इंस्टाग्राम अब महज एक सोशल मीडिया एप नहीं रह गया बल्कि ये तो इंस्पिरेशन का साधन बन गया है। चाहें फैशन को लेकर टिप्स चाहिए हों तो सेलेब्स की लेटेस्ट तस्वीरें देखें। लॉकडाउन के समय तो यकीनन इंस्टाग्राम मनोरंजन का एक साधन भी बन गया है। इसमें सेलेब्स की तस्वीरें देखकर काफी अच्छा टाइमपास किया जा सकता है। इन दिनों सेलेब्स अपनी इंस्टा पोस्ट के जरिए कपल गोल्स भी दे रहे हैं।
जहां तक रिलेशनशिप की बात है तो बॉलीवुड कपल्स की तरह तस्वीरें खिंचवाने की हमारी भी इच्छा होती है। इंस्टाग्राम PDA की बात करें तो कुछ सेलेब्स इसमें बाकियों से ज्यादा आगे हैं और वो नए रिलेशनशिप गोल्स सेट कर रहे हैं। तो चलिए हम भी ऐसे कुछ इंस्टाग्राम अकाउंट्स को फॉलो कर लेते हैं जिन्हें देखकर पीडीए की कुछ नई टिप्स मिल जाएंगी।
इसे जरूर पढ़ें- Social Media Day 2019: सोशल मीडिया के इन 5 ऐप्स के बिना अधूरी है हमारी जिदंगी
हिंदुस्तान के विदेशी दामाद निक जोनस पहले ही कई लड़कियों का क्रश बन चुके हैं और हमारे प्यारे जीजा जी वाकई काफी रोमांटिक भी हैं। प्रियंका और निक दोनों ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट्स को लेकर बेहद एक्टिव रहते हैं और फोटो हो या वीडियो प्रियंका और निक लगातार शेयर करते रहते हैं। कभी प्रियंका निक की बाहों में होती हैं तो कभी दोनों किचन में साथ खाना बना रहे होते हैं।
यकीन नहीं आता तो ये वीडियो देख लीजिए-
View this post on Instagram
वर्ल्ड कप चल रहा है और ऐसे में विराट और अनुष्का शर्मा की बात न हो ऐसा कैसे हो सकता है। पूरी दुनिया के सामने क्रिकेट ग्राउंड पर अनुष्का को फ्लाइंग किस देने वाले विराट भी काफी रोमांटिक हैं और ये दोनों ही अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने प्यार का इजहार करते रहते हैं। अभी कुछ दिन पहले ही अनुष्का ने विराट के साथ एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है।
View this post on Instagram
मॉर्डन जमाने में मीरा राजपूत और शाहिद की कहानी ये साबित करती है कि अरेंज मैरिज में भी आपको आपका सोलमेट मिल सकता है। मीरा और शाहिद न सिर्फ अपनी तस्वीरें बल्कि अपने बच्चों की तस्वीरें भी शेयर करते रहते हैं। दोनों ही बिलकुल वैसे लगते हैं जैसे वो शादी के वक्त लगते थे। इतने क्यूट कपल को इंस्टाग्राम में फॉलो करना तो बनता है। खुद ही देख लीजिए दोनों के प्यार की एक झलक।
View this post on Instagram
अब जहां PDA की बात हो रही है वहां रणवीर सिंह और दीपिका की बात न हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता है न। हमारी लिस्ट में ये दोनों तो होने ही थे। रणवीर सिंह तो बहुचर्चित हैं अपना प्यार दिखाने में, इसमें दीपिका भी पीछे नहीं रहती हैं। अब तो दोनों कपड़े भी एक जैसे पहनने लगे हैं। तो देखिए इन्हें फॉलो करना तो जरूरी है। दोनों एक दूसरे की फिल्मों के सेट में भी जाते हैं और वहां की तस्वीरें भी शेयर करते हैं।
View this post on Instagram
अब बॉलीवुड के चर्चित इंस्टा फेवरेट कपल की बात हो रही है तो 90 के दशक के क्रश रहे मिलिंद सोमन जो मिस्टर फिट हैं, और उनकी पत्नी अंकिता कोनवर जो उनकी ही तरह फिट हैं उनकी बात तो करनी ही होगी। इनके इंस्टाग्राम अकाउंट्स उन लोगों के लिए बहुत अच्छे हो सकते हैं जो फिटनेस गोल्स भी चाहते हैं। ये दोनों साथ में कभी दौड़ते हैं, कभी स्कूबा डाइविंग करते हैं, कभी साइकलिंग करते हैं और साथ ही रोमांस भी करते रहते हैं।
View this post on Instagram
सोनम कपूर और उनके मिस्टर परफेक्ट आनंद आहूजा भी पीडीए के मामले में सबसे बेस्ट कपल्स में से एक हैं। लंदन, न्यूयॉर्क, मुंबई कहीं भी हो ये लोग अपनी तस्वीरें शेयर करना नहीं भूलते। उनका हाल का इंस्टाग्राम वीडियो टोकियो से था। ट्रैवल गोल्स के साथ-साथ रिलेशनशिप गोल्स चाहिए तो सोनम और आनंद के इंस्टाग्राम अकाउंट्स को फॉलो कर लीजिए।
इसे जरूर पढ़ें- ट्विंकल खन्ना ममता की छांव में क्यों छिपाकर रखती हैं अपनी बेटी नितारा को
View this post on Instagram
अर्जुन रामपाल और उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रियल इन दिनों इंस्टाग्राम के लेटेस्ट फेवरेट कपल्स हैं। अर्जुन की गर्लफ्रेंड प्रेग्नेंट हैं और वो अपने इस रिश्ते को छुपाते नहीं हैं।
View this post on Instagram
इंस्टाग्राम पर उनकी कई इंटिमेट पोस्ट मिल जाएंगी। प्रेग्नेंसी के समय अपने पार्टनर का कितना ख्याल रखा जा सकता है ये अर्जुन से पूछिए। गैब्रिएल को वो अलग-अलग जगह घुमाने भी ले जाते हैं। अर्जुन रामपाल किसी भी तरह से किसी यंग हीरो से कम नहीं हैं। इसी फोटो में देख लीजिए कि कैसे अर्जुन गैब्रिएल को पकड़े हुए हैं।
तो ये थे हमारे फेवरेट इंस्टा कपल्स जिनकी तस्वीरों में अब कुछ नयापन दिखता है। इसी कड़ी में अब अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा को भी गिना जा सकता है क्योंकि वो दोनों भी लगातार अपने इंस्टा अकाउंट को लेकर एक्टिव रहते हैं और अब तो उन्होंने अपने रिश्ते का खुलासा भी कर दिया है।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।