आजकल की महिलाएं अपनी हेल्थ और फिटनेस के प्रति ज्यादा जागरूक है। इसलिए वह खुद को फिट रखने के लिए तरह-तरह के उपायों की खोज करती रहती हैं। अगर आप खुद को फिट रखने के उपायों की खोज कर रही हैं तो आप अनुलोम-विलोम को अपने फिटनेस रूटीन में शामिल कर सकती हैं। जी हां अनुलोम विलोम प्राणायाम एक बहुत ही महत्वपूर्ण योगासन है जो महिलाओं के शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इस योगासन को रोजाना 10 मिनट करने से आपका शरीर अच्छा रहता है। सबसे अच्छी बात इसे करना बहुत ही आसान है और यह सभी उम्र के लोग आसानी से कर सकते हैं। इससे सांस लेने की क्रिया में सुधार आता है, वजन कम होता है और चेहरे पर ग्लो आता है। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी भी खुद को फिट रखने के लिए अनुलोम-विलोम करती हैं। हालांकि बहुत सारी महिलाओं को ऐसा लगता है कि इस बैठकर करने वाले योग से इतने फायदे कैसे मिल सकते है। लेकिन यह सच है और अगर आपको यकीन नहीं आ रहा तो आप कुछ दिन इसे रेगुलर करके देख सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: महिलाएं ये '1 एक्सरसाइज' करेंगी तो वजन होगा कम और हड्डियां बनेंगी मजबूत
इसे जरूर पढ़ें: महिलाओं के लिए वरदान हैं ये 4 एक्सरसाइज, मोटापा तेजी से होगा छूमंतर
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।