बॉलीवुड के गलियारों में बहुत सारी अमर प्रेम कहानियों के राज छुपे हुए हैं। इन्हीं में से एक जोड़ी है रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की। दोनों ही बीते वर्ष शादी के पवित्र बंधन में बंध चुके हैं। मगर, अपने रिश्तें को शादी तक पहुंचाने से पहले दोनों ने ही 6 वर्षों तक एक दूसरे को डेट किया। दोनों की पहली बार मुलाकात संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘रामलीला’ के सेट पर हुई थी। बात दोस्ती से शुरू हुई और इश्क धीरे-धीरे परवान चढ़ने लगा। मगर, दोनों के बीच रिलेशनशिप का खुलासा तब हुआ जब दोनों ही फिल्म के एक सीन की शूटिंग के दौरान खुद पर काबू न रख सके। 6 जुलाई को रणवीर सिंह का जन्मदिन होता है। इस दिन को वह अपनी गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण के साथ बीते 6 साल से मना रहे हैं मगर, पहली बार वह अपना बर्थ डे अपनी वाइफ दीपिका पादुकोण के साथ मनाने वाले हैं। उनके जन्मदिन के अवसर पर आज हम आपको उनकी दिलचस्प प्रेम कहानी के किस्से सुनाएंगे।
इसे जरूर पढ़ें:दीपिका पादुकोण के विज्ञापन पर पति रणवीर सिंह ने किए नॉटी कॉमेंट्स, प्यार है या फिर प्रोमोशन स्टंटकैसे शुरू हुई लव स्टोरी
एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान जब रणीवर सिंह को अवॉर्ड दिया गया तो उन्होंने बातया कि वह क्यों खुद को सबसे ज्यादा लकी मानते हैं। रणवीर ने कहा, ‘जब पहली बार दीपिका को देखा तो उसी दिन उससे प्यार हो गया था। मुझे फिल्म में मेरी रानी नहीं मिली थी मगर, असल जिंदगी में मुझे मेरी रानी मिल गई है और मैं बहुत लकी हूं।’ पति रणवीर की इन बातों को सुन कर दीपिका पादुकोण बेहद इमोशनल हो गई थीं। मगर, असल में दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘रामलीला’ से सेट पर हुई थी। दोनों को फिल्म के गाने ‘अंग लगा ले’ के अंत पर एक दूसरे को किस करना था। यह शॉट जब खत्म होगा। उसके बाद भी दोनों ही एक दूसरे को किस करते रहे। शूटिंग लोकेशन पर मौजूद सभी क्रीयू मैंबर्स भी यह देख हैरान हो गए। बस इस घटना के बाद ही दोंनों ने अपनी रिलेशनशिप को जग जाहिर कर दिया।
इसे जरूर पढ़ें:दीपिका पादुकोण ने खोले रणवीर सिंह के बेडरूम के राज
खुद को लकी मानते हैं रणवीर सिंह
शादी के बाद से ही रणवीर और दीपिका को कई मौकों पर साथ देखा गया है। हर बार वह एक दूसरे के साथ पहले से ज्यादा खुश नजर आते हैं। इसका सबसे बड़ा कारण दोनों के बीच की अंडरस्टैंडिंग। रणवीर सिंह तो खुद को लाखों में एक मानते हैं। कुछ टाइम पहले रणवीर ने दीपिका की तारीफ करते हुए खुलासा किया, “दीपिका एक घरेलू लड़की है और मुझको उसकी ये बात बहुत पसंद हैं। उससे कोई भी अगर दो मीठी बातें कर ले तो वो उससे काफी इम्प्रेस हो जाती है। वो बहुत सीधी है।“ साथ ही उन्होंने कहा, “मैं खुद को दुनिया का सबसे खुशनसीब इंसान समझता हूं कि मेरी शादी दीपिका के साथ हुई है। शादी के बाद मुझको लगता है कि मैं लाखों में एक हूं जिसको दीपिका ने पसंद किया। इससे अच्छा और क्या हो सकता है।“ इन लव स्टोरी से आम लोग भी प्रेरणा ले सकते हैं। खासतौर पर हसबैंड-वाइफ का रिश्ता कैसा होना चाहिए कोई दीपिका और रणवीर से सीख ले।रणवीर ने लिखा था दीपिका के लिए ओपन लैटर
कुछ समय पहले जब दीपिका पादुकोण ने अपनी बर्थ डे से पहले अपनी वेबसाइट लॉन्च की थी तब रणवीर सिंह ने दिपिका के लिए एक ओपन लैटर लिखा था। यह लेटर कुछ इस तरह था, “मैं अब तक की अपनी जिंदगी में जितने लोगों से मिला हूं। उन सभी में दीपिका सबसे बेहतरीन इंसान हैं। मैं यह बात इसलिए नहीं कह रहा क्योंकि वह मेरी पत्नी हैं। मैं दीपिका के लिए जो फील करता हूं वो मैं शब्दों में आसानी से बयान नहीं कर सकता हूं। मैं इतना जरूर कह सकता हूं कि इस दुनिया में मैं उनके सबसे करीब हूं। मैं उन्हें व्यक्तिगत और प्रोफेशनल दोनों तरह से जानता हूं। दीपिका अपने भीतर एक ब्रह्मांड सजा कर रखती हैं। इसमें प्यार और दया को सागर बेहता है। यही उनको सबसे बेहतर इंसान और एक्टर बनाता है। उनका अनुशासन और काम के प्रति कमिटमेंट का कोई तोड़ नहीं है। दीपिका कामयाब होने के साथ-साथ बेहद धार्मिक इंसान भी हैं। मुझे उन पर गर्व है।’
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी
15 नवंबर 2018 को दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 6 साल एक दूसरे को डेट करने के बाद एक दूसरे से शादी कर ली। उनकी लव स्टोरी की तरह ही उनकी शादी भी बड़ी दिलचस्प तरीके से हुई थी। दीपिका और रणवीर ने इटली के खूबसूरत शहर लेक कोमो में शादी की थी। दोनों ने पहले सिंधी रीति रिवाज और फिर साउथ इंडियन रिवाज से शादी की थी।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों