herzindagi
How to complaint regarding Ration Card on WhatsApp

राशन कार्ड से सदस्य का नाम कट गया है? शिकायत करने पर अधिकारी नहीं सुन रहे बात, इस 1 नंबर पर करें मैसेज

Ration Card Complaint Number: भारत सरकार ने नागरिकों की सुविधा के लिए वॉट्सऐप नंबर जारी किया है। इसकी मदद से आप राशन कार्ड से जुड़ी समस्या और शिकायत का समाधान पा सकती हैं। नीचे लेख में जानिए क्या है वह नंबर और कैसे कर पाएंगे शिकायत?
Editorial
Updated:- 2026-01-12, 17:14 IST

Ration Card Complain WhatsApp Number: सरकारी कामों में लेट होने पर अक्सर लोगों की शिकायत रहती है, कि वहां बैठे अधिकारी बात नहीं सुन रहे हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए सरकार द्वारा कई बदलाव और प्लेटफॉर्म मुहैया कराए गए हैं जहां से वह डायरेक्ट अपनी दिक्कत रख सकते हैं। ऐसी एक समस्या जो अमूमन लोगों को फेस करनी पड़ती है और वह है राशन कार्ड से जुड़ी।

अगर आपको राशन कार्ड से जुड़ी समस्या के लिए बार-बार सरकारी दफ्तर के चक्कर लगाना पड़ रहा है, तो अब इसकी जरूरत नहीं है।  राशन कार्ड में परिवार के सदस्य या खुद का नाम जुड़वाने, नाम हटवाने में दिक्कत आ रही, कोटेदार राशन कम दे रहा है, अनाज के दाम ज्यादा ले रहा है जैसी हर परेशानी का समाधान अब आप एक नंबर से कर सकती हैं।

सरकार ने नागरिकों की सुविधा के लिए वॉट्सऐप नंबर जारी किया है। इस लेख में जानिए क्या है वह नंबर और कैसे कर पाएंगे शिकायत?

राशन कार्ड से जुड़ी समस्या की शिकायत के लिए वॉट्सऐप नंबर क्या है?

Ration Card whatsApp Helpline Number

अक्सर राशन कार्ड में हुई समस्या के समाधान के लिए जन सेवा केंद्र या ऑफिशियल वेबसाइट की मदद लेते हैं, लेकिन अब आप भारत सरकार द्वारा जारी किए गए नंबर पर मैसेज पर कर सकते हैं।

भारत सरकार और अलग-अलग राज्य सरकारों ने नागरिकों को सवालों और शिकायतों में मदद करने के लिए WhatsApp नंबर जारी किए हैं।

  • नेशनल WhatsApp नंबर- 9868200445 (उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय)
  • पश्चिम बंगाल WhatsApp चैटबॉट- 99030 55505 (स्टेटस या सवाल पूछने के लिए Hi भेजें)।
  • नेशनल टोल-फ्री हेल्पलाइन- 1967 या 14445 ( यह अधिकतर राज्यों में उपलब्ध है)

वॉट्सऐप पर कैसे करें राशन कार्ड से जुड़ी शिकायत?

how to add name in Ration card

  • राशन कार्ड से जुड़ी शिकायत करने के लिए 9868200445 नंबर सेव करें।
  • इसके बाद वॉट्सऐप चैट बॉक्स में जाकर नंबर सर्च करें।
  • फिर यहां पर Hi लिखकर मैसेज करें।
  • इसके बाद आपके पास सामने से मैसेज आएगा।
  • अब आप यहां पर अपनी शिकायत या समस्या साझा कर समाधान पा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें-  लाल, गुलाबी और हरा... किस रंग का है आपका राशन कार्ड? यहां जानें किसको मिलता है सबसे ज्यादा फायदा

अपने राशन कार्ड में नाम कैसे जोड़ें?

अगर आपको अपने राशन कार्ड में परिवार के किसी सदस्य का नाम जोड़ना या हटाना है, तो इसके लिए नीचे बताए गए तरीके को अपना सकते हैं।

  • आप जिस राज्य से ताल्लुक रखते हैं उसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर सिटीजन कॉर्नर में लॉग इन करने के लिए अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करें।
  • इसके बाद राशन कार्ड सेवाएं टैब के तहत 'नया सदस्य जोड़ें' या 'नाम शामिल करें' देखें।
  • फिर जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • आखिर में सबमिट करने के बाद, आपको एक एप्लीकेशन ID मिलेगी। इसे ट्रैकिंग के लिए अपने पास रखें।

Ration Card स्टेटस ऑनलाइन कैसे चेक करें?

How to complaint regarding Ration Card on WhatsApp

जब आप नाम जोड़ने के लिए आवेदन कर देते हैं या शिकायत दर्ज कर देते हैं, तो आप इसे आसानी से ट्रैक कर सकते हैं। नीचे जानें कैसे?

  • सबसे पहले ऑफिशिल वेबसाइट nfsa.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद सिटीजन कॉर्नर > 'अपना राशन कार्ड स्टेटस जानें' पर क्लिक करें।
  • फिर अपना राशन कार्ड नंबर या एप्लीकेशन ID डालें।
  • कैप्चा सॉल्व करने के बाद 'RC डिटेल्स प्राप्त करें' पर क्लिक करें।

दूसरा तरीका - 'मेरा राशन' ऐप का इस्तेमाल करके

अगर आप ऊपर बताए गए तरीके से राशन कार्ड का स्टेटस चेक नहीं कर पा रहे हैं, तो  'मेरा राशन मोबाइल ऐप का इस्तेमाल कर सकती हैं।

  • इसके लिए सबसे पहले अपने आधार या राशन कार्ड नंबर का उपयोग करके लॉग इन करें।
  • यह देखने के लिए अपने सदस्य विवरण देखें कि नया नाम जोड़ा गया है या नहीं।

ऑनलाइन Ration Card शिकायत कैसे दर्ज करें?

Ration Card helpline number

अगर आपको राशन नहीं मिल रहा है या नाम नहीं जोड़ा जा रहा है, तो शिकायत निवारण प्रणाली का उपयोग कर सकती हैं। नीचे देखें प्रक्रिया-

  • सबसे पहले NFSA शिकायत पोर्टल पर जाएं।
  • इसके बाद अपना राज्य चुनें।
  • फिर राशन कार्ड के विवरण और विशिष्ट समस्या (जैसे, डीलर राशन नहीं दे रहा है या नाम जोड़ने का काम 3 महीने से लंबित है के साथ फॉर्म भरें।
  • बाद में उसी पोर्टल पर स्टेटस चेक करने के लिए एक डॉकेट नंबर मिलेगा।
  • इसकी मदद से आप अपडेट ले सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-  दफ्तरों के चक्कर हुए खत्म! UMANG ऐप से घर बैठे आसानी से बनवाएं नया राशन कार्ड, सिर्फ 5 स्टेप्स फॉलो करें

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ

Image Credit- Herzindagi, gemini



यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।