herzindagi
Eye Mask For Dark Circles

Homemade Eye Mask: आंखों के नीचे काले घेरों से हैं परेशान? ये 2 आई मास्क करेंगे कमाल

Eye Mask For Dark Circles: आंखें हमारी खूबसूरती बढ़ाने का काम करती हैं। हालांक‍ि, कुछ मह‍िलाएं और लड़क‍ियां ऐसी भी हैं जो डार्क सर्कल से परेशान रहती हैं। अगर आप भी उन्‍हीं में से एक हैं तो यहां हम आपको दो तरह के Eye Mask के बारे में बता रहे हैं, ज‍िससे आंखों के नीचे बने काले घेरे आसानी से कम हो जाएंगे।
Editorial
Updated:- 2026-02-02, 14:57 IST

आजकल की भागदौड़ भरी ज‍िंदगी में लोग द‍िन रात मोबाइल और लैपटॉप का इस्‍तेमाल करते हैं। वहीं घर पर ज्‍यादातर टीवी लोग देखना पसंद करते हैं। ऐसे में आंखों को आराम नहीं म‍िल पाता है। इसके अलावा गलत खानपान और कम पानी पीने से भी आंखों के नीचे काले घेरे बढ़ जाते हैं। डार्क सर्कल्‍स हमारे चेहरे की खूबसूरती छीन लेती हैं। हम चाहें ज‍ितना मेक‍अप कर लें, लेक‍िन खूबसूरती न‍िखर कर सामने आ नहीं पाती है।

ऐसे में आप कुछ घरेलू नुस्‍खे अपनाकर आंखों की खूबसूरती भी बढ़ा सकती हैं। लखनऊ की Glorious Makeup Studio And Academy By Kaurs की ब्‍यूटी एक्‍सपर्ट अमरीश कौर दो तरह के आई मास्‍क (Eye Mask For Dark Circles) के बारे में बता रही हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में-

homemade eye mask for dark circle (2)

खीरा और गुलाब जल से बना आई मास्क (Rose Water and Cucumber Eye Mask)

खीरा हमारी आंखों के ल‍िए बड़ा फायदेमंद है। पानी से भरपूर खीरा स्किन को ठंडक पहुंचाता है और सूजन कम करने में मदद करता है। गुलाब जल आंखों को फ्रेश लुक देने का काम करता है।

यह भी पढ़ें- Homemade Waterproof Kajal: घर पर इस आसान तरीके से बनाएं वॉटरप्रूफ काजल, बढ़ जाएगी आंखों की खूबसूरती

कैसे करें इस्‍तेमाल?

  • ताजे खीरे का रस निकाल लें।
  • अब उसमें दो चम्मच गुलाब जल मिलाएं।
  • कॉटन को भि‍गाकर इसे आंखों पर रखें।
  • 15 मिनट बाद इसे हटा लें।

ऐसा करने से आंखों की थकान कम होती है और डार्क सर्कल्स धीरे-धीरे हल्के पड़ने लगते हैं। इसे आप हफ्ते में दो से तीन बार कर सकती हैं।

आलू और शहद का आई मास्क (Potato And Honey Eye Mask)

आलू में ऐसे गुण पाए जाते हैं जाे स्किन के कालेपन को कम करते हैं। वहीं शहद स्किन को पोषण देता है और उसे मुलायम बनाता है।

कैसे करें इस्‍तेमाल?

  • छोटे आलू को कद्दूकस करके उसका पेस्ट बना लें।
  • अब इसमें एक चम्मच शहद मिला दें।
  • इस पेस्ट को आंखों के नीचे हल्के हाथों से लगाएं।
  • 15 मिनट बाद सादे पानी से धो लें।

अगर आप नियमित रूप से इसका इस्‍तेमाल करती हैं तो आंखों के नीचे की स्किन सॉफ्ट होती है और कालापन भी धीरे-धीरे कम होने लगता है।

homemade eye mask for dark circle (1)

इन बातों का भी रखें ध्‍यान

  • रोजाना आठ घंटे की अच्‍छी नींद लेना जरूरी है।
  • ज्यादा देर तक मोबाइल देखने से बचें।
  • दिन भर में चार से पांच लीटर पानी पिएं।
  • हेल्दी डाइट लें।

यह भी पढ़ें- Dark Circle: आंखों के नीचे काले घेरे को दूर करने के लिए ट्राई करें यह आई मास्क, जानें फायदे

इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर भी आप अपनी खूबसूरती बढ़ा सकती हैं। हालांक‍ि, इन सब का इस्‍तेमाल करने से पहले पैच टेस्‍ट जरूर करें। आंखों में क‍िसी तरह की द‍िक्‍कत है तो एक्‍सपर्ट की सलाह पर ही इनका इस्‍तेमाल करें। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik/AI Generated

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।