आंखों की खूबसूरती को कम करने का काम करते हैं डार्क सर्कल्स। इसमें आंखों के नीचे का एरिया काला पड़ने लगता है। डार्क सर्कल्स को हल्का करने के लिए अंडर आई क्रीम फायदेमंद होती है, लेकिन इनमें केमिकल होने के कारण यह कई बार आंखों के लिए नुकसानदायक भी साबित हो सकते हैं।
इसलिए बेहतर है कि नेचुरल तरीकों से इस परेशानी का हल निकाला जाए। डार्क सर्कल्स से निजात पाने के लिए आप तेल और फलों का इस्तेमाल कर सकती हैं। हालांकि, इनका असर देर में नजर आता है लेकिन यह स्किन को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं।
क्या आप जानती हैं कि डार्क सर्कल्स के भी टाइप होते हैं। आंखों के नीचे भूरे, नीले और काले रंग के डार्क सर्कल्स होने लगते हैं। हाइपरपिग्मेंटेशन के कारण डार्क सर्कल्स का रंग भूरा हो जाता है। वहीं,फैटी टिशू और त्वचा की इलास्टिसिटी कम होने के कारण आंखों के नीचे काले घेरे पड़ने लगते हैं।
बादाम का तेल एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो आंखों के नीचे पड़े काले घेरे को हल्का कर सकते हैं। नींबू के रस में विटामिन सी पाया जाता है, जो स्किन को ब्राइट करने में मदद करता है। इसलिए डार्क सर्कल्स की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए बादाम का तेल बेहद फायदेमंद है।
इसे भी पढ़ें:डार्क सर्कल्स को कम करने के लिए करें ये काम
संतरे के रस में विटामिन ए और सी पाया जाता है। ये दोनों विटामिन हेल्दी स्किन के लिए बेहद जरूरी होते हैं। ग्लिसरीन लगाने से त्वचा को कई तरह के फायदे मिलते हैं। (चेहरे पर ग्लिसरीन लगाने के फायदे)
इसे भी पढ़ें:डार्क सर्कल्स को कम करेगा यह एक घरेलू उपाय
नोट: त्वचा पर किसी भी चीज, खासतौर पर आंखों के आसपास कुछ लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ। Image Credit: freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।