उन नामों में से एक है। एक तरह से यह बोला जाए कि महिलाओं में शक्ति समाई हुई है, तो गलत बात नहीं है।
दिल में कुछ कर गुजरने का जज्बा और हमेशा आगे बढ़ने की चाह हो तो महिलाएं भी बुलंदियों को छूने का जज्बा रखती हैं। इसलिए आज के समय भारतीय नारी किसी से भी कम नहीं है और आज हर कदम पर आगे हैं।
आस्था शाह एक ऐसा ही नाम है, जिन्होंने सभी बेड़ियों को तोड़कर दुनिया के सामने अपनी एक नई पहचान बनाई और आज आस्था शाह किसी पहचान की मोहताज नहीं है।
हर जिंदगी ने आस्था शाह के साथ 'शक्ति रूपेण संस्थिता' कैम्पेन के तहत खास बातचीत की और उनसे सफर, संघर्ष, प्रयास और सफलता की राहों के बारे में बात की।
आस्था शाह एक बेहतरीन डिजिटल कंटेंट क्रिएटर है। आस्था शाह पिछले कई वर्षों से अपनी वीरता और दूरदर्शिता के चलते सोशल मीडिया की दुनिया में एक जाना-पहचाना चेहरा बन चुकी हैं।
आज के समय में आस्था एक बेहतरीन प्रेरणा और अनुभव का आदर्श बन चुकी हैं। आज के समय में सोशल मीडिया पर करीब 3,67,000 से अधिक फॉलोअर्स हैं। इनका रील काफी तेजी से वायरल होता है।
आस्था शाह बहुत कम उम्र में ही विटिलिगो बीमारी की शिकार हो गई थी, लेकिन यह बीमारी आगे चलकर उनके लिए वरदान साबित हुई। बीमारी को अपनाते हुए इस दुनिया में उन्होंने एक अलग पहचान बनाई।
आस्था डिजिटल कंटेंट क्रिएटर की यात्रा शुरू करने से पहले एचडीएफसी बैंक फाइनेंशियल एनालिस्ट के रूप में भी काम कर चुकी हैं। आगे वो सीएफए में भी काम कर रही हैं।
आस्था की जीवनशैली में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के साथ-साथ डांस और ट्रैवल करना काफी महत्व रखता है। उनका काम मेबेलिन इंडिया, नायका, गार्नियर इंडिया, अमेज़ॅन प्राइम वीडियो, सोनी म्यूजिक इंडिया, डिज़नी + हॉटस्टार और कई अन्य ब्रांडों के साथ कोलैबोरेट भी हो चुका है।
इसे भी पढ़ें: IAS टॉप करने वाली पहली विकलांग महिला इरा सिंघल, जिसे नौकरी के लिए लड़नी पड़ी थी कानूनी लड़ाई
विटिलिगो बीमारी को लेकर उन्हें अपने आप से कोई भी शिकायत नहीं है। उनका बचपना उतार-चढ़ाव भरा रहा है।हालांकि, शुरूआती दिनों में मेरे रूप कोप लेकर अलग व्यवहार किया जाता था और समाज का हिस्सा नहीं माना जाता था, लेकिन जैसे-जैसे वो बड़ी हुई वैसे-वैसे आत्मविश्वास बढ़ते गया और वो एक जानी-पहचानी महिला बन चुकी हैं। (नव्या नवेली नंदा की जिंदगी के खास पन्नों की बात)
'यह एक सशक्त अभियान है, जो अधिकांश महिलाओं की बहादुरी को प्रदर्शित करता है। कुछ महिलाएं अपनी बात बोल नहीं पाती हैं, लेकिन कुछ महिलाएं समाज की अन्य महिलाओं को प्रेरित करने के लिए तैयार करती हैं। आज की दुनिया में बदलाव लाने के लिए ऐसे अभियान जरूरी है'। (IAS सोनल गोयल ने दिया महिलाओं को ये संदेश)
आस्था शाह को अगर विटिलिगो नहीं होता तो आज उतनी मजबूत लड़की नहीं होती, लेकिन विटिलिगो ने उन्हें ऊंचा उड़ने का सपना दिखाया और सच्चा होने का आत्मविश्वास सिखाया।
'वर्षों के इलाज के बाद, एक दिन मैंने पापा बोला कि इलाज बंद कर देना चाहिए और अच्छी जिंदगी जीना चाहिए। मुझे एहसास हुआ कि मेरी त्वचा मुझे परिभाषित नहीं करती है और जीवन में हासिल करने के लिए बहुत कुछ है। उस दिन मेरा आत्मविश्वास बढ़ गया और मुझे याद आया कि मैंने वह सब कुछ किया जो मैं नहीं कर सकती थी'।
इसे भी पढ़ें: आरना वधावन: प्रकृति की बेटी के नाम से प्रसिद्ध सोशल एक्टिविस्ट, छोटी सी उम्र में हासिल किया बड़ा मुकाम
आस्था शाह खुद से प्यार करने में विश्वास रखती हैं। उनका मानना है कि 'जब एक बार आपने आप यह विश्वास करना शुरू कर देते हैं, तो आप दुनिया पर राज कर सकते हैं। निष्पक्ष होना मुझे भीड़ से अलग बनाता है और आत्मविश्वास बढ़ाता है'।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।