बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोलता है। चाहें बात उनकी सुंदरता की हो, उनके द्वारा गोद ली हुई बेटी निशा की है, उनके एनजीओ की हो, उनके बेबाक जवाबों की हो या फिर उनकी फिटनेस की हो, सनी हमेशा ट्रेंडिंग रहती हैं। सनी लियोनी के फिटनेस की बात करें तो हमेशा परफेक्ट दिखने वाली सनी असल में जिम में बहुत पसीना बहाती हैं। 2018 के एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि वो लगातार 30 दिनों तक एक ही जगह पर रहीं। उठते से ही जिम, फिर ट्रेनर, फिर शावर लेकर वो सेट पर जाती थीं। लगातार तीस दिनों तक उन्होंने इस रूटीन में एक भी ब्रेक नहीं लिया। उनका एक्सरसाइज रूटीन 60-90 मिनट के बीच होता था। इसी के साथ, कई बार उन्हें सेट पर भी वर्कआउट करना होता था।
इसे जरूर पढ़ें- घर की मजबूरी में कराया था बोल्ड फोटोशूट, इतना आसान नहीं था सनी के लिए कपड़े उतारना
सनी लियोनी अपने वर्कआउट रूटीन को लेकर बेहद एक्टिव हैं। वो लगातार अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर या किसी इंटरव्यू में अपनी एक्सरसाइज आदि के बारे में बताती रहती हैं। वैसे तो सनी बहुत हार्ड वर्कआउट करती हैं, लेकिन हमने उनके वर्कआउट रूटीन में से खास तौर पर अपर बॉडी एक्सरसाइज निकाली हैं जिन्हें आप भी कर सकती हैं। सनी की कर्वी बॉडी के पीछे उनके वर्कआउट रूटीन का हाथ है और ये उनकी लाइफस्टाइल का अहम हिस्सा है। अगर आप भी तैयार हैं उनके जैसे अपर बॉडी वर्कआउट के लिए तो ये एक्सरसाइज करें।
सनी के वर्कआउट रूटीन सीक्रेट का एक बहुत अहम हिस्सा हैं पुशअप्स। पुशअप्स कई तरह के फॉलो करती हैं। इसमें डबल हैंड पुशअप, सिंगल हैंड पुशअप आदि दिख जाएंगे। इसी के साथ, सनी को आर्म रोटेशन करते भी देखा जा सकता है। वो सीधे खड़े होकर हाथों को सीधा रख पहले सर्कुलर मोशन में 30 सेकंड से 1 मिनट तक और फिर रिवर्स मोशन में 30 सेकंड से 1 मिनट तक करती हैं!
अन्य आर्म एक्सरसाइज में सनी पंचिंग भी करती हैं। अपनी पूरी स्ट्रेंथ से पहले वो सामने की ओर पंच करती हैं ये करने के बाद सनी अपने चेहरे को बचाने की मुद्रा में आती हैं। अपने पैर मोड़ती हैं और फिर उस हिसाब से चेहरे को बचाने वाली मुद्रा में पंच करती हैं। सनी को बर्पी (Burpee) करते हुए भी देखा जाता है। बर्पी पूरी बॉडी को टोन करने में मदद करती है, लेकिन इस एक्सरसाइज को सही तरीके से करें। सनी के इस रूटीन को फास्ट फॉर्वर्ड मोशन में इस इंस्टाग्राम वीडियो में देखा जा सकता है। आप शुरुआत में हर एक्सरसाइज 30 सेकंड तक फॉलो कर सकती हैं।
View this post on Instagram
अपर बॉडी की स्ट्रेंथ बढ़ाने के लिए सनी लियोनी हेडस्टैंड भी करती हैं। हेडस्टैंड के कई फायदे हैं। ये न सिर्फ हाथ और कंधों की मजबूती में सहायक है बल्कि इसके कई हेल्थ बेनेफिट्स भी हैं। ये गर्दन पर भी असर डालता है। इसी के साथ, रीढ़ की हड्डी के लिए भी फायदेमंद होता है। कुल मिलाकर हेडस्टैंड पूरी तरह से सहायक होता है अपर बॉडी को स्वस्थ्य रखने में।
View this post on Instagram
सनी लियोनी कई बार ब्रिज पोज एक्सरसाइज भी करती हैं। वो इसके लिए बाकायदा ट्रेनिंग भी ले रही हैं। ब्रिज पोज न सिर्फ स्ट्रेस खत्म करने में मदद करता है बल्कि इससे चेस्ट और रीढ़ की हड्डी और गला तीनों ही शेप में आते हैं और रिलैक्स भी होते हैं। साथ ही ये हिप ज्वाइंट पर भी काम करता है। ये योगा का एक आसन भी है तो इसके फायदे आपको समझ आ ही जाएंगे। क्योंकि इसे करते समय बॉडी की मसल्स खिंचती हैं इसलिए इससे फैट भी कम होता है। ये फैट कम करने के लिए भी अच्छा वर्कआउट हो सकता है।
इसे जरूर पढ़ें- थाइ स्लिट ब्लैक ड्रेस में सनी लियोनी ने बिखेरे जलवे
View this post on Instagram
सनी के रूटीन में कार्डियो भी अहम है। इसमें ट्रेडमिल के साथ रस्सी कूदना भी शामिल है। ऊपर दिए गए वायरल वीडियो में आपको दिख सकता है कि सनी किस तरह से बिना रस्सी के भी रस्सी कूदने की कोशिश कर रही हैं। ऐसे में हाथों के साथ-साथ पूरी बॉडी टोन होती है और रस्सी कूदना एक बेहतरीन एक्सरसाइज हो सकती है। इसी के साथ, वर्कआउट रूटीन में प्लैंक को भी अहम हिस्सा बनाएं जिससे न सिर्फ हाथ बेहतर तरीके से टोन होंगे बल्कि इससे पेट का फैट भी कम होगा।
सनी लियोनी के फिट होने का एक कारण उनके पति डैनियल वीबर भी हैं। सनी अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर कपल फिटनेस रूटीन डालती रहती हैं। एक वीडियो में तो उन्होंने खुद को और डैनियल को हथकड़ी से बांध दिया था और दोनों ने पूरा वर्कआउट एक हाथ से बंधे हुए ही किया था। सनी का ये फिटनेस रूटीन काफी यूनीक है और इसे कई लोग फॉलो कर सकते हैं। अगर अकेले एक्सरसाइज करने का मन नहीं करता तो अपने पार्टनर का सहारा लिया जा सकता है। वो न सिर्फ आपको मोटिवेट करेगा बल्कि इससे आपके रिलेश्नशिप में भी कुछ नया होगा।
सनी लियोनी के ये एक्सरसाइज रूटीन आप आसानी से फॉलो कर सकती हैं। सनी ने वीडियो शेयर कर अपना रूटीन बनाया है और ये उन लोगों के लिए आसान भी होगा जो अभी वर्कआउट की शुरुआत करने वाले हैं।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।