आंखें बहुत अनमोल हैं, लेकिन आज की भाग दौड़ भरी लाइफस्टाइल में अक्सर लोग आंखों से जुड़ी समस्याओं से परेशान रहते हैं। ऐसे में अगर आपको भी आंखों से जुड़ी कई समस्याएं हैं तो कुछ खास योगा आसन उनके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। इसमें एक्यूप्रेशर के एक प्वाइंट के बारे में भी बताया गया है जिससे आंखों की कई समस्याओं को दूर किया जा सकता है। तो अगर आपको भी ऐसी कोई समस्या है तो चलिए जानते हैं आंखों के लिए फायदेमंद इन आसनों के बारे में।
योग गुरू बाबा रामदेव ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो में आंखों से जुड़ी हर समस्या के इलाज के लिए खास आसन बताए हैं। इन्हीं आसनों के बारे में आज हम चर्चा करने जा रहे हैं। ये सभी आसन और एक्सरसाइज उन्ही के वीडियो से लिए गए हैं।
1. अनुलोम विलोम
अनुलोम विलोम सबसे आसान प्राणायाम है जिसे ब्रीथिंग एक्सरसाइज भी कहा जाता है।
ये बहुत आसान है जहां आराम से पद्मासन में बैठकर अपने हाथों को स्ट्रेच करें और उसके बाद अपनी उंगलियों को योगा मुद्रा मं लाएं। अपने एक अंगूठे से एक नॉस्ट्रिल बंद करें और दूसरे से लंबी सांस लें। और साथ ही साथ दूसरे नॉस्ट्रिक को बंद करके पहले वाले से सांस छोड़ें। यही एक्सरसाइज 10-15 बार फॉलो करें। इसे आप ज्यादा भी कर सकती हैं। इससे आंखों की सेहत सुधरती है और सांस से जुड़ी परेशानियों के लिए भी ये अच्छा है।
इसे जरूर पढ़ें- रोज 10 मिनट करेंगी ये 5 योगासन तो शेप में आ जाएगी बॉडी
2. हाथ के एक्युप्रेशर प्वाइंट को दबाएं
आंखों की समस्या को दूर करने के लिए आसान तरीका है कि हम अपने हाथ में एक्यूप्रेशर प्वाइंट्स को दबाएं। ये एक्युप्रेशर प्वाइंट पहली और बीच वाली उंगली के बीच नीचे की ओर होता है। इससे आंखों की मसल्स को राहत मिलती है। साथ ही साथ, आंखों की रोशनी भी तेज़ होती है। अगर आपकी आंखों में कोई समस्या हो रही है तो ये एक्युप्रेशर प्वाइंट दबाने से काफी कुछ सुधर सकता है।
3. सर्वांगासन
सर्वांगासन (Sarvangasan) भी शीर्षासन की तरह ही ब्लड सर्कुलेशन ठीक करने के लिए होता है। इसी के साथस वो एंग्जाइटी की समस्या को खत्म करने के काम आता है। अगर डिप्रेशन और ऐसी किसी भी समस्या के लिए सर्वांगासन काफी फायदेमंद है। इतना ही नहीं, ये इम्यूनिटी भी ठीक करता है। इसी के साथ, ये आसन आंखों के लिए बहुत अच्छा है। इसे करने के लिए आप अपने पैरों को उसी तरह ऊपर उठाएं जैसे शीर्षासन में उठाते हैं और साथ ही साथ अपने हाथों से कमर को सहारा दें। गर्दन उसी मुद्रा में रहेगी जैसी तस्वीर में दिखाई गई है।
View this post on Instagram
इसे जरूर पढ़ें- योग करती है जो नारी, नहीं होती है उसको कोई बीमारी
4. शीर्षासन
बाबा रामदेव के अनुसार शीर्षासन करने से आंखों का चश्मा हटता है। लेकिन बहुत ज्यादा उम्र वालों को ये नहीं करना चाहिए। कम उम्र वालों को शीर्षासन की शुरुआत करनी चाहिए जिससे उनके स्वास्थ्य में काफी अच्छा असर हो। शीर्षासन की वजह से शरीर में बल्ड सर्कुलेशन भी ठीक होता है और कई तरह की समस्याओं से छुटकारा भी मिलता है। आंखों के लिए भी शीर्षासन बहुत उपयोगी है। बाबा रामदेव के अनुसार पुराने जमाने में सभी शीर्षासन किया करते थे और इसलिए उनकी आंखें ज्यादा हेल्दी रहती थीं।
Photo Credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों