आजकल की बिजी लाइफ में किसी के पास भी समय नहीं होता है कि वो अपने लिए टाइम निकालकर अपने आपको पेंपर कर सके। कई सारी लड़कियां ऐसी होती हैं जो समय निकालकर पार्लर जाकर अपनी स्किन का ध्यान रखती हैं। खासकर उस समय जब उन्हें अपनी आंखों के नीचे काले घेरे नजर आते हैं। उन्हें कम करने के लिए वो महंगा ट्रीटमेंट कराती हैं।
इससे सिर्फ कुछ समय के लिए ही डार्क सर्कल कम होते हैं। फिर दोबारा वो आंखों के नीचे दिखने लगते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप घरेलू तरीके को ट्राई करें। यह केमिकल फ्री होते हैं साथ ही इसे आप आसानी से घर पर ट्राई कर सकती हैं। इसके लिए आपक टीवी एक्ट्रेस रोशनी चोपड़ा के बताए गए टिप्स को फॉलो कर सकती हैं और डार्क सर्कल को कम कर सकती हैं, वो अक्सर ब्यूटी से जुड़ी वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं।
डार्क सर्कल कैसे करें दूर
- हल्दी- 3/4 टेबल स्पून
- कॉफी- 3/4 टेबल स्पून
- दही- 1 टेबलस्पून
इस आई मास्क को बनाने का तरीका
View this post on Instagram
- इसे बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक कटोरी में दही लेना है और अच्छे से मिक्स करना है।
- अब इसमें हल्दी और कॉफी को डालना है और सारी चीजों को मिक्स करना है।
- इसके बाद एक छोटा ब्रश लेना है और अपनी (डार्क सर्कल को कम करने के देसी नुस्खे) आंखों के नीचे इसे अप्लाई करना है।
- करीब 15-20 मिनट के लिए इसे ड्राई होने देना है।
- फिर एक सॉफ्ट टॉवल से इसे साफ कर लेना है।
- इसे आप हफ्ते में 1 बार आंखों के नीचे अप्लाई करें और डार्क सर्कल को दूर करें।
आई मास्क के फायदे
- इसे लगाने से आपकी आंखों के नीचे मौजूद काले घेरे कम हो जाते हैं।
- इस बात का ध्यान रखें की अगर आपको हल्दी या कॉफी से एलर्जी है तो आप शहद का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- इस मास्क को लगाने से आंखों के नीचे मौजूद सूजन भी कम (काले घेरे को कम करने के आसान तरीके) हो जाती है।
- इसमें मौजूद कॉफी स्किन को ब्राइट करती है ताकि स्किन इवन लगती है।
अगर आप इस आई मास्क को ट्राई करती हैं तो आपके नेचुरली काले घेरे कम हो जाएंगे। लेकिन इस बात का ध्यान रखें की किसी भी चीज को लगाने से पहले अपनी स्किन टाइप और एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। इससे आपको स्किन पर किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी।
इसे भी पढ़ें: डार्क सर्कल्स हो सकते हैं कम, करें ये काम
नोट: किसी भी चीज को अप्लाई करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों