राशन कार्ड एक ऐसा दस्तावेज, जिसका इस्तेमाल राशन लेने से लेकर पहचान पत्र के रूप में करते हैं। वर्तमान में राशन कार्ड एक ऐसा कार्ड है, जो महंगाई के इस समय में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को कम दाम में राशन मुहैया कराने में मदद करता है। अगर आप अपना राशन कार्ड कहीं रखकर भूल गए हैं या खो गया है, तो आप इसे ऑनलाइन डाउनलोड कर सकती हैं। इस लेख आज हम आपको बताने जा रहे हैं, कि ई-राशन कार्ड को घर बैठे कैसे डाउनलोड कर सकती हैं।
डिजिटल राशन कार्ड क्या है?
डिजिटल राशन कार्ड एक इलेक्ट्रॉनिक कार्ड है जो लंबे समय से चल रहे राशन कार्ड का डिजिटल संस्करण है। इसे डाउनलोड करने से सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत अनाज और अन्य आवश्यक वस्तुएं प्राप्त करना आसान हो जाता है।
डिजिटल राशन कार्ड न केवल सरकार द्वारा मिलने वाली सुविधा को आसान बनाता है बल्कि यह राशन की दुकानों से संबंधित सभी सेवाओं को भी आसान बनाता है।
अब आपको लंबी कतारों में खड़ा होने या ऑफिस जाने की जरूरत नहीं है। इस प्रक्रिया को सरल और सुरक्षित बनाने के लिए सरकार ने ऑनलाइन पोर्टल और मोबाइल ऐप्स की शुरुआत की है, जिससे राशन कार्ड प्राप्त करना बेहद आसान हो गया है।
इसे भी पढ़ें-Tech Tips: पेमेंट कटने से मिलेगा छुटकारा, जानें सेट किए गए किसी ऑटो पे का ऑप्शन बंद करने का आसान तरीका?
कैसे करें इस Mera Ration 2.0 को डाउनलोड?
- डिजिटल राशन कार्ड को आप कैफे से डाउनलोड करने के बजाय अपने फोन से भी डाउनलोड कर सकती हैं।
- इसके लिए गूगल प्ले स्टोर पर जाकर Mera Ration 2.0 ऐप इंस्टॉल करें।
- अब यहां पर अपना आधार नंबर और स्क्रीन पर आए हुए कैप्चर कोड को भरें।
- इसके बाद Verify बटन पर क्लिक करें।
- अब रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा।
- इसके बाद ओटीपी डालकर Verify पर क्लिक करें।
- वेरिफिकेशन के बाद, आपका डिजिटल राशन कार्ड स्क्रीन पर नजर आएगा, जिसे डाउनलोड कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-स्क्रीन पर क्यों दिखता है Error 404, क्या है इस नंबर के पीछे का लॉजिक?
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit-Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों