बेटे ऋतिक के गाने पर कुछ यूं नाचीं पिंकी रोशन, 65 साल की उम्र में इन एक्सरसाइज से रखती हैं खुद को फिट

ऋतिक रोशन की मां पिंकी रोशन 65 साल की उम्र में भी बहुत फिट हैं और वो अपने बेटे ऋतिक के गाने पर डांस भी कर रही हैं। जानिए उनकी फिटनेस का राज़।

pinkie roshan viral video dancing

अगर बॉलीवुड के फिट सेलेब्स की बात करें तो ऋतिक रोशन का नाम काफी ऊपर आता है। उनके डांस मूव्स और परफेक्ट बॉडी के दीवाने सभी रहते हैं। पर ऋतिक के परिवार में सिर्फ वो खुद ही फिट नहीं हैं। 65 साल की उम्र में उनकी मां पिंकी रोशन भी काफी ज्यादा फिट हैं और यही नहीं हाल ही में ऋतिक के गाने पर डांस करते हुए उनका वीडियो वायरल हो रहा है। वो ऋतिक रोशन की फिल्म 'वॉर' के गाने पर थिरकती हुई नजर आ रही हैं। पिंकी रोशन अपने ग्रुप के साथ राजस्थानी जगह में सेलिब्रेट कर रही थीं।

ये मौका था ऋतिक की बहन सुनैना रोशन के 48वें जन्मदिन का जहां पिंकी रोशन अपनी बेटी के साथ थिरकते हुए नजर आ रही हैं। इस वीडियो में राजस्थानी टोपी पहने पिंकी रोशन ऋतिक के गाने 'घुंघरू टूट गए' पर डांस कर रही हैं। ये गाना ऋतिक रोशन और वाणी कपूर पर फिलमाया गया था। पिंकी रोशन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये वीडियो और तस्वीरें डाली हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Pinkie Roshan (@pinkieroshan) onJan 22, 2020 at 9:57am PST

इतना ही नहीं। पिंकी रोशन ने पूरी तरह से राजस्थानी डांस करते हुए वीडियो भी डाला है जहां वो एक बच्चे के साथ थिरकती हुई नजर आ रही हैं। वैसे तो ये वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ समय पहले डाला है, लेकिन फिर भी पिंकी रोशन का ये जिंदादिल वीडियो शेयर करना तो बनता है।

इसे जरूर पढ़ें- ऋतिक रोशन बचपन से ही हैं जबरदस्‍त डांसर, मां पिंकी रोशन ने शेयर किया वीडियो

View this post on Instagram

A post shared by Pinkie Roshan (@pinkieroshan) onJan 22, 2020 at 9:57am PST

Video source:pinkieroshan instagram

पिंकी रोशन भी अपनी फिटनेस का बहुत ख्याल रखती हैं। जिस उम्र में लोगों को जोड़ों का दर्द सताता है उस उम्र में पिंकी रोशन बहुत ही जिंदादिली से अपनी जिंदगी जीती हैं। वो ऋतिक रोशन की ही तरह अपनी फिटनेस का ख्याल भी रखती हैं और साथ ही साथ पिंकी रोशन अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लगातार अपने फिटनेस की तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं।

वॉटर टैंक के अंदर करती हैं एक्सरसाइज-

वो खुद को फिट रखने के लिए पानी में एक्सरसाइज करती हैं। उनके वॉटर टैंक में एक्सरसाइज करते हुए कई वीडियो और फोटो आपको दिख जाएंगे। अब इसी वीडियो में देख लीजिए कैसे पिंकी रोशन पानी के अंदर वेट ट्रेनिंग की एक्सरसाइज कर रही हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Pinkie Roshan (@pinkieroshan) onDec 23, 2019 at 1:10am PST

पानी के अंदर एक्सरसाइज करने का ज्यादा फायदा होता है। इस तरह से आपके शरीर की मांसपेशियां ज्यादा लचीली हो सकती हैं और साथ ही साथ आपके वजन पर भी जल्दी असर पड़ता है। पानी के अंदर वॉटर योगा, वॉटर एरोबिक्स, वॉटर वेट ट्रेनिंग आदि कई एक्सरसाइज की जा सकती हैं। इसके लिए बाकायदा ट्रेनिंग ली जाती है और साथ ही साथ हमारे शरीर में फ्यूइडिटी ज्यादा बढ़ती है। शायद यही कारण है कि पिंकी रोशन इस तरह आसानी से अपने डांसमूव्स कर पाती हैं।

उनका इंस्टाग्राम अकाउंट इस तरह के वीडियो से भरा पड़ा है।

इसे जरूर पढ़ें- कितना जानती हैं आप अपने फेवरेट स्टार ऋतिक रोशन के बारे में, खेलें ये क्विज और जानें

योगा भी है करती हैं पिंकी रोशन-

पिंकी रोशन योगा के कई कठिन पोज़ कर सकती हैं। एक बार उनके वीडियो तो देखिए।

View this post on Instagram

#thatsthewayitis💯 @crickfityash

A post shared by Pinkie Roshan (@pinkieroshan) onOct 24, 2019 at 1:03am PDT

पिंकी रोशन की फिटनेस का राज़ उनकी कड़ी मेहनत है। ये सभी वीडियो उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से लिए गए हैं जो बताते हैं कि इस उम्र में भी वो कितनी फिट हैं और वो किस तरह से अपने शरीर का ख्याल रख रही हैं। पिंकी रोशन वाकई कई लोगों के लिए इंस्पिरेशन हो सकती हैं जो अपने शरीर का ख्याल इस तरह से रख रही हैं। तभी तो शायद वो अपने बेटे की तरह डांस में भी अपना हाथ आजमा रही हैं।

इतना ही नहीं पिंकी रोशन ऋतिक की तरह ही जिम में भी पसीना बहाती हैं। उनके लिए उनकी फिटनेस बहुत मायने रखती है और वो हर तरह की एक्सरसाइज कर सकती हैं। अपने एक्सरसाइज रूटीन में पिंकी रोशन ने हर तरह की एक्सरसाइज को हिस्सा बनाया हुआ है और ये तरीका काफी अच्छा है कि वो अपने रूटीन को फॉलो कर रही हैं। अगर आपको उनके और भी ज्यादा मोटिवेशनल वीडियो देखने हैं तो आप उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से देख सकती हैं।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP