हमारे देश में सरसों के तेल का इस्तेमाल तकरीबन हर घर में किया जाता है। सरसों तेल हर किचन का अहम हिस्सा है और लगभग हर घर में सरसों के तेल में खाना पकाया जाता है। सदियों से इसका इस्तेमाल खाना बनाने के लिए किया जा रहा है। वैसे मार्केट में और भी कुकिंग ऑइल हैं जैसे- ऑलिव ऑइल या जैतून का तेल, रिफाइंड ऑइल, कैनोला तेल, राइस ब्रान ऑइल, वेजिटेबल ऑइल, तिल का तेल और मूंगफली का तेल।
पर क्या आप ये पता लगा सकते हैं कि आखिर कौन सा तेल ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है और कौन सा नहीं? दरअसल, FSSAI के ट्विटर अकाउंट के मुताबिक सरसों का तेल इस्तेमाल करना फायदेमंद साबित हो सकता है। भारत की ये फूड रेगुलेटरी बॉडी आखिर क्यों सरसों के तेल को फायदेमंद बता रही है ये इस ट्वीट में दिया गया है।
Mustard oil has many benefits. Here are some of the ways you can use mustard oil for cooking at home. #MustardOil#EatRightIndia#AajSeThodaKum#JagoGrahakJago@jagograhakjago@mygovindia@PIB_India@MIB_India@MoHFW_INDIApic.twitter.com/R6QaVNZXsi
— FSSAI (@fssaiindia) March 9, 2021
इसे जरूर पढ़ें:चेहरे के दाग को 7 दिनों में दूर करते हैं दादी मां के ये 2 अचूक नुस्खें
वैसे तो सभी तेल किसी न किसी तरह से हेल्थ के लिए अच्छे होते हैं (रिफाइंड ऑइल के बारे में ये नहीं कहा जा सकता), लेकिन सरसों के तेल को कई रोगों से बचाव के लिए अहम माना जाता है।
सरसों तेल को हार्ट संबंधी बीमारियों से बचाव के लिए जाना जाता है। यह तेल खराब कोलेस्ट्रॉल को घटाने में मदद करते हैं और अच्छे एचडीएल कोलेस्ट्रॉल बढ़ाता हैं, जिससे कोलेस्ट्रॉल का बैलेंस बना रहता हैं। वैसे लोग आजकल ऑलिव ऑइल की ओर ज्यादा आकर्षित हो रहे हैं, लेकिन क्या आपको पता है ऑलिव ऑइल हमारे देश का नहीं हैं इसलिए ये हमारे शरीर के लिए इतना फायदेमंद नहीं हैं, जितना की सरसों का तेल फायदेमंद हैं।
इसका कारण यह हैं की किसी भी देश का खान-पान वहां के भौगोलिक संरचना पर निर्भर करता हैं और वहां रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य को वहीं चीजे फायदा पहुंचती हैं जो वह बचपन से खाते आ रहे हों। हमारे देश के भौगोलिक संरचना के हिसाब से बना सरसों का तेल हमारे पाचन क्रिया को सही रखता है।
तीखे स्वाद के कारण सरसों का तेल किसी भी खाने का टेस्ट बढ़ा देता है। वहीं, स्वाद के हिसाब से भी सरसों का तेल ज्यादातर लोगों को पसंद है। कुछ ऐसी चीजें हैं, जिन्हें इंडियन किचन से कभी अलग नहीं किया जा सकता और इसमें से एक है सरसों का तेल। वहीं, सरसों के तेल से शरीर की मालिश करना भी बहुत लाभकारी होता हैं। इसलिए आइए जानते हैं सरसों तेल खाने और इसको लगाने के क्या-क्या फायदे हैं।
इसे जरूर पढ़ें:कांच और प्लास्टिक की पानी की बोतलों को कैसे करें साफ
वैसे तो सरसों का तेल लाभकारी होता है, लेकिन ये बात भी समझनी जरूरी है कि कुछ लोगों के हेल्थ कंडीशन्स के हिसाब से ये खराब भी साबित हो सकता है। आपके लिए ये जरूरी है कि आप अपने डॉक्टर से संपर्क करें और तेल, मसालों और डाइट से जुड़ी अन्य चीज़ों की जानकारी लें।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Photo courtesy- (The Indian Wire, Samachar Nama, Way Craze & Naukri Nama)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।